Wednesday, May 30, 2018

सावधान पथिक

सावधान पथिक !

जब तक थको नही
चलते रहों
अब चलने मे भी
थकना क्या ?
दौड़ तो नहीं रहे हो
सदियों से पथिक हो
पहुंचे हुए पहुना नही
कि कोई तुम्हे परघाएं
बिठाकर तखत में 
खिलाए छप्पन भोग
दे मान- सम्मान रोज
सौप दे राज -पाट
दे अपनी ठाट-बाट
अरे भाई! 
हमे कोई चाह नही
बस राह कटीली न हो
और कोस दो कोस में
छांह मिल जाय
पानी की परवाह नही
वह भरा हुआ हैं
हममें लबालब
इसलिए तो चल रहे हैं
और लड़ रहे हैं
ताकि कोई पहुंचा हुआ
रच न सके  सडयंत्र
छीन न ले अभिनव मंत्र
बमुश्किल सिरजे हैं पंथ
चलने लगा हैं तन-मन
तब किसी के कहने
चंद सुविधा पाने
भभकाने से 
जो पगडंडी है
उसे भी वे न उजाड़ दे
जो कुछ बना है
उसे न बिगाड़ दे
इसलिए चलते रहो
हरदम हरतरफ 
देखते है दम
कि वे कितनी 
पगडंडियां उजाड़ते हैं
कितने को बिगाड़  पाते हैं
यदि वे ठान ही लिया बिगाड़ना
तो याद रखना
तुम कभी न जुड़ना
तुम्हारे उनसे जुड़ने
तुमसे उनके जुड़ने
सच ! इसी से
टंगली की बेंठ सें
जंगल उजाड़ते हैं
और उजड़ते  ही
पगडंडी विलिन हो जाते हैं ...
तब होगा कैसा निर्वाह तेरा
पगडंडी रहा तो
सबकूछ रहेगा
राजपथ के लोभ में
जो है उस से भी
बेदखल हो जाओगे
सच में !
हाथ मलते रह जाओगे!
सावधान पथिक
छले जाओगे!!

डा. अनिल भतपहरी,रायपुर
३१-३-१८

सतनाम और स्वतंत्रता

"सतनाम और स्वतंत्रता "

       सतनाम और स्वतंत्रता दो अलग शब्द है पर दोनो के बडा ही रागात्मक संबंध है।परस्पर दोनो पूरक है।अर्थात जहा सतनाम होन्गे वहां स्वतंत्रता होकर रहेन्गे।एक अध्यात्मिक व धार्मिक शब्द है तो दूसरा सामाजिक व राजनैतिक शब्द ।
दोनो का व्याकरणिक विच्छेद कर  निम्नवत  शाब्दिक अर्थ देखे -
सतनाम -
स+ त+ न+ अ + म = पंचाछर
सत + नाम
सत = किसी का सार तत्व या मूल भाग ।
सत = द्रव्य तरल पदार्थ
सत =  भाव
सत = गुण
सत = सत्य
  इस तरह देखे तो सत सार तत्व भाग द्रव पदार्थ भाव गुण और सत्य और सच  हैं।  सत सात तरह के अर्थों को संग्या रुप में धारण किए हुए हैं।
और इन्ही बहुअर्थ वाली  संग्या मे के साथ नाम जुडा है । नाम शब्द जुड जाने से सत सजीव  स्वरुप  में विशिष्ट नामबोध होने लगता है। उसे पौरुष रुप में लेकर और प्रकृति को नारी मानकर
सतनाम  और प्रकृति के संयोग से सृष्टि का संचालन मना गया है। इस आधार पर सतनाम कलान्तर में सृष्टिकर्ता देव और प्रकृति देवी स्वरुप में पूजनीय हो गये।
  सतपुरुष और सत्यवती नाम की मुग्धकारी साकार अराधना  निराकार उपासना में पदार्पण करते जन मन को सदाचरण हेतु  प्रेरणा  देता हैं। इनसे आध्यात्मिक विकास संस्कार व मानव जीवन पद्धतियां विकसित हुई।अनेक तरह रोचक ग्यान वर्धक बोध कथाओ महाकाव्यो और वृतान्तो का प्रचलन होने लगा। सतनाम एक पंथ धर्म व जीवन पद्धति हैं जिनपर निष्ठा पूर्वक  चलकर साधक  सुखानुभूति अर्जित कर निर्वाण और परमपद को अर्जित किये जाते हैं।
    स्वतंत्रता का उसी तरह विच्छेद व अर्थ करने पर हमे निम्नवत  पता चलता है-
स्वतंत्रता = स्+ व + त+ न्+ त+ न्+ त+र्+ त+ अ
स्व= स्वंम
तंत्र = अधिनियम कार्यप्रणाली

