मया मं मितान बदिन पाना अउ ढेला
गर्रा संग पानी दमोरिस घुरगे से ढेला
नोहर भ इगे राम पाना उडि़यागे ....
दु दिन के बारी दु दिन के कोला
कोन दिना झिकत रे ले जाही तोला
ए ज उहर भ इगे राम नारी जुड़ागे...
Tuesday, October 1, 2019
पाना अउ ढेला
ऐसे कैसे
ऐसे कैसे ?
कुएं में गिरे बाल्टी हौला -गुंडी आदि निकालने वाले यह कांटा अब विलुप्त प्राय: हो गये हैं। कभी यह ग्रामीण क्षेत्रों के सप्ताहिक हाट बाजार में बिकते और शहरों के हार्ड वेयर दुकानों में सजा कर रखे जाते थे।
हमारे घर यह कांटा था और हमने अनेक पनिहारिनों की बाल्टियां गुञडी निकाले हैं। एक दो बार तो हमसे यह कांटा डोर सहित हाथ से फिसल कर गिर गये जिसे दूसरे कांटे से निकाले है।
हमारें गांव के घर में पक्का गड़गड़ी वाले मीठे पानी का कुआं हैं। अब भी वहाँ जाते हैं, तो पानी पीते हैं ।हालांकि ट्युबवेल भी हैं। पर कुएँ की पानी जैसा स्वाद नहीं । आज इस कुएं पर आसपास के क ई घर वाले टुल्लू पंप लगा लिए हैं। और घर बैठे पानी खीच लेते हैं।
इस तरह पहले नदी तालाब का पनधट विलुप्त हुए फिर कुएं वाली पनघट नहीं रहे । अब आकाशवाणी से- मंय जांव कइसे पनिया
हाय लचक दार कनिहा .... नहीं सुनाई पड़ते न कोई पनिहारिन । सर में ३०-४० लीटर या किलो का बोझ उठा कर कोई चल सकते अब ऐसा न कंधे रहा न सर!
और तो और कुआं के पानी आहू जी ल दोष बांध के गीत नहीं बजते या फिर बड़ कठिन है डगर पनघट की कैसे जल भर आऊ मटकी ...या मोहें पनघट पे नंदलाल छेड़ गयों रे ....तब बच्चे ये पनधट क्या है? पुछते तब कोई दार्शनिक अंदाज में सुफियाना अंदाज से इन प्रेम गीतों का आध्यात्मिक व धार्मिक भावार्थ बताने वाले बड़े बुजुर्ग नहीं रहे। जो कभी इश्क मिजा़जी से इश्क़ हकीकी तक की सफर तय कर झक्क केश विन्यास रखे संत सदृश्य लीम चौरा या पीपल तले कोई श्रोता समूह के बेसब्र इंतजार को देख गौरवान्वित हो सके !
सच कहे तो अब जाके बड़ कठिन है डगर पनघट की वाली स्थितियां तेजी से निर्मित होने लगी है ।
शहरों में बीसों साल रहते अजनबी पन की दंश झेलते सारे डगर विलुप्त सा हो गये है।
बहरहाल अब तो हालात ऐसे हैं कि अब गुंडी भी नहीं हैं। घर- घर आरो और एक्वागाड लग गये। और जिस देश समाज और घर की संस्कृति भूखे ल भोजन दे पियासे ल पानी था अब वह खत्म हो गये।यहां पानी का अरबों में व्यसाय होते हैं। होटलों में नाश्ता खाना के साथ पानी नि:शुल्क थे अब वहां पहले पानी खरीदी जाती हैं। निर्लज्जता ये देखे कि जब मेज में भूखे प्यासे बैठे तो बैरा पुछता हैं बिसलरी लाए कि एक्वा कि सोडा वाटर !
और आदमी का फितरत देखे कि बिसलरी मंगाते आसपास को ऐसे देखते कि इससे स्टेटस या इमेज कैसे गया ...
कुछ तो ऐसे कि बाटल सम्हाल कर रखते और पानी भर -भर कर पीते जगह जगह नगर पालिका वाटर एटीम लगा रखे है। नलो से फिल्टर पानी और क्लोरिन युक्त जल घर घर पहुँच रहे हैं।
फिर भी जल जनित बीमारियों और पीलिया टाइफाइड से अस्पताल भरा पड़ा हैं। ऐसे कैसे ?
Monday, September 30, 2019
गुरुवंदना
Friday, September 27, 2019
एक मानव समाज संगोष्ठी को संबोधित करते डा अनिल भतपहरी
Saturday, September 21, 2019
सत्यनाम और सतनाम
Girdhar Gopal Sahu जी सत्यनाम सांचा नाम और सतनाम पर्यायवाची सा लग तो रहे है पर इनमें अंतर है।
सत और सत्य मे अंतर है।
सत किसी भी वस्तु आदि सार तत्व है वह अदृश्य अर्क या महक सा है।
और सत्य वह सामाग्री है जो दिखता है।
सत्य बाह्य और दृश्य तत्व है ।
जबकि सत आंतरिक व अदृश्य
सत्य साक्ष्य सा एविडेंस है।
जबकि सत यह होते हुए भी अनुभति जन्य है।
सत्य ईकाई है
और सत असीम है अनंत है और वह हमारे आसपास है।
सतलोक हमारे आसपास कीर्ति के प्रभामंडल से आवृत दुनिया है। वहां रहना जीवित मे सदाचारी व सतधारी रहना है और मत्युपरान्त प्रविष्ट होना ही सतलोकी होना है। यहां रहना और होना में जीवन मत्यु का भाव सन्निहित है।
Thursday, September 19, 2019
विरह
"विरह "
मदहोशी की खुमार में
बिताते है दिन
आशिक काटते है
रातें तारे गिन- गिन
बिन प्रेयसी के
चैन नही पल-छिन
सुझे गर उपाय
कोई तो कुछ कहिन
लैहो सब बलाइयां
उनकी लागि लगिन
अब सच तन में
प्राण न रहन चाहे उनके बिन
-डा.अनिल भतपहरी
कितने वैकल्पिक नाम व उनके प्रभाव
कितने वैकल्पिक नाम और उनके प्रभाव कैसा ?
जिनके ऊपर निरंतर जुल्म हो वह समाज मिलकर प्रतिकार न कर सके उसे कोई भी नाम दे दो कोई फर्क नही पड़ता। जो उत्पडित है उन्हे कितने ही वैकल्पिक नाम दे यदि उत्पीड़न जारी है तो उन नामों का कोई प्रयोजन नही।
बहरहाल महाराष्ट्र में नव बुद्धा या नवबौद्ध बौद्ध धम्म में दीक्षित महारों को कहे जाते है जो कि वहां की प्रमुख अनुसूचित जन जाति है ।इसी कौम में डा. अम्बेडकर का जन्म हुआ और वे हिन्दू धर्म का परित्याग कर लाखो स्वजातियों और अपने अनुयाई के साथ बौद्ध धर्म ग्रहण किए वही नव बौद्ध कहलाते है।अनुसूचित जाति वर्ग के अन्य जाति जो बौद्ध धर्म नही अपनाए वे नही।
अब यह देखना है कि अनुसूचित वर्ग में गैर महार जाति जो बौद्ध धम्म नही अपनाए है क्या वह नव बुद्धा शब्द को आत्मसात करेगा कि अनुजाति वर्ग में नवबुद्धा एक न ई जाति के रुप में अस्तित्वमान होन्गे ?
प्रकाशित समाचार के अनुसार अन्य राज्य के अनुसूचित जातियां जो बौद्ध धर्म नही अपनाए बल्कि हिन्दुओं के इतर पृथक पंथ मत आदि में आबद्ध है जैसे छग मे सतनामी , सूर्यवंशी , मेहर उ . प्र . चमार ,पासी रविदसिया , पंजाब मे रमगढिया , म. प्र .जाटव ,कुशवाहा मालवीय , इत्यादि क्या ये सब जो बौद्ध धर्म नही अपनाए है और इन्हे दलित आदि कहते है क्या केन्द्र सरकार (समाचार के अनुसार ) के निर्देश पर नव बुद्धा शब्द को आत्मसात कर पाएन्गे ?