Tuesday, April 9, 2024

नववर्ष में नवदर्शन

#anilbhattcg 

नववर्ष मे नवदर्शन 

प्रश्न यक्ष सा
हर बार क्यों
इसका ,उसका 
आपका हमारा  
मेरा - तुम्हरा 
नहीं हो सकता 
चल रहा देश
संविधान से  
कि भगवान से 
यदि एक से 
तब दो की 
जरुरत क्यों

*       *     *
इहलोक को 
सुधारेगा संविधान 
परलोक को 
सुधारेगा भगवान 
यह साधारण सा 
उत्तर नही चाहिये 
क्योकि लोग 
 इहलोक की 
चिन्ता करते कहां है 
उसे तो परलोक की 
चिन्ता खाए जाती है 
इसलिए भाड़़ मे जाए 
इहलोक और संविधान 
कृपा कर सलामत रहे  
परलोक और भगवान 

*          *          *

इसलिए तो 
आजकल के  
असाधारण लोग 
सुधारने में लगे है परलोक 
मनाने में लगे है भगवान 
वाह रे! कद्रदान 
तुने ताक पे रखा है 
देश और संविधान 
पर बताओं तो सही 
ऐसे में  कहां कैसे 
रहेगा इंसान 
कोई जाएगा भाड़ में 
ऐसा कह बच नहीं सकते 
समेट बोड़िया- बिस्तर 
करके तीतर -बीतर 
झाड़कर पल्ला 
उठाकर झोला 
कहीं जा नहीं सकते 
सब कुछ साफ़ साफ़ 
भले हमारा न सही 
यक्ष प्रश्न के उत्तर 
बताना पड़ेगा 
नहीं तो तेरा 
कोई गति नहीं 
सच कोई सद्गति नहीं 
ॐॐ
     - डा. अनिल भतपहरी / 9617777514
      
             #anilbhatpahari #satshrimusic

No comments:

Post a Comment