Sunday, November 11, 2018

हक्का बक्का

"हक्का -बक्का"

जतका के घाघर नही तकता के पुदगौनी

करमइता के भाग नथागे कइसे  के कहौनी

ठलहा बैठांगुर के गोठ चुटुर -चुटुर

चाल चले सतरंजी करे सुटुर -पुटुर

देस ल लूटे बर लगे हे लटुर -लुटुर

सपटे ओधा म ताकत हे टुकुर- टुकुर

कोन बांधही बिलई के घेंच म  घाटी

कपसे मुसवा कस चपकाये जस चाटी‌

चलत हे पारटी वाले साहेब मन के गरकटई

चुरत चिकन चीला चढ़े चुल्हा म तेलई

उत्ता-धुर्रा ताते-तात टोटा के आत ले खवई

देखे नई जा सके जनता के करल‌ई

फारथन मुंह ल  फेर फूटे न मुह ले बक्का

भारी परबंध  हे चले न हक्का- बक्का

  - डा. अनिल भतपहरी
9617777514

Saturday, November 10, 2018

अक्लदाढ़ और अक्लवान

"अक्कलदाढ़  और अक्लवान "

   तुलसी के सिवाय बत्तीसों दांत वाले व्यक्ति बड़े भाग्यशाली रहते है। क्योकि जिनके पास यह होता है वह दछ कुशल प्रवीण और ताकतवर होते है। और यह न रहे तबतक वह, वह नही होते जो उपर्युक्त उल्लेखित हैं। बाहरहाल जो आरंभ से बत्तीसी वाले होन्गे वह तुलसी की तरह दुत्कारे ही नही परित्यक्त कर दिए जाएन्गे ।और आजकल कोई बाबा नरहरिदास नही जो अनाथ का नाथ हो उन्हे प्रशिछित कर युगद्रष्टा बना दे। भले उनकी गृहस्थी का बेड़ागर्क हो पर तुलसी दुत्कारे जाने और अपने एकनिष्ठ प्रेम के बावजूद तिरस्कृत हुए यह उनका अभाग्य नही तो क्या ? भले उसे  मरणोपरांत भारतरत्न जैसे घर- घर पूजने का  सम्मान का प्रचलन हो गया हो पर उससे क्या?
    सचमूच समय से पहले और समय से बाद का हर चीज जमाने को अग्राह्य है। भले आजकल उन्नत तकनीक से हर चीज समय बे समय उपलब्ध होने लगे है शायद इसलिए अब चीजे महत्वपूर्ण नही रहे ।लोगों की शौक महत्वपूर्ण होने लगे है।
इसलिए अब समय- समय पर होने वाले उत्सव पर्व फीके होते जा रहे है और  परिजनों- दोस्तो - परिचीतों के हर समय होने जनमदिन, विवाहदिन ,गृह प्रवेशदिन  आदि की उत्सव रंगीन व सितारा मय होने लगे है ।जहां हर वो चीज है जिनके आकर्षण से लोग खींचे चले आते -जाते  है।
    तो बात बत्तीसी वालों की सफलताओं से है।जिनके है वह वाकिय में ऐश्वर्यवान है क्योकि तब वह कृपण भले रहे रुपवान तो है।चेहरे भरापुरा और अक्ल व सेहत सुदृढ़ जो रहते है। कहे जाते कि ३२ दांत २५ के बाद पूर्ण होते है और ४५ तक  बिना यत्नपूर्वक रखे जा सकते है।हां इस बीच यदि मां - बाप रहे तो जरुर बेअक्ल और जोरु के गुलाम कहाते रहें... पर अपने इर्द - गिर्द जरुर प्रभावशाली रहते है।और यदि परिजन न रहे तो खुद मुख्तार हो पत्नी बच्चों और परिजनों में  ऐश्वर्यवान  रहते है।
     अकलदाढ़ २५ के पहले नही उगते जिनके उगते है वह अलग तरह के फर्टीलाइजर वाले होते है बेचारे रामबोला पेट में उगाने का उपक्रम फलस्वरुप उनकी गति कैसी हुई यह जग जाहिर है। इसलिए बिना अकलदाढ़ उगे होशियारी नही  दिखाना व बधार‌ना चाहिए ।
