सिरपुर -चिखली-जुनवानी घाट महानदी में स्टॉप डैम : ट्रांस-महानदी परिक्षेत्र के सर्वांगीण विकास का द्वार
महानदी के तट पर स्थित सिरपुर -चिखली (जुनवानी) घाट, में यदि स्टॉप डैम का निर्माण हो जाए, तो यह केवल एक जल संरचना नहीं, बल्कि पूरे अंचल के भाग्य को बदलने वाली विकास-रेखा सिद्ध होगी।
आवागमन और संपर्क क्रांति
स्टॉप डैम बनने से महासमुंद, पिथौरा होते हुए उड़ीसा से सीधा संपर्क खरोरा, तिल्दा, सिमगा, कवर्धा और मध्यप्रदेश तक जुड़ जाएगा। लाखों लोगों का दैनिक आवागमन सुगम होगा, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की दूरी घटेगी।
धार्मिक–सांस्कृतिक पर्यटन का महासंगम • प्राचीन नगरी सिरपुर का वैभव और बार अभ्यारण्य की प्राकृतिक समृद्धि एक ही परिपथ में जुड़ जाएंगे। • चार धामों में से दो धाम — जगन्नाथपुरी से उज्जैन–द्वारका तक का सांस्कृतिक सेतु इसी मार्ग से सशक्त होगा। • बौद्ध, जैन, शैव, वैष्णव परंपराओं की त्रिवेणी सिरपुर को राष्ट्रीय तीर्थाटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी। जल, कृषि और रोजगार • नदी किनारे भूजल स्रोत बढ़ेगा, जिससे सब्जी-बाड़ी, मछली पालन (मस्तखेट) को स्थायी आधार मिलेगा। • पर्यटन, नौका विहार, घाट विकास, हाट-बाजार, होम-स्टे जैसे विविध रोजगार के सुनहरे अवसर विकसित होंगे। • किसान, मछुआरे, कारीगर, युवा — सभी के लिए वर्षभर आजीविका की नई धारा बहेगी। ट्रांस-महानदी परिक्षेत्र का नवोत्थान
यह स्टॉप डैम ट्रांस-महानदी परिक्षेत्र के सर्वांगीण विकास — सड़क, जल, कृषि, पर्यटन, संस्कृति और रोजगार — का केंद्रबिंदु बनेगा।
यह मांग केवल एक घाट की नहीं, आने वाली पीढ़ियों के समृद्ध भविष्य की है।
No comments:
Post a Comment