मिनी मस्त मैजिक झूला में मग्न हैं...
नवजात नवासी मिनी के लिए
मिनी मस्त मैजिक झूला में मग्न हैं
दादा दादी नाना नानी का जश्न है
बुआ मौसी चाचा चाची सभी प्रसन्न हैं
मामा मामी को देख मम्मी डैडी धन्य हैं
किलक किलकारी से घर-आँगन चमन है
अपरिमित सुख यही तो चैन ओ अमन हैं
पड़दादा की दुआओं में हैं बरकत का धन धान
पड़दादी के आँचल में सदा हैं ममता का मान
पड़नाना की कहानी में हैं निश्छल प्रेम की छाया
और पड़नानी की गोद सदा हैं जन्नत सा साया
मिनी के इस झूले में ही तीन पीढ़ी का संसार है
सच में यह पल लगता अब सबसे बड़ा त्योहार है
-डॉ. अनिल भतपहरी/ 9617777514
13-11-2026 AM 9-30
No comments:
Post a Comment