भीषण छप्पन के अकाल और उसके बाद अनेक छत्तीसगढी परिवार ब्रिटिश काल में एग्रीमेन्ट लेवर यानि कि गिरमिटिया मजदूर के नाम से असम प्रान्त के बीहड जंगल और पर्वतीय छेत्र में स्थित चाय बगान विकसित करने गये और वही न आ सकने की मजबुरी में आबाद हो गये। इन परिवारों की जनसंख्या लगभग १६ लाख हैं। श्री रामेश्वर तेली सांसद हैं। एंव अनेक लोग सम्मानित जनप्रतिनिधी बगान मालिक संपन्न कृषक शासकीय सेवक और व्यवसायी बन गये हैं।
बगान श्रमिक जिसे बगनियां कहे जाते थे वे छत्तीसगढी मूल के लोग अपनी परिश्रम व लगन से अब बगान से उतर कर मैदानी और बसाहट वाले छेत्रों में आबाद छत्तीसगढी मूल के रुप में सम्मानित असमिया हो गये हैं। सभी वहां ओबीसी वर्ग में सम्मलित हैं। और परस्पर मेलजोल यदाकदा बिना द्वंद के वर वधु के पसंद से अन्तरजातिय विवाह भी प्रचलन में हैं। वहा छत्तीसगढ जैसे जात पात अपेछाकृत कमतर हैं ।तथा भाषा संस्कृति और संरछण के नाम पर संगठित हैं। यह प्रवासी समुदाय की उदात्य सांझा संस्कृति छत्तीसगढ के गांवो में व्याप्त जात पात छुआछूत की नारकीय दशा को प्रभावित कर एक मनव समाज एक भाषाई व संस्कृति वाली शानदार प्रदेश बना सकते हैं। जो संपूर्ण देश को न ई रौशनी दे सकते हैं। और वर्तमान परिदृश्य में यह नितांत आवश्यक भी हैं।
असम से आये पाच सतनामी पहुना कल गुरुघासीदास सांस्कृतिक भवन में अत्यंत भावविभोर होकर अपने पूर्वजों की पीडा संधर्ष और वहां आबाद होने की दास्तान असमिस उच्चारण मिश्रित प्राचीनतम छत्तीसगढी भाषा जैसे झुंझकुर ,भाटों ,मया महतारी ,संत गुरु बबा , संसो , रद्दा ,असीस जैसे छत्तीसगढ में विलुप्त प्रायः शब्दों का अनुप्रयोग वहां से आए युवा पहुना कहे तो मुझ भासा और संस्कृति प्रेमी को बेहद अल्हादित किया।मंत्रमुग्ध उन सभी के प्रेरक बातों को श्रवण करते रहा।
प्रगतिशील छग सतनामी समाज द्वारा शहीद स्मारक भवन में ११०० पंथी नर्तको साहित्यकारों के सम्मान के अवसर २०१७ पर मुख्यमंत्री द्वारा उद्धोषित कि छत्तीसगढी संस्कृति की संरछण हेतु पहल की जाएगी उनके आधार पर संस्कृति विभाग के अशोक तिवारी जी की कठिन परिश्रम से सांस्कृतिक आदान प्रदान का सिलसिला आरम्भ हुआ। यह सुखद संयोग हैं कि असम मे निवासरत १६ लाख छत्तीसगढी भाषियों में ३ लाख से अधिक सतनामी परिवार है। और सभी वहां समरस हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि मुख्यमंत्री जी के धोषणा और उनके कुछ माह बाद असम से सर्व समाज के प्रतिनिधि मंडल ३० सदस्यों का प्रथम आगमन१७ में और ५ अप्रेल १८ को वहां से ५ सतनामियो के आगमन उनकी आपबीति को श्रवण व वार्तालाप करने का अवसर मिला।
गुरुअगमदास मिनीमाता के उपरान्त वर्तमान गुरुवंशज गुरु सतखोजनदास साहेब (उनकी धर्मपत्नी गुरुमाता असम से आई हुई हैं।) के गरिमामय उपस्थिति व प्रबोधन आशीष वचनों से यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
आगे यह सांस्कृतिक मेलजोल और आवागमन सिलसिला चल पडेगा और सुदुर २ हाजार कि मी दुर में आत्मीय जनो से छत्तीसगढी जनता का सीधा संपर्क होगा।
प्रथम सांसद गुरुमाता मिनीमाता ही दोनो प्रांतो को जोडने वाली कडी है। अत एव उनके नाम पर रायपुर से डिब्रू गढ तक ३ करोड जनता को जोडने रेल मंत्रालय भारत सरकार मिनीमाता एक्सप्रेस चलाया जाय।व उनकी जन्म स्थान को तीर्थ स्थल के रुप में विकसित किया।