अर्थात स्व तंत्र में आबद्ध यानि अपनी  इजाद तंत्र के अधीन ।
परतंत्रता का सपाट अर्थ हैं दूसरों के अधीन जबकि स्व के अधीन होने के बावजूद स्वतंत्रता स्व बंधन के अलग तरह का अर्थ धारण किए हुए शब्द हैं। हम नियमो के जिसे हमारे अपने बनाते हैं के अधीन हैं।
   स्वतंत्रता हमे अनुशासित करते हैं। राष्ट्र समाज और उनके संचालन हेतु बने नियमों के अधीन होना हैं। न कि सारे बंधन से मुक्ति या आजादी ।यह आजादी स्वेच्छाचारी होना हैं। जो स्वतंत्रता के विपिरार्थ है।
   इस तरह देखे तो हमे अंग्रेज़ी सत्ता जो राजतंत्र ही थे और सात समुन्दर पार महारानी विक्टोरिया की राज से मुक्ति ही राजनैतिक स्वतंत्रता हैं। जो हमे १५ अगस्त १९४८ को मिली।
    
धर्म अध्यात्म समाज और राजनीति यह मानव कल्याण के निमित्त है ।इसलिए साहित्य और संस्कृति  मे सत्य  और आजादी की बाते अधिकतर विचारक लेखक समाज सुधारक व  प्रवर्तक करते आए है।
   सतनाम हमे विकारो के बंधन से मुक्त करते है तो आजादी हमे दूसरों की  गुलामी से मुक्त करता है।
अब सवाल उठता है कि कैसे हम अपनी विकारो से मुक्ति पाए और जीवन को सुखमय करे ।उसी तरह हम दूसरो की गुलामी चाहे वह धार्मिक राजनैतिक मानसिक व शारीरिक गुलामी और उससे मिल रही यंत्रणाओ से मुक्ति या आजादी कैसे प्राप्त करे पर विचार विमर्श होनी चाहिए।
      सतनाम तो व्यक्ति को स्वच्छंद करता है यह स्वच्छंदता पूरी मानवता का कल्याणकारक है।क्योकि तब व्यक्ति पहले सद्गुणी होते है।उनके तमाम विकार मुक्त हो गये होते है। ऐसे व्यक्ति स्व और जगत दोनो का उद्धार चाहते है।इसलिए सतनाम के सच्चा अनुयाई स्वच्छंद होकर भी स्वेच्छारी नही है।परन्तु आजादी के बाद. अधिकतर लोग स्वेच्छाचारी हो जाते है ।और उनके ऊपर जब कोई नियंत्रण न हो तो वे कलान्तर मे विनाशकारी भी हो जाते है।
   कमोबेश स्वतंत्रता के नाम पर लोग ऐसे ही होने लगे है।
यह अजाद ख्याली ही अराजकताऒ की जननी है।
इसलिए स्वतंत्रता मे सतनाम संभवत: न मिले भले सतनाम मे स्वतंत्रता मिल जाय।
      देश मे आजादी के बाद यहा के सामंत व सुविधाभोगी व कुछ प्रतिनिधी  स्वतंत्रता का इस्तेमाल कुछ इसी तरह से करते आ रहे है। फलस्वरुप वर्गवाद जातिवाद छेत्रवाद  भाषावाद नस्लवाद  अलगाव वाद इत्यादी प्रवृत्ति तेजी इन ७० वर्षो मे पनपने लगे है।
स्वतंत्रता को सतनाम की तरह इस्तेमाल करने होन्गे और बढ रहे आर्थिक असंतुलन , धर्म जाति सम्प्रदाय की स्वेच्छाचारिता पर संवैधानिक रुप से अंकुश लगाने होन्गे।
तब स्वतंत्रता सतनाम की तरह कायम होन्गे।
    इधर लगातार प्रभावी मार्गदर्शक के  न होने पर    सतनाम भी कुछ अलग तरह के या कुछ कुछ आजादी की स्वच्छंदता की तरह इस्तेमाल होने लगे है। जिससे यहा  भी उसी तरह के अराजकता परिलछित होने लगे है।
    मौजुदा  दौर स्वतंत्रता और सतनाम दोनो को व्यवस्थित करने के है। दोनो की ज्योतिर्मय   प्रकाश से मानव  समाज और देश में तेजी  व्याप्त  हो रहे तमस व कलुषता मे  प्रग्यावनों द्वारा उसी तेही से सद्गुण सद्वयहार के लिए सतनाम की   उजियारा फैलाने को है।
       सतनाम
डा अनिल भतपहरी
जुनवानी ,रायपुर छत्तीसगढ़
९६१७७५१४

