Tuesday, August 4, 2020

समन्वय

समन्वय से सद्बुद्धि 
सद्बुद्धि से सदाचार 
सदाचार से सद्व्यवहार 
सद्व्यवहार से मानवता 
मानवता  से  सतनाम 
सतनाम से नायक नाम 
नायक नाम है बुद्ध कृष्ण राम
बुद्ध कृष्ण राम से भारत महादेश 
भारत महादेश में अनेक धर्म पंथ 
अनेक धर्म पंथ से सत की प्रचार 
सत की प्रचार से जन में  सदाचार 
सदाचार से ही लोक कल्याण
लोक कल्याण से युक्त संविधान 
संविधान हैं नायाब  समन्वय
 सदा समन्वय का हो जय जय  

     -डॉ. अनिल भतपहरी

No comments:

Post a Comment