कार्यक्रम में प्रवासी पहुना मदन जांगडे ,हिरामन सतनामी बिमल सतनामी मिलन सतनामी ,.ज्युगेश्वर सतनामी.सहित के पी खांडे डा जे आर सोनी एल एल कोशले पी आर गहिने सुन्दरलाल लहरे सुन्दर जोगी ऊषा गेन्दले उमा भतपहरी शकुन्तला डेहरे मीना बंजारे डा करुणा कुर्रे ,एम आर. बधमार ओगरे साहब चेतन चंदेल डा अनिल भतपहरी सहित अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।
जय छत्तीसगढ जय सतनाम
Monday, June 10, 2019
असमिया सतनामी सम्मान समारोह
अबुझ सुझ- बुझ
अबुझ सुझ-बुझ
कुछ हैं जिनके
कुछ होते नही
पर वे कुछ न होकर
बहुत कुछ होते हैं
दो धातु की क्रिया में
लोगों की प्रतिक्रिया में
बिना कुछ किए
उनकी उपस्थिति ही
महत्वपूर्ण होते है
दोनों को पिघला दे
उनकी वजूद मिटा दे
ऐसे चूर्ण होते है
सच में ये घटक
अति महत्वपूर्ण होते हैं
पीछे लगकर शून्य कैसे
दसगुणा महत्ता बढ़ाते हैं
ऐसे ही कुछ लोग किसी की
नित शोभा बढ़ाते हैं
वे कुछ की पूछ
बड़ी ही अबुझ
ग़र सुझता हो कुछ
बुझ सको तो बुझ
ये अबुझ सुझ-बुझ
भैय्ये ! न हो कन्फ्युज...
-डा. अनिल भतपहरी
Sunday, June 9, 2019
सतनामी समाज और धर्मांतरण
सतनामी समाज और धर्मांतरण
गुरुघासीदास सांस्कृतिक भवन न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में निर्धारित विषय के अतिरिक्त एक सज्जन द्वारा वर्तमान में सर्वाधिक ज्वलंत मुद्दा समाज में हो रहे धर्मांतरण पर ध्यान आकृष्ट कराए गये और कहे कि आज समाज में चारो ओर बिखराव का दौर चल रहे है ।कोई ईसाई -इस्लाम कोई बौद्ध सिख आदि धर्म अंगीकृत कर रहे है।तो कोई अनेक मत संप्रदाय को मानने लगे है जिसमें राधा स्वामी सतपाल निरंकारी गायत्री या अन्य संगठन में समय और संधाधन लगा रहे है?
उक्त विषय पर केन्द्रित हमने उपस्थित जन समूह के मध्य यह कहे ताकि भोजन अवकाश पर सहज रुप से लोग इन पर परस्पर बात चीत करे और भोजनोपरान्त कोई निष्कर्ष निकले ।
वाकिय में यह गंभीर समस्या हैं। सतनाम धर्म के सभी घटक गुरु संत महंत एंव अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों को सतनामियों की अस्तित्व रक्षा हेतु सार्थक पहल करने की आवश्यकता हैं। अभी तो छिटपुट जारी हैं और इसे करने वाले अधिकतर हमारे साक्षर व सक्षम लोग है जो शहरों में नियमित रोजी रोटी पाकर वर्तमान में उनकी परिस्थितियां ग्रामीण समुदाय से बेहतर है । अत: उनके अनुशरण करते जरुरत मंद लग शैन: शैन: धर्मांतरित हो जाएन्गे और ऐसा समय आएगा जब चीडिया चुग ग ई खेत की स्थिति निर्मित हो जाएगी। वैसे भी बड़े अन्तर्राष्ट्रीय धर्मों का यह एजेण्डा ही हैं कि संसार के मानव समुदाय को अपने अपने पक्ष में रखे ।या अनुयाई बना ले।
बहरहाल सबसे बड़ा सवाल हैं कि क्या सतनामियों के अपने धर्म है भी कि यह धर्मविहिन समाज हैं? क्योकि हम सरकारी दस्तावेज में हिन्दू तो लिखते हैं पर क्या हिन्दू जन हमें अपने आयोजनों यथा भागवत, रामायण उत्सव मेले व धार्मिक कार्यक्रम में आमंत्रण सहित भागीदारी बनाते हैं? क्या हमें पांच पौनियों की सेवाएं मिलती हैं? जीते जी संग साथ तो नहीं मृत्युपरान्त भी शमसान धाट अलग हैं। इस तरह आज भी सामाजिक रुप से भेदभाव जारी हैं। अनेक कानून बने होने के बावजूद यह आबाध जारी हैं। भले व्यक्तिगत किसी का व्यवहार अच्छा हो पर आज भी सार्वजनिक व सामूहिक रुप से दूरियाँ कायम हैं। किसी भी दृष्टिकोण से सतनामियों को हिन्दू धोषित नहीं की जा सकती ।रीति नीति संस्कृति उनसे बिल्कुल अलग थलग हैं। हां राजनैतिक दृष्टिकोण से संबंध बनाए जाने की कयावदे केवल मृग मरीचिका सदृश्य हैं।
ऐसे में जबरियां हिन्दू बने रहने का क्या औचित्य हैं? वाकिय में जिन्हें इन प्रश्नों का उचित समाधनान नहीं मिलते वे लोग बड़ी तेजी जहां आदर और सुविधाएं मिल रहे हैं वहाँ जा रहे हैं। संविधान द्वारा सभी देशवासियों को धार्मिक स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार प्राप्त हैं। इनपर कोई अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करते और न करना चाहिए।
एक तरफ यह भी देखने मिलते हैं कि बहुत साधन सक्षम लोग जो बहुसंख्यकों के साथ हैं। उनके अनुशरण करते वही करने लगे हैं। जहां से हमारे गुरुओं ने मुक्त करवाकर यहां तक लाए ।
सतनाम के जितने भी अनुकरणीय सिद्धान्त हैं। वह तोता रटंत जैसे होकर रह गये हैं। हम उन्हे कंठस्थ कर तो रहे हैं। पर उसे मन बुद्धि हृदय में धारण नहीं कर पा रहे हैं। और सभी प्राचारक उपदेशक बने बैठे आदेश निर्देश देने में लगे हुए हैं।
क्या हमने अपनी संस्कृति को परिमार्जित करने और उन्हें निरतंर नव पीढ़ी को धारण करने आयोजन करते हैं। या सतनाम को धर्म के रुप में परिष्कृत कर उनके व्यापक प्रचार प्रसार के कार्य निष्पादन कर रहे हैं। यदि जनमानस को आध्यात्मिक व धार्मिक रुप से संतुष्ट नहीं कर पाएन्गे तो वह उस आवश्यकता को पूर्ति करने अन्यत्र पलायन करेन्गे ही ।
इसे रोकने के लिए प्रतिबंध दंड आदि करेन्गे तो यह गैर संवैधानिक कार्य होगा ।फलस्वरुप हम अपनी आयोजनों को बेहतर और निरन्तर करने होन्गे। ताकि लोगों को पता चले कि सतनामियों के भी अपने विशिष्ट आयोजन व्रत उत्सव हैं।
हमारी महिलाएँ जो अपेक्षाकृत पुरुषों से अधिक धार्मिक प्रकृति के होती है के लिए कोई ऐसा व्रत उत्सव भी हो ताकि वह उसे मनाकर अपनी आध्यात्मिक व धार्मिक प्रवृत्तियाँ को पूर्ण कर सके ।ऐसा नहीं होने के कारण वे अधिकतर उन्हें मानने विवश है जिससे हमारी अपनी कोई पहचान कायम नहीं होते और न ही अपेक्षित मान सम्मान ।बल्कि अवहेलना के शिकार होते है ,यह अजीब विडंबना हैं कि जो समुदाय हमसे ईर्ष्या द्वेष भाव व तिरस्कार करते आ रहे उन्ही के अराध्यों और उनके ही व्रत उत्सव के लिए सतनामी समाज अपना सर्वस्व न्योछावर करते आ रहे हैं।
अब समय हैं कि अपनी आस्था व श्रद्धा के प्रतिमानों को निष्ठा पूर्वक ही नहीं उत्साह और शानो शौकत से माने ।
सतनाम धर्म संस्कृति से संदर्भित वर्ष भर के लिए व्रत त्योहार मेले इसलिए प्रचलन में लाए गये हैं। समय समय पर उसे पत्र पत्रिकाओं में प्रचारित प्रसारित भी किए जा रहे हैं। तथा समाज में इनके लिए सतयुग संसार व गुरुघासीदास कलेंडर भी प्रचलन में है जिसमें इन सबका उल्लेख है। उसे घर घर रखे और विधि विधान पूर्वक आयोजन करे। तब कही जाकर हमारे समाज एंव पंथ से लोग अन्यत्र पलायन नहीं करेन्गे अपितु अन्य जगहों से आकर मिलेन्गे आत्मसात होन्गे।