       कुछ लोग अकलदाढ़ उखड़वाने के बाद भी अकलवाले होने के भ्रम में जीते है। क्योकि यह आखिर में उगता है । जो कि बिन बुलाए मेहमान की तरह सबसे पीछे खड़े रहते है।  मिल गये तो खाय या  पीछे खड़े  लुलवाए या पछताते रहते है।अब कोई दीन दयाल तो नही जो अंत्योदय कहते कहते किसी अनजान जगह पर अनजान जैसे  चल बसे। भले उनके जाने के बाद वही भारतीय संस्कृति में पूज्यनीय या सम्मानीय बने।पर दूर्भाग्य अकलदाढ़ का कि बेचारे का आना भी दुखदाई और जाना भी दुखदाई।
        अक्लदाढ़ उगते समय बेहद कष्ट होता है ठीक हठयोग की तरह जबड़े सुज जाते है अन्नजल जल का परित्याग करने होते है।यह अनुक्रम हफ्तो - महिनो और कभी कभी ठहर -ठहर कर २८-३० मे से ४- २ को उगाते वर्ष दो वर्ष साधना में गुजारने होते है तब कही जाकर सिद्धि मिलती है।  इस तरह  कठोर संताप से गुजरना होते है।मुझे तो २-३ साल लग गये जब पूर्णत: बत्तीसी हुए तब तक एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हो गये। तब जाके मां की बातें सच साबित हुई कि-" बाप बनबे तब पता चलही  ददा !"
         पर अब जैसे ही पैंतालिस पार करने हुए कि यह जबरिया मेहमान  जिसे  अन्यान्नभाव या अत्यं मे रहने से राज करते लोगों के नजरों से ओझल रहे और शोषित पीड़ित रहे उन्हे  सही पोषण नही मिला। टुथब्रश दातुन मंजन पेष्ट  आदि वहां नही पहुंचा और स्वादिष्ट व्यंजन भोजन  व मिठाई को वह लालची संग्रहित रखा .... जो अभावग्रस्त होते है अक्सर वही व्यर्थ को एकत्र करते रहते है फलस्वरुप वे कैवीटिग्रस्त  होकर   जल्द ही सेन्सटिव होते गया । वैसे भी वह लोग समाज सर्वाधिक संवेदनशील होते है जो अभावग्रस्त होते है।उन्हे खाने चबाने की जरुरत नही पड़ा अत: उनके हिस्से में उनके अवशेष मिले जिसे वह बेवकूफ घुरवा जैसे कचरों को संजोकर  पकड़े रहा ,फलस्वरुप  गर्म ठंडा पानी मिठा या तीखा  सब वर्ज्येत है। क्योकि जब यह लगता तो यह जालिम असहनीय दर्द देता ..और सारा शरीर तड़फता ।जब यह सब उनके चलते अग्राह्य तब यही हमारे लिए ग्राह्य क्यो? और यह असह्य वेदना के कारक क्यो कर धारणीय इनका परित्याग ही धर्म है। आज वह जबरिया उखवाड़े और बेदखल होने की ओर प्रयाण कर रहे है। सनसनाहट और फिर असहनीय दर्द इही कलमुंहे के चलते होने लगा ।इसलिए डेन्टीस्ट ने साफ-  साफ  दो टूक कहा कि " इनकी कुर्बानी आवश्यक है, अन्यथा यह बाकी के लिए धातक है। यह वो मछली है जो तालाब को गंदा करने लगे है इसे निकाल फेकों।
   वाकिय में जब किसी के अक्ल की आंतक  से लोग परीचित होते है तो उन्हे बेअक्ल करने की ठानते है। आज हमारे अक्लदाढ़ अपनी इसी नियति के कारण उखड़ने जा है।
   अच्छा है अब इस ४८ में बेअक्ल हो जाना बड़े होते  बच्चों और पत्नी व उनके मायकों वालों के लिए अत्युत्तम है। हमने ऐसा होने ठान लिए और बीच में रुट केनाल करवाकर /कैप लगाकर कृत्रिम रुप से अक्लवान बने रहने की प्रवृत्ति को बदलकर जब तक रहे बिना अक्लदाढ़ के बेअक्ल रहने की मंसूबे पालने  लगे है।
   क्योंकि अब इस उम्र में जब सब कुछ उसी अक्ल के चलते खाने- पीने का प्रबंधन कर लिए तब नकली ही सही दांतो से खाने के लिए अक्ल की क्या जरुरत ?जब तेजी से बच्चे अक्लवान होने की अग्रसर है!आखिर कबतक अपने अकल को रगड़ते और खरच करते रहे भाया !!!

