Sunday, June 9, 2024

जनमत का करामात

#satshrisatnam 

   ।।जनमत का करामात ।।
 
सियासी पारा से नौतपा तपेंगे लकालक 
तर बत्तर तन पसीने से सबके हैं लथपथ 
मतदाताओं की दान का  देखो करा  मात 
नही दे सके कोई किसी को शह और मात 
किसी एक दल को मिला नही स्पष्ट बहुमत 
पता नहीं अब ऊट प्यारे लेगा किस करवट 
कोई जीत कर हारे तो  कोई हार कर  जीते 
पर सच कहें संविधान और लोकतंत्र ही जीते 
बिराजे  आसन पर  जनता  का सच्चा सेवक 
लोक  कल्याण के  निमित्त  कार्य करे  प्रेरक 
जात पात छल छद्म प्रपंच का हो शीघ्र विनाश 
ज्ञान विज्ञान सम्मत हो समता मूलक  विकास 
                      
     _ डा अनिल भतपहरी/

No comments:

Post a Comment