Sunday, July 19, 2026

डॉ अनिल भतपहरी

#anilbhattcg 

धन्यवाद मंशाराम कुर्रे जी

अपने फेसबुक वाल में आज जन्मदिन पर सतनाम धर्म प्रचारक एवं सेवानिवृत  भिलाई स्टील प्लांट अधिकारी  कुर्रे जी  संयोजक गुरूवंदना परिवार भिलाई सदाशयता पूर्वक पोस्ट और फोटो डिज़ाइन कर डाले हैं ।उसे यथावत अपने सुधि पाठकों हेतु प्रस्तुत हैं-

🌹#सृजनधर्मी_साहित्यकार_ड_अनिल_भतपहरी
 
    #जी_को_जन्मदिवस_पर_हार्दिक_अभिनंदन🌹

#बौद्ध_संस्कृति_एवं_विश्व_धरोहर की ऐतिहासिक नगरी सिरपुर तथा परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की पावन कर्मभूमि भण्डारपुरी धाम के मध्य स्थित ग्राम पथरा जुनवानी की पुण्यभूमि के गौरव, आदरणीय वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अनिल भतपहरी जी का व्यक्तित्व साहित्य, संस्कृति, समाज और मानवीय मूल्यों का प्रेरणास्पद संगम है।

#डॉ_अनिल_भतपहरी_जी ने अपनी सृजनशील लेखनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, ग्रामीण जीवन, जनजीवन की संवेदनाओं, सामाजिक समानता तथा मानवीय मूल्यों को प्रभावशाली अभिव्यक्ति प्रदान की है। आपकी रचनाएँ केवल साहित्यिक सृजन नहीं हैं। बल्कि समाज को जागरूक, शिक्षित और संस्कारित करने वाली प्रेरक धरोहर हैं। उनमें लोकजीवन की सहजता, सामाजिक चेतना, करुणा, सांस्कृतिक अस्मिता तथा लोकमंगल की भावना का सुंदर समन्वय दिखाई देता है।

#आप_केवल_एक_प्रख्यात_साहित्यकार ही नहीं है।बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले संवेदनशील चिंतक भी हैं। आपकी साहित्य साधना ने अनेक पाठकों, शोधार्थियों और युवा साहित्यकारों को नई दृष्टि एवं प्रेरणा प्रदान की है। आपका साहित्य सत, करुणा, समता, मानवता और नैतिक मूल्यों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन तथा सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश देता है।

#बौद्ध_नगरी_सिरपुर की ज्ञान-परंपरा और भण्डारपुरी धाम की सतनाम संस्कृति के मध्य स्थित इस पावन अंचल ने डॉ. अनिल भतपहरी जी जैसे साहित्य-साधक को जन्म देकर छत्तीसगढ़ की साहित्यिक चेतना को समृद्ध किया है। आपका जीवन इस सत का सशक्त प्रमाण है ,कि साहित्य केवल शब्दों का संसार नहीं, बल्कि समाज-निर्माण का प्रभावी माध्यम भी है।

जन्मदिवस के इस पावन अवसर पर हम सतनाम सतपुरुष पिता जी से प्रार्थना करते हैं।कि आदरणीय डॉ. अनिल भतपहरी जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि, यश एवं निरंतर सृजनशीलता का आशीर्वाद प्रदान करें। आपकी लेखनी सदैव समाज को ज्ञान, प्रकाश, प्रेरणा और नई दिशा देती रहे तथा आप साहित्य, संस्कृति और मानवीय मूल्यों की अमूल्य सेवा करते हुए आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहें।

#आदरणीय_डॉ_अनिल_भतपहरी जी को जन्मदिवस की अनंत हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अशेष मंगलकामनाएँ साधुवाद।

       🙏सादर साहेब सतनाम🙏
          मंशाराम कुर्रे नेचर विला 
                       संयोजक 
 गुरू वंदना केन्द्र भिलाई नगर जिला दुर्ग छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment