Wednesday, March 27, 2024

प्रीत किया मन मीत बनाया

प्रीत किया मन मीत बनाया 
गीत लिखा संगीत सजाया 
धन दौलत भी सब जोड़ लिया 
जीने के भ्रम से मरने लगा रोज 
पर एक दिन जीना छोड़ दिया 
सतनाम सुरना छोड़ दिया ....
 

नौकर चाकर मोटर गाड़ी 
जीवन तेरा  वैभवशाली 
रहा सफर हरदम प्यारे, पैदल चलना छोड़ दिया ...

तेरी बातों  मे है  जादू 
बेकाबु भीड़ करता काबु 
जीवन भर कहते रहे पर  मौन रहना छोड़ दिया ...

उड़ते आकाश फिरते विदेश 
सम्मानीय सदा देश- विदेश 
सोना सा जीवन तेरा पर ढ़लना छोड़ दिया

भरता रहा सब रीते गागर 
उपलब्धियों का रखा सागर 
बुझा न प्यास तेरा प्यारे,जल रखना छोड़ दिया

सेक्टर 27 नवा रायपुर ,  27-3-2024 बुधवार 3.55 बजे

No comments:

Post a Comment