कृपया कम लिखे को अधिक समझे और इसके ऊपर गहनतापूर्वक विचार करते अपनो के बीच विचरारार्थ व जानकारी के निमित्त शेयर करें । प्रतिक्रिया भी दे।क्योकि यह मुद्दा वाकिय में गंभीरता पूर्वक विचारणीय हैं।
* संसार सतनाम मय हो *
।। जय सतनाम ।।
-डा. अनिल भतपहरी
खुमान संगीत
खुमान संगीत
रविन्द्र संगीत की तरह खुमान संगीत एक अलग अहसास हैं संगीत प्रेमियों के लिए । बाल्यावस्था में ही पिता श्री (सुप्रसिद्ध रंगकर्मी व सतनाम संकीर्तन कार सुकालदास भतपहरी "गुरुजी" ) के सानिध्य में गीत- संगीत अभिनय आदि सीखने और प्रदर्शन करने का अवसर मिला ।
गर्मी व दशहरा - दीवाली छुट्टी में गृहग्राम जुनवानी आते तो घर के आंगन में खाट पर बैठे पिता श्री बाँसुरी से "का धुन बाजव मय धुनही बसुरिया" वाली गीत का धून छेड़ते तो मैं हारमोनियम से संगत करते चिटिक अंजोरी निरमल छंइहा ... बजाने कहता और फिर खुमान साव की अनेक धुन युं ही बिना लय तोड़े गीत बजते जाते ... आसपास के कथा कहानी कहने वाले शोर गूल करते रेशटीप और अंधियारी - अंजोरी खेलते बाल टोलियां और निंदारस में डूबे रोचक वृतांत में उललझने वाले सब मोका जाते और हम दोनो बाप बेटे की जुगलबंदी सुनने सकला जाते ... फिर भजन गीत गाने फरमाइश भी होने लगते ...
आकाशवाणी रायपुर में बुधवार को दोपहर सुर श्रृंगार सुनने स्कूल बंक मारते ... और गणित रसायन वाले सर से डांट सुनते पर जब ज
चौरा म गोंदा रसिया, मोर संग चलव रे काबर समाए रे मोर बइरी नयना मं, पान ठेला वाला या मंगनी म मांगे मया न इ मिलय जैसे गीत सुनते मन अल्हादित हो जाया करते और डाट फटकार होम वर्क की दंश से मुक्त भी।
उनके गीत सैकड़ों हजारों बार विगत ४० वर्षों से सुनते व गुनगुनाते आ रहे पर मन नही अघाते .. .पता नही क्या चीज इनमें भरा हुआ हैं ? फिल्मी गीत इनके समछ हल्के लगते ।
कारी ( एक बार टेकारी आरंग में वही रामचंद देशमुख जी को देखे )व चंदैनी गोंदा (अनेक बार अनेक जगहों पर में झुलझुल कर सिगरेट पीते बिधुन हारमोनियम पर उंगुली थिरकाते खुमान साव जी का दर्शन और दुआ सलाम मंच पर जाकर कर आने का भाग्य हमें कई बार मिल चूका है।
...रामचंद खुमान लछ्मन के तिकड़ी ने वह किया कि छत्तीसगढ़ी की बिगड़ी ही बन गई ।ये तीन ही काफी है कही भी कभी भी इनके भरोसा खोभिया के या अड़िया के खड़े होने के लिए हम जैसों के लिए ...
अनेक गीतों में अपनी बेहतरीन संगीत संयोजन से जनमानस को मुग्ध व आनंदित करते छत्तीसगढ़ी संगीत को शिखर तक ले जाने वाले महान संगीतकार खुमान साव जी को ...विनम्र श्रद्धांजलि ! सत सत नमन।
।।वे गये नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के फि़जा में बिखर गये ।।
-डा अनिल भतपहरी
Sunday, June 2, 2019
७ छकड़ी
[5/21, 15:26] Dr anilbhatpahari: ।।सीख ।।
हदरते मन को दे दिलाशा ।
मिलेगी मंजिल टूटे न आशा ।।
लछ्य एक नही न राहें है एक।
पल- पल परिवर्तित राह अनेक ।।
हौसला बस चलने का हो हरदम।
विफलताओं से कभी न हारे हम।।
करे चयन उसे जो हो रुचिकर आसान।
रहे उनपर भले थोड़ी -बहुत कमान।।
करते निरंतर अभ्यास लगे रहे सो जाने ।
पुरखो की यह सीख मन वचन कर्म से माने ।।
-डा. अनिल भतपहरी
[5/22, 12:16] Dr anilbhatpahari: खिलतें है अक्स़र बे मौसम
कोई उसे दिवानगी कहें
या कहे इन्कलाब
कोई फूल को फूल तो नही
पर खामखां कहते रहते है
कमल नरगिस या गुलाब ...
[5/22, 13:19] Dr anilbhatpahari: आपके वास्ते छकड़ी हमरी
कहने के पूर्व कुछ कार्य
कर ही लिया जाय।
तभी चंद बातें लोगों की
समझ में आय।।
लोगों की समझ मेंआय
और हो सार्थक प्रयोजन।
नही तो बीत जाते सत्र
और चलते रहते आयोजन ।।
दीप जलाना चाहिए सदा
दिन ढ़लने के पूर्व।
ऐसे ही कुछ तैय्यारी हो अक्सर कहने के पूर्व ।।
कहें बिंदास - डा. अनिल भतपहरी
[5/24, 11:44] Dr anilbhatpahari: कैसे कहे संग चलने जब राह न हो न मंजिल ।
ऐसे ही कटते जा रहे है दिन बड़ी मुश्किल ।।
कोई न हमराह सच्चा न कोई है संगदिल ।
देखा दुनिया को हरकोई निकले तंगदिल ।।
मीत सी लगती पर है वे जालिम कातिल ।
इस तरह से है वो मेरी जिन्दगी में शामिल ।।
[5/28, 15:34] Dr anilbhatpahari: गल कंठी माला माथ तिलक
चंदन
सत्तागी कांधे पर विराजे सेत
वसन
व्यवहार पावन सदा उत्तम आचरण
संत हैं सतनामी सुखद इनके दर्शन
- डा. अनिल भतपहरी
[5/29, 16:28] Dr anilbhatpahari: आपके वास्ते छकड़ी हमरी
वो है चिन्तातुर दो जून की रोटी के लिए
वे भी है चिन्तातुर अपनी लगोटी के लिए
एक ये जो है चिन्तातुर अपनी चोटी के लिए
पर क्यों नही कोई चिन्तातुर देश-माटी के लिए
भाषा कला संस्कृति मनोहर थाती के लिए
मरने-मिटने पर उतारु क्यो छद्म धर्म पंथ जाति के लिए ...
कहें बिंदास- डां अनिल भतपहरी
[5/30, 23:38] Dr anilbhatpahari: आपके वास्ते छकड़ी हमरी
।। बातें।।
बातें होनी चाहिए पर वे कुछ भी न हो
बे सिर-पैर की बातों से बतड़ग भी न हो
मौन से मुखर होता है अच्छा चलो माना
पर इससे ही मुसीबत का हुआ आना
करें सोच- समझकर बातें तब सुलझे समस्याएं
अक्सर बड़बोले पन से उत्पन्न होते विषमताएं
कहें बिंदास - डा.अनिल भतपहरी
मेरे होने का एहसास
सुदूर जशपुर से "मेरे होने का एहसास" काव्य संकलन डां. सतीश देशपांडे निर्विकल्प जी के संपादन में श्री बालाजी जन कल्याण समिति सहयोग द्वारा प्रकाशित कृति पठनीय ही नही संग्रहणीय है। मनुजता की अस्मिता तलाशती मानवीय संवेदनाओं और प्रकृति की नैसर्गिक सौन्दर्य का सुन्दर चित्रण इसमें सन्निहित है।
शिछा व साहित्य जगत के यशस्वी हस्ताछर डां सतीश देशपांडे निर्विकल्प जी हाथों से संवरे यह जशपुर वाटिका का अनुपम व सुंगधित बिरवा है, (जिनमें देशपांडे जी अनिल सिंह "अनल" , एम .जेड. यु. सिद्दकी, सैय्यद सफ़दर हुसैन" सुमन" , विश्वबंधु शर्मा ' अनिकेत' जी की रचनाएं संकलित है।) जिसे कोई भी सुधि पाठक अपने आंगन में रोपना चाहेन्गे!
शुक्र है कि यह हमें सहजतापूर्वक कलावंत "करमा के साधक" श्री सी आर साहनी जी के जन्मदिन के सुअवसर पर उनके समछ आदरणीय देशपांडे सर के कर कमलों से प्राप्त हुआ ... और इस तरह स्वनाम धन्य द्वय मनीषियों के सानिध्य लाभ मिला ।
प्रफूल्लित मन से इन साधकों के विमल कीर्तिवान होने की मंगलकामनाएं करते हम हर्षित हैं।
बातें
आपके वास्ते छकड़ी हमरी
हड्डी की जीभ नही
कि यह न फिसलें
पर जब कभी
आंखों से बातें निकले
तो सीधे दिल से लगे
अनजाने भी हो अपने
बिंदास कहें-डा.अनिल भतपहरी