अब का होही

"अब का होही"

     गाँव के छोटे -बड़े  सब्बों किसान -बनिहार मन के  धर- दुवार, बारी -बखरी,बियारा- सियारा ( खेत- खलिहान) के चउक- चाकर रक्बा ल देख परप्रान्तिक मन जर भुन जथे! भले घर खदर -खपरा के छानही आय फेर लगथे कि यहू झन रहय। उनमन ल परपरी घर ले हे ।रकम- रकम के उदिम करत हे इनकर भुंइय्या नगाय के।  इकर अनाप -सनाप संउक चढ़ा के भले ओमन  बिसा लेवय । जुआ -मंद ,नाचा -पेखन, दान -दछिणा के ओड़हर करके या लाटरी रकम दुगुना करे के लालच ये बीमा -सीमा चिटफड कंपनी देखाथे। जबर  जाल फैलाके उखर  ठग फुसारी करके छत्तीसगढ़िया मन लूटत हवे।ओ दिन के बात आय समारु बतात रहिस-
    एक झन नवा  बड़े  बंगला बनाय  परप्रान्तिक ह जोन उकरे जगा ल बिसाके बसे रहिस, तेने हर कहे लगिस-  लाखों रुपये लगाकर यह जमीन खरीदे और उधर देखे गाँव -गाँव मे अतिक्रमण है। और तो और  ये लोग शहरों मे झोपड़ी बनाकर बेजा कब्जा कर रखे है। अतिक्रमण करना क्या इनके जन्मसिद्ध अधिकार है? शासन-प्रशासन नाम की चीज है भला? गाँवो मे इनके पास कितनी जमीने है ये लोग एकड़  मे नापते है । एक हमलोग है जिनके पास फीट मे जमीन है।वह भी जी तोड़ मेहनत कर। बिना सांस टोरे कहिते गिस...
    हुकारु देत समारु कहिस - "संगी‌ पुरखौती जमीन जायदाद आय खेती बारी करके जीयत खात हवन।"
भले ५- १० एकड़ हे फेर बपुरामन न मन के खा सके न पहिन ओढ़ सके।सरग भरोसा जीयत हे।कोनो -कोनो ह भागमानी हे जेकर नहर -नाली हवे। तभो ले  कर्जा म बुड़े पातर -पनियर ,अम्मट -बिच्छल समे नाहकत हे।कत्कोन अइसे हे जोन गाय -गरु बुढ़ात दाई -ददा अउ ये माटी के मोह छाड कहु कमाय- खाय तको नी जा सके।भूमिहीन बनिहार हाथ -गोड़ के भरोसा कतकोन ठउर- ठीहा किन्दर आथे! फेर ये किसान भाईमन त अपन तहसील जिला तक नइ देख सके। बैमारी सैमारी म भले अस्पताल म भरती होय शहर पहर देखे संउक पुरा होथय।
     लधु /सीमान्त ,किसान मन के मरना हे न मरे न मुटाय।उन्खर अनदेखनई झन करो।उकर पुरखौती जिनिस म नजर -ढीठ त झन लगाव।
   दबकावत ओहर कहिस-  अरे ऐसे कैसे चलेगा ? सब नपेन्गे सभी का अट्टे- पट्टे बनेन्गे !और तमाम अतिक्रमण हटेन्गे !जो है उनपर टैक्स लगेन्गे! आखिर नियम- कानून जैसे कोई चीज भी इस देश में ?
   बख खाय सुनत समारु  कहे लगिस-  "बात तो सोरा आना सच हवय  कि  नियम कानून ल त  सब ल समान मानना चाही? ओ सबो बर हे,फेर पुरखौती ...
  अरे  का पुरखौती ? क्या कोई बिना पुरखे के है? सबके अपने पूर्वज है और सबको उन पर नाज है। अब तो समान कानून- व्यवस्था पर नाज होना चाही।
   समारु के बक्का नइ फुटिस का गोठियातिस ।ओकर बोली के का चिबोली देतीस ।कठुवाय परे हे ..भंजावत .हे मनेमन . ..अब का होही?