कुछ मत पुछ

[4/29, 9:49 AM] anilbhatpahari: जोन गरीब होथे
प्रकृति के करीब होथे

अब देखो बिहनिया गरीब दतुअन धीसथे
अउ धनी मन टूथपेस्ट करथे
एमन बासी पेज पसिया भाजी संग खा लेथे
बासी सबसे उत्तम ब्रेकफास्ट माने गे  हवे
ओमन चाय ब्रेड एगरोल चाउमिन पिज्जा
कतकोन खाले फेर मुह पेट जुच्छा के जुच्छा
नहाय बर फरिल जिन्दाजल  तरिया नरवा गरीब मन बर
नल टंकी के तियासी पानी बसियाहा  शहर के धनवान मन बर

इकर  पैदल कभु साइकिल सवार
उकर फटफटी अउ  मोटर कार

इकर सुते बर चट ई खटिया अउ मिहनत
ससन भर के फुरसुदहा  8-9 बजे नीद सोपापरत

पलंग सुपेती कोवर  गद्दा ह जनात
छटपटी धरे  नींद के गोली बारा बजे ल जागत खात

भिनसरहा गरीबहा मन के जग ई
९-१० धनवान मन के उठ ई
गरीब मन झटकुन जागथे 
धनवंता  मन ले दे के  उठथे
     
तभो ले गरिबहा मन केर रोजे कर ल ई हे
अउ बडहर मब  के रोजेच  मजा मर ई हे

गरीब के  मन के न इये कछु  पुछ ई
देखे नी जाय इकर सोसन अउ कर ल ई
होथे थोड -थाड जब आथे चुन ई
देखउटी तो आय सच म होथे  गरकटई
सदा सक्रीय  फेर जीयत ल कमात रहिथंय
सदा निष्क्रिय फेर  मरत ल लमात रहिथंय

कछु होय फेर एक बात हे सबके अपन-अपन नसीब 
जोन होथे गरीब उन मन अक्सर होथे प्रकृति के करीब
(टीप - तुकाराम कंसारी जी के कमेन्ट जोन गरीब होथे ईश्वर के करीब होथे से प्रेरित )

डा अनिल भतपहरी
९६१७७७७५१४
[4/29, 9:50 AM] anilbhatpahari: दूपहरी जुनून क्रिकेट सर चढकर बोल‌ रहे हैं
गली कूचें बीच सडक पर बच्चें खेल रहे हैं
देशी खेल अब न कोई खेले गिल्ली डंडा
सबके माथा गरम हैं भैय्ये और खून हैं ठंडा
और खून ठंडा  देख हतप्रभ अनिल भतपहरी‌
देखो चिन्हे न वक्त बेवक्त  क्रिकेट जुनून दूपहरी
     डा. अनिल भतपहरी
       ९६१७७७७५१४
[5/9, 12:08 AM] anilbhatpahari: "कुछ मत पूछ"

इस देश की बात  कुछ मत पूछ

कुछ को ही मिलते है यहां सब कुछ

बाकी सब लोग तो  बेअक्ल हैं सुद

होते जिनके पास कुछ उनकी होती पूछ

कुछ नही पास जिनके होते वह तुच्छ

यही तो सनातन हैं करते अर्जित कुछ

शान रहे इनके भले मरे कोटिक भूख

विवश देश प्रेमी पी रहे खून की धूट

उनकी पौ बारह ये मर रहे धुट-धुट

ऐसा लगता हैं अब नही होने वाला कुछ

कोई न भट्टप्रहरी अब मची है चोरी लूट

चरागाह  पूरा देश  चर रहे खूरखुट

कैसे सभ्य जिनावर पहने है शुटबूट

संस्कार सदा सामंतो सी
गणतंत्र कैसे भायेन्गे

विलासिता हो केन्द्र में
तब लोकतंत्र  कैसे आयेन्गे...

- डा अनिल भतपहरी ( भट्टप्रहरी  )
९६१ ७७७७५१४

अपन घट के देव मनइबोन.

"अपन धट के देव ल मनइबोन "
  गुरुघासीदास ने छत्तीसगढ़ में सतनाम धर्म की प्रवर्तन करते कहा कि हे संतो अबतक जाने अनजाने में  जिस मान्यताओं को जन्म से मृत्यु तक मानते आ रहे हैं वह निरा भ्रम व मिथक हैं ।उन्ही के कारण दु: ख संताप कलह अशांति और शोषण के शिकार हैं। इन सबसे बचना हैं तो सर्व प्रथम कल्पित देव और उनके कल्पित निवास स्थल मंदिर आदि जाना त्यज्य दे मूर्तिपूजा पुरोहितों को दान दछिणा देना बंद कर दे क्योकि यह सब मन को बहलाने वाला भ्रमित करने बहेलिया हैं ।यह सब करते क इ जुग बित गया पर अबतक मानव जीवन  कोई बदलाव आया ही नहीं ।मंदिर नही वह मंदरिवा हैं जहा राग रंग रति दान दछिणा के नाम पर शोषण आशीर्वाद के नाम छल कपट द्वेष प्रपंच से युक्त मानसिक व धार्मिक गुलामी दी जाती हैं। इसलिए वहां जाना व्यर्थ हैं ।का करने जाय ?
यदि सुमरन करना हैं भाव भक्ति ही करना हैं तो अपने धट  में विराजमान अनेक तरह के सद्गुण हैं। उनकी अराधना करे ।ऐसा एकत्रित संत समुदाय को धर्मोपदेश देते उनकी श्रीमुख से यह काव्यात्मक पंक्ति नि:सृत हुआ -

मंदिरवा म का करे जइबोन
अपन घट के देव ल मनइबोन .....

धट शब्द बहुअर्थी हैं।
एक यह शरीर
दुसरा उस शरीर का  अंतस  भाग
तीसरा मन हृदय बुद्धि
चौथा  घर जहा हम निवास करते हैं।
पाचवा वह परिछेत्र जहा समुदाय सहित रहते हैं
इस आधार पर एक से दूसरे या आसपास रह रहे समुदाय से परस्पर सकरात्मक संबंध
    अब इन्हे तरह से देखे -
धट का देव सत्य करुणा परोपकार प्रेम आदि हैं।
और घर में देव  दादा दादी माता पिता  बडे भाई भाभी हैं। उन्हे आदर दे उनकी पूजा सत्कार करे।
गुरुघासीदास की सत्य अमृतवाणी - "अपन धट के देव ल मन इबोन" का आशय यही हैं।
   सद्गुण को धारण करते जो बडे बुजुर्ग अनुभवी हैं को आदर सत्कार देते सात्विक जीवन ही सार हैं। ऐसा करने मात्र से व्यक्ति को जीते जी परमपद या पद निरवाना की प्राप्ति होती हैं।

इस आशय का पंथी मंगल भजन हैं-
भजौ हो गुरु के चरणा अहो मन मेरा-
सभी इन्द्रियों  सहित हाथ पैर की आकांछा व्यक्त करते हुए अंतिम अंतरा में वर्णित हैं-

अंतस म संतो  सतनाम ल बसाइतेव
दया मया सत म ये जिनगी पहाइतेव
जिनगी पहावत परम पद पाइतेव
परम पद पाइके ये हंसा ल उबारितेव ...भजौ हो गुरु के चरणा ....

इस तरह देखे तो सतनाम धर्म ईश्वराश्रित नही सद्गुणाश्रित महान व्यवहारिक और सत्य पर आधारित समानता से युक्त मानवतावादी धर्म हैं। जो सभी अनुयायियों को सदैव सद्गुण से युक्त परस्पर प्रेम व सौहार्दपूर्ण आचरण करने की प्रेरणा देता हैं। न कि इन गुणो से रहित किसी  की पूजापाठ दान दछिणा व्रत उपवास तीर्थ   आदि की प्रेरणा देता है।
सात्विक रहन सहन और अपने आसपास के लोगो से सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार और सत्संग ही मानव जीवन का सार हैं। यही भाव को  धारण करना ही धर्म हैं।
   सतनाम धर्म अपनी मूल प्रवृत्ति में  सरल सहज व सबसे निराला हैं। इनके अनुयाई होना सौभाग्य एंव    स्वाभिमान की बात है। 

       ।।सतनाम ।।

डा अनिल भतपहरी‌
९६१७७७७५१४
जुनवानी ,रायपुर

सतनाम दर्शन में गुरुमुखी संस्कृति ‌

"सतनाम दर्शन में गुरुमुख संस्कृति "

           सतनाम संस्कृति भारत की प्राचीन संस्कृति हैं और यह  गुरुमुखी संस्कृति  हैं। यह मानव सभ्यता के विकास के साथ ही क्रमिक विकास पर प्रकृतस्थ रुप में अग्येय प्रग्यावान संत गुरु महात्माओं द्वारा  संस्थापित हैं। कलान्तर में इनके  प्रवर्तको में  चाहे बुद्ध,  सरहपाद  नागार्जुन ,गुरुगोरखनाथ कबीर  रैदास  उदादास ,जगजीवन या गुरुघासीदास हो वे अपनी मुखार वृन्द से अपने सम्मुख ज नों को उसी मूल  सतनाम दर्शन का साधनाओं द्वारा दिग्दर्शन कर सतोपदेश देते आए और विशिष्ट धम्म  पंथ का प्रवर्तन किए। उनके बाद धम्मोपदेश या पंथोपदेश देने अनेक प्रग्यावान साधक संत गुरुवंश उनकी ही वाणी चरित को अपनी समझ विवेक और  मुख से जनमानस श्रवण कराते रहे हैं। उनकी धम्म पंथादि को गतिमान करते आ रहे हैं तथा प्रचार प्रसार कर रहे हैं और यह प्रणाली गुरु मुख प्रणाली ही हैं ।यह मुखिया या प्रधान वाली प्रणाली नहीं है। पर राजतंत्र के कार्यकाल में गुरुओ और उनके वंशजों ने राजसत्ता भी सम्हाले इसलिये उन्हे प्रधान कहे गये।पर देखा जाय तो राजा होते हुए भी खालसा और सतनाम पंथ में गुरु गुरुवाणी के आधार पर ही चले।वह सांमत जैसे स्वेच्छाचारी व राज नहीं किए बल्कि सत्याचरण सदव्यवहार से जनमानस के समछ धर्मोपदेश ही कहते रहे।रामत रावटी शोभायात्रा जुलुस गुरुदर्शन पर्व आदि में जनमानस के सम्मुख उपदेशना ही किए। और जनता भी गुरुमुखी होकर उनके वचनो को शिरोधार्य किए।
     अत: यह स्वमेव सिद्ध होते हैं कि गुरुमुखी संस्कृति से गुरु जन अपनी ग्यान विवेक से लोगो के   मन ,बुद्धि,और  हृदय पर रमन करते हैं।  न कि वह शक्तिशाली या अधिक लोगों के बीच लोकप्रिय आदि होकर उनके मुखिया प्रतिनिधि बनकर उनके प्रधान बन राज पाट करते हैं।
     परन्तु जाने अनजाने में आध्यात्मिक व धार्मिक पद धीरे धीरे राजनैतिक ‌पद में बदल कर सत्ता की प्रभाव व बल में परीणित होते जा रहे हैं। जबकि भारत वर्ष की सतनाम संस्कृति में सदैव संतो गुरुओं के समक्ष राजा सामंत मंत्री आदि नतमस्तक होते रहे हैं।

   इसी सतनाम संस्कृति में "अपन धट के देव ल मनइबोन "
  गुरुघासीदास ने छत्तीसगढ़ में सतनाम धर्म की प्रवर्तन करते कहा कि हे संतो अबतक जाने अनजाने में  जिस मान्यताओं को जन्म से मृत्यु तक मानते आ रहे हैं वह निरा भ्रम व मिथक हैं ।उन्ही के कारण दु: ख संताप कलह अशांति और शोषण के शिकार हैं। इन सबसे बचना हैं तो सर्व प्रथम कल्पित देव और उनके कल्पित निवास स्थल मंदिर आदि जाना त्यज्य दे मूर्तिपूजा पुरोहितों को दान दछिणा देना बंद कर दे क्योकि यह सब मन को बहलाने वाला भ्रमित करने बहेलिया हैं ।यह सब करते क इ जुग बित गया पर अबतक मानव जीवन  कोई बदलाव आया ही नहीं ।मंदिर नही वह मंदरिवा हैं जहा राग रंग रति दान दछिणा के नाम पर शोषण आशीर्वाद के नाम छल कपट द्वेष प्रपंच से युक्त मानसिक व धार्मिक गुलामी दी जाती हैं। इसलिए वहां जाना व्यर्थ हैं ।का करने जाय ?
यदि सुमरन करना हैं भाव भक्ति ही करना हैं तो अपने धट  में विराजमान अनेक तरह के सद्गुण हैं। उनकी अराधना करे ।ऐसा एकत्रित संत समुदाय को धर्मोपदेश देते उनकी श्रीमुख से यह काव्यात्मक पंक्ति नि:सृत हुआ -

मंदिरवा म का करे जइबोन
अपन घट के देव ल मनइबोन .....

धट शब्द बहुअर्थी हैं।
एक यह शरीर
दुसरा उस शरीर का  अंतस  भाग
तीसरा मन हृदय बुद्धि
चौथा  घर जहा हम निवास करते हैं।
पाचवा वह परिछेत्र जहा समुदाय सहित रहते हैं
इस आधार पर एक से दूसरे या आसपास रह रहे समुदाय से परस्पर सकरात्मक संबंध
    अब इन्हे तरह से देखे -
धट का देव सत्य करुणा परोपकार प्रेम आदि हैं।
और घर में देव  दादा दादी माता पिता  बडे भाई भाभी हैं। उन्हे आदर दे उनकी पूजा सत्कार करे।
गुरुघासीदास की सत्य अमृतवाणी - "अपन धट के देव ल मन इबोन" का आशय यही हैं।
   सद्गुण को धारण करते जो बडे बुजुर्ग अनुभवी हैं को आदर सत्कार देते सात्विक जीवन ही सार हैं। ऐसा करने मात्र से व्यक्ति को जीते जी परमपद या पद निरवाना की प्राप्ति होती हैं।

इस आशय का पंथी मंगल भजन हैं-
भजौ हो गुरु के चरणा अहो मन मेरा-
सभी इन्द्रियों  सहित हाथ पैर की आकांछा व्यक्त करते हुए अंतिम अंतरा में वर्णित हैं-

अंतस म संतो  सतनाम ल बसाइतेव
दया मया सत म ये जिनगी पहाइतेव
जिनगी पहावत परम पद पाइतेव
परम पद पाइके ये हंसा ल उबारितेव ...भजौ हो गुरु के चरणा ....

इस तरह देखे तो सतनाम धर्म ईश्वराश्रित नही सद्गुणाश्रित महान व्यवहारिक और सत्य पर आधारित समानता से युक्त मानवतावादी धर्म हैं। जो सभी अनुयायियों को सदैव सद्गुण से युक्त परस्पर प्रेम व सौहार्दपूर्ण आचरण करने की प्रेरणा देता हैं। न कि इन गुणो से रहित किसी  की पूजापाठ दान दछिणा व्रत उपवास तीर्थ   आदि की प्रेरणा देता है।
सात्विक रहन सहन और अपने आसपास के लोगो से सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार और सत्संग ही मानव जीवन का सार हैं। यही भाव को  धारण करना ही धर्म हैं।
   सतनाम धर्म अपनी मूल प्रवृत्ति में  सरल सहज व सबसे निराला हैं। इनके अनुयाई होना सौभाग्य एंव    स्वाभिमान की बात है। 

       ।।सतनाम ।।

डा अनिल भतपहरी‌
९६१७७७७५१४
जुनवानी ,रायपुर

सतनाम धर्म संस्कृति प्रश्नोत्तरी

*सतनामी समाज :प्रेरणा स्रोत*

1.*अविभाजित छत्तीसगढ के प्रथम महिला विधायक सतनामी समाज से कौन है?
उत्तर:- *दुर्गावती पाटले,*मुंगेली

* छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद प्रथम सतनामी महिला विधायक कौन है?
उत्तर:- *कु. कामदा जोल्हे*,सारंगढ़

2.विश्व के 65 देशों में पंथी नृत्य प्रस्तुत करने का गौरवशाली कलाकार कौन है ?
उत्तर:- स्व.देवदास बंजारे

3.प्रथम महिला पंथी पार्टी के मुखिया का नाम क्या है ?
उत्तर:- स्व. तोरनबाई मिर्चे

4.सतनामी समाज में सर्वप्रथम इंजीनियर
उत्तर:- श्री परमानंद मारकण्डेय जी

5.सतनामी समाज में सर्वप्रथम आई.ए.एस. ?
उत्तर:- *श्री डी आर ओगरे जी*

6. "सतनाम पुराण" के रचयिता का नाम क्या है ?
उत्तर:-श्री सुंदरलाल शर्मा

7.गुरु घासीदास विश्वविद्यालय कहां स्थित है ?
उत्तर:-बिलासपुर

8.अखिल भारतीय सतनामी महासभा की स्थापना कब और किसकी अध्यक्षता में की गई थी ?
उत्तर:- सन 1925 में गुरु अगमदास जी की अध्यक्षता में

9. छत्तीसगढ़ में सतनाम आंदोलन के जन्मदाता कौन थे ?
उत्तर:-  गुरु घासीदास जी

10. छत्तीसगढ़ सतनामियों की मालगुजारी कितने गांवों में थी ?
उत्तर:- 81 गांवों में

11. गोवध रोकने के लिए सर्वप्रथम आंदोलन किसने किया ?
उत्तर:- राज महंत नयन दास महिलांगे

12. सतनाम धर्म का मुख्य आधार क्या है ?
उत्तर:- सादगी और सच्चाई

13. स्त्रियों के सम्मान को समाज का प्रथम कर्तव्य बताने वाले महापुरुष कौन है ?
उत्तर:- संत शिरोमणि गुरु घासीदास

14. संसार में सबसे तीव्र गति के नृत्य क्या है ?
उत्तर:-  पंथी नृत्य

15.छत्तीसगढ राज्य के विधानसभा का नाम किसके नाम पर रखा गया है ?
उत्तर:-मिनीमाता

16. पंथी नृत्य के प्रचलनकर्ता कौन है ?
उत्तर:- गुरु अमर दास

17. सत्य ध्वज पत्रिका के संपादक कौन है ?
उत्तर:-  श्री दादू लाल जोशी

18. उत्तर:- सुविधा सभी वर्णों के लिए कब लागू हुआ ?
उत्तर:- 1825

19. सतनामी समाज के प्रथम डी.एस.पी. (Dsp) कौन थे ?
उत्तर:- श्री दलगंजन सिंह

20. सतनामी समाज के प्रथम डिप्टी कलेक्टर कौन थे ?
उत्तर:-श्री  धनाराम ओगरे
बेहतरीन
इनमे जोडे
२१प्रथम चिकित्सक
डा बनऊ राम जोशी
२२ प्रथम वकील
एड व सांसद रेशमलाल जांगडे
२३ आरपीआई का प्रथम महाकोशल अध्यछ महंत नन्दूनारायण भतपहरी
२४ गुरु घासीदास जयंती के प्रवर्तक
मंत्री नकूल देव ढीढी
२५ प्रथम गुरुघासीदास जयंती १८ दिस १९३६ भोरिंग।
वृहत रुप मे १९३८
२६ प्रथम जैतखाम स्थापना किया गुरु घासीदास सोनाखान के गली में
२७ प्रथम सतनाम रावटी स्थल चिरई पहर बस्तर
३० पर्वतदान किसने किया
मालगुजार रतिराम
३१ भारत मे  प्रथम बार गोवध के विरुद्ध आन्दोलन किया- महंत नयनदास महिलांग व सतनामी समाज
३२ प्रथम डोला बारात  भुजबल  महंत
३३  सतनाम आत्म ग्यान  भूमि
चन्दरपुर महानदी तट सांरगढ
३४ सतनाम तपोस्थली - छाता पहाड  तपोभूमि गिरौदपुरी
३५ सतनाम पंथ प्रवर्तन स्थल - तेन्दु वृछ के समीप मैदान
३६सतनाम साधना स्थल -
औरा धौरा वृछ के मध्य
३७ प्रथम सतनाम उपदेश गिरौदपुरी

३८ गुरु घासीदास को प्रथम बार  नरबलि दी ग ई -
कुर्रुपाठ देवि - सकुशल रहे।
३९ द्वितीय नरबलि - महामाई
रायपुर - सकुशल रहे
४० तृतीय नरबलि - दन्तेश्वरी दन्तेवाडा
४१ बिछोह उपरान्त गुरु अम्मरदास का प्रथम मिलन स्थल तेलासी
४२ गुरु अम्मरदास की धर्म पत्नी
    प्रतापपुरहीन माता 
४३ गुरु बालकदास की धर्म पत्नी - नीरामाता
४४ गुरु बालकदास को राजा की उपाधि १८२०
४५ गुरु बालकदास के हाथी का नाम -
दुलरवा
४६ गुरु बालकदास के अंगरछक
सरहा जोधाई
४७ गुरु अम्मरदास समाधि स्थल -चटुआ धाम शिवनाथ नदी तट
४८ गुरु बालकदास संधर्ष स्थल- औराबांधा
४९ गुरु बालक दास  शहादत स्थल- कोसा मुलमुला
५०  ४ प्रमुख  धर्म स्थल है-
१ तपोभूमि गिरौदपुरी सतधाम - फा सु पंचमी से सप्तमी मेला प्रतिवर्ष
२ भंडारपुरी गुरु दर्शन मेला क्वार शु प  एकादसी
३ तेलासी पुरी असाढ पुन्नी अ इटका  ,मेला क्वार दसमी गुरु दर्शन