Thursday, June 11, 2020

तपोभूमि गिरौदपुरी सत्धाम

" तपोभूमि गिरौदपुरी सत्धाम"

नदी झरने हरित वन प्रकृति की गोद मे
चारो ओर से घिरे सुरम्य गिरि की‌ ओद मे

बसे तपोभूमि गिरौदपुरी सत्धाम  पावन
साधु सन्त नर -नारी के हृदय मन भावन

गुरु घासी बाबा की  यह है  जन्मभूमि
सतनाम साधना स्थली यह हैं तपोभूमि

दर्शनीय छाता पहाड़ जोगनदी  पचकुन्ड
मुख्य मन्दिर शेर पंजा चरण व अमृतकुन्ड

सत्य का संदेश देते विश्व में ऊँचा जैतखाम
मानवता की भूमि यह अति पावन सतधाम

गूंजते चहुं ओर पंथी धुन  जयकारे  सतनाम 
मन हृदय आनंदित देख सुन सत श्री सतनाम 

यहाँ मत्था टेक करे  पल भर  साधना वास
मन हृदय पवित्र हो सुख- समृद्धि करे घटवास

     -सत श्री सतनाम
-डा अनिल भतपहरी

No comments:

Post a Comment