Friday, November 9, 2018

सतनाम धर्म संस्कृति के केन्द्र स्थल

"सतनाम संस्कृति की केन्द्र स्थल"

महानदी एंव जोक नदी धाटी सभ्यता में बौद्ध धम्म का प्राचीन अवशेष सर्वत्र विद्यमान है।इसी स्थल से महायान शाखा का सूत्रपात भी हुआ। सम्राट इंद्रभूति सरहपाद आनंद प्रभु नागार्जुन सदृश्य महान व्यक्तित्व की जन्मभूमि रहा है।उनके प्रभाव जनमानस और इस परिछेत्र की भाषा बोली और संस्कृति पर पड़ा ।
ट्रान्समहानदी का यह छेत्र अपनी नैसर्गिक सौन्दर्य और सधन वन प्रांतर के  के कारण  साधको अन्वेषकों के लिए सदा आकर्षण का केन्द्र रहा। इसी परिछेत्र सतपथ संस्कृति का भी उद्गम हुआ।सत्यवंत प्रजाति जो श्वेत ध्वजवाहक रहे का कर्मभूमि रहा।शैव शाक्त वैष्णव बौद्ध नाथ सिद्ध साधुओं साध्वियों  का यह साधना स्थली तुरतुरिया सिद्धखोल साधुगढ सिंहगढ सिहांसन पाट गिरौदपुरी कुर्रुपाट सोनाखान नारायणपुर सिरपुर बम्हनी‌    जैसे जगहों मे इनके केन्द्र है। पलाशनी‌‌ को जोकनदीऔर
अब सतनाम संस्कृति मे "योगनदी" कही जाने लगी है।
    तपोभूमि गिरौदपुरी इनके तट पर विराजित है जहां सुरम्य व नैसर्गिक सौन्दर्य का सृजन करती है।सोनाखान और गिरौदपुरी के मध्य बीच नदी मेंं हाथी की आकृति वाली शिलाखंड को श्रद्धालू सोनाखान राजा रामराय द्वारा गुरुघासीदास को मरवाने मद पिलाकर भेजे गये मानते है जो बाबा जी के तपबल से शिलाखंड मे परिवर्तित हो गये ।
  बाहरहाल इस किवदंती से यह तो पता चलता है कि तत्कालीन समय में गुरु बाबा के नव प्रवर्तन जो‌ व्यक्ति स्वतंत्रता व  समानता पर आधारित रहे  से सुविधाभोगी गण राजा सामंत व पंडे पुजारीआदि  उद्वेलित रहे और उनके सतनाम जागरण के तीव्र विरोध किए। बाबा जी को‌ ग्राम्य देवी कुर्रुपाट मे नरबलि तक दिए गये .... फलस्वरुप वे अपने प्रिय जन्म और साधना स्थल को   छोड़ने विवश हुए ... वे महानदी पार कर गिरौदपुरी से तेलासी भंडार तकरीबन ७०-८० कि मी दूर आकर बसे! महासमुन्द जिला के प्राचीन नगरी सिरपुर ही बाबा जी के ससुराल है।और वहा से ५-१०  कि मी दूर तेलासी भंडार (बीच मे हमारे ग्राम जुनवानी ) स्थित है।सतनाम धर्म के उद्गम और विकास  योगनदी महानदी के कछार में हुआ । और यह तेजी से विस्तारित भी ।
     गुरुघासीदास जी की अमृतवाणी में लरिया का स्पष्ट प्रभाव है। और इसलिए उनके अनुयाई छत्तीसगढ और सीमावर्ती उड़ीसा मे आबाद है।
         महानदी और योगनदी वंदनीय है जिनकी पावन तट पर संसार की" प्रथम जातिविहिन मानव समुदाय" का गठन हुआ। भारतीय नवजागरण का शंखनाद हुआ।
         ।। सतनाम ।।

Thursday, November 8, 2018

छेरछेरा

बौद्ध धम्म  के महायान का महापर्व श्रेय:श्रेया: पर्व जिसे छत्तीसगढ़ ई में  "छेरछेरा" कहते हैं।  राजकुमार  सिद्धार्थ बुद्धत्व प्राप्ति( वैसाख पूर्णिमा)  के बाद  पौष पूर्णिमा  को  भिछाटन करते दान लिए और दाता को श्रेय: श्रेय: कह उनकी मंगलकामनाएं की।उन्हे स्मृत करने यह महापर्व का आयोजन विगत ढाई हजार वर्षों से अनवरत चला आ रहा हैं। इस पर्व में सभी दान लेने और देने वाले हो परस्पर एक दूसरे का मंगल कामनाएं करते है। यह समानता स्थापित करने  तथा जाने अनजाने में अभिमान / दर्प  हरण का महापर्व है।
   दछिण कौशल की राजधानी सिरपुर  महायान शाखा के प्रमुख केन्द्र थे यहाँ उनके  प्रवर्तक नागार्जुन व आनंद प्रभु द्वारा संचालित विश्वविद्यालय से प्रतिवर्ष प्रबुद्ध वर्ग निकल कर समाज को संचालित किया करते थे।
आज भी सिरपुर के इर्दगिर्द बसे जनमानस छेरछेरा के दिन सिरपुर जाकर उन आश्रय चैत्य विहार मठ मंदिरों के  प्रस्तर प्रतिमाओं  में कच्चा चावल समर्पित कर अपनी दानवृत्ति को प्रदर्शित करते श्रेयवान हो कृतार्थ होते है।
मानव जीवन के लिए  अत्यावश्यक अन्नदान का यह पर्व सतनाम संस्कृति में गुरु अम्मरदास का समाधिस्थ होकर जनमानस के कल्याण हेतु आत्मसमर्पण का भी महोत्सव  हैं।जिनके स्मृति में समाधि स्थल शिवनाथ नदी के तट सिमगा के समीप चटुआधाट  एंव रायपुर के समीप बराडेरा धाम में प्रतिवर्ष भव्य मेला लगते हैं। जहाँ  लाखों श्रद्धालू गण  आकर श्रेयवान होते हैं।
    भारत में डा अम्बेडकर के पुरुषार्थ व  सद्प्रयास से पुनश्च बौद्ध ( सत्व ) धम्म का प्रवर्तन हुआ। और इसी  सत्व ( बौद्ध ) धम्म से ही  विकसित  अनेक ग्यान व निर्गुण  संत मत पंथ के अनुयाई अपनी खोई हुई वैभव मान प्रतिष्ठा अर्जित करने प्रयासरत हैं। इसी कडी में बौद्ध नगरी में अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध ( सत्व)  महोत्सव का आयोजन स्तुत्य प्रयास है।

    ।।सच्चनाम सतनाम सत्यनाम सतिनाम सत्तनाम शतनाम सत श्री सतनाम ।।

Monday, November 5, 2018

उम्मीद

"उम्मीद "

    सांझ तक धुंध की बादल छटने की उम्मीद तो है तब तक रौशनी का कोई उपयोग ही रह जाएन्गे ऐसे में सब्र रखने का कोई औचित्य नही।
     या यूं कहे कि प्यास लगने पर कोई नलकुप खोदने मशीन लाया है और वे इस तरह  हमारे हितैषी है !यह समझना भी ठीक नही ।
    पर इसी तरह के आश्वासनों की पिटारी लिए योद्धा इस बार युद्ध रत है.. जो अधिक आश्वासनों की ढेरी लगाएन्गे उसकी जीत होगी यह विष्लेशित होने लगा है।
   सब्जबाग की महक वाकिय में विभोर करती है और बहेलिये की फंदे मे हर बार परीदें फसते है।ऐसा कभी  हुआ नहीं  कि परिन्दे अपने साथ हितोपदेश की कहानी के सदृश्य जाल को ही उड़ा ले ....
        यदि इससे प्रेरणा ले तो ऊंट को किसी भी तरफ  करवटे लेने की जरुरत ही न पड़े ।
         कबीर सरकटा आदमी था इसलिए वे एक बीमार के लिए सौ अनार का जुगाड़ कर सकते थे ।
    हम सब का तो सर और धड़ वाले  है सो यहां हमारे वास्ते एक अनार सौ बीमार ही होन्गे भाई।
     बाहरहाल सब तरफ आम दरफ्त और धमाचौकड़ी का खबर है।रोजनामचे में बीमारों की संख्या अनगिनत व बेतरतीब दर्ज हो रहे है।पर इस बखत पाला पड़ गया है सो बाजार से अनार गायब है। इसलिए लोग सब्र की मंसुबे को गरी की चारा बनाकर  दरिया मे  डाल रखे है ताकि यहां- वहां तैरते मछलियां फंसे तो....
    अब यह  पता नही चल रहे है कि छूटपुट चारा डाले लोग मछन्दर  है कि इन मछन्दरों के  चारा नोचकर खाने वाली मछलियां ही असल में राजा बनने लगे है समन्दर के  ।
       झांकने के लिए खिड़की  और वहां साफ साफ   देखने के लिए दृष्टि चाहिए पर अपने यहां तो कहावत है - दांत हे चना नही अउ चना हे त दांत नही।सदा से  सुनते रहे है कि जनता होने के लिए ऐसा ही होना आवश्यक है।
इसलिए उम्मीद और आश्वासन की बीज यत्नपूर्वक  बोई गई  हैं। वे लहलहा भी रहे है .....
   उम्मीद की फसलें भविष्य में पकते है इसलिए वह अधिक सुनहरे और सुखद लगते है। पर वाकिय यह सब होते  भी है ? यह यछ प्रश्न अनादि काल से पीछा करते आ रहे है।
   सुखद अहसास तो भूतकाल का होते भले व्यक्ति मौत के मूंह से बचकर आए हो पर उसमें  विजयश्री वरण कर स्वयं को सिकंदर कहलाने में नही चूकते  फलस्वरुप अनेक अतीत जीवी लोग वर्तमान से कूढ़ते- चिढ़ते अपने कथित भोगे गये स्वर्गिक या स्वर्णिम  पल की जुगाली करते वर्तमान को कोसते रहते है।यह प्रवृत्ति खेले खाए भोगे अधाए लोग होते है जिनके कारण ही वर्तमान की यह दारुण दशा हुई है।
जिनके मकड़जाल में तरुण वर्ग गिरफ्त है और वे सदैव सुनहरे भविष्य की कपोल कल्पना में खोए और उलझे रहते है । वे अनिर्णय की दौर से गुजरते काल्पनिक दुनिया को बसाने चिंतन कम चिंता में डूबे नजर आते है।
    कुछ लोग जो अपने पुरुषार्थ व परिश्रम से अपन भरोसा तीन परोसा खाने वाले लोग जिन्हे न अतीत से मतलब न भविष्य से वे वर्तमान को भोगते व रौन्दते मदमस्त नजर आते है ।ऐसे लोग बेपरवाह व खिलंदड़ा होते है ।इन्ही लोगो के चलते भोगवादी संस्कृति का वैश्विक विस्तार है ।वे सारी उम्र पल मे जीने और हद से बेहद होने की ललक में लिगल -अनलिगल करते रहते है।ऐसे लोग समाज मे कुछ दर्जे तक सफल व प्रभावी होते जा रहे है ।यह वर्तमान का एक अलग तरह का प्रतिष्ठित लोगो की नव जमात है।
जिनकी अगल - बगल व ऊपर-नीचे पूछ -पकड़ है।
      बाहरहाल तीनो अवस्था और प्रवृत्ति मे से सकरात्मक तत्वों का उचित व  आंशिक समन्वय कर मनुष्य अपनी अभिशापित जीवन को बेहतर कर सके ऐसी उम्मीद तो मुझ जैसे नाचीज को भी है ।तो आप सब तो चीज बश वालें है खुशियां खरीदों ,पाओं, पैदा करो, और लोगों में उसे बाटों ऐसा उम्मीद तो बनता है भाई साहब
   -डां अनिल भतपहरी, जुनवानी
  सी- ११ ,ऊंजियार सदन अमलीडीह रायपुर छ. ग