वेद उपनिषद
पुराणादि भी
मानव मेघा की
ऊपज अनुपम है
स्मृति योग मिमांशाएं
दार्शनिक
विचारों की समागम है
राज्य विस्तार की
रोचक दास्तान
है वाल्मिकी कृत
रामायण
जहां प्रजातियों का
समागम और संधर्ष है
मानव मन की द्वंद्व का
शानदार विचार विमर्श है
एक्शन इमोशन थ्रीलर
रहस्य रोमांच का दास्तान
महाभारत व्यास मंडल
रचयिताओं का
है अनोखा वृतान्त
त्रिपिटक बीजक सिद्ध वाणी
गुरु ग्रंथ सतनामायण गुरुवाणी
विषैले मानस सागर में टपकते
अमृत बुन्द है
काव्य जगत व कवि के लिए
विधिध रत्न भरे समुन्द्र है
-डा. अनिल भतपहरी
No comments:
Post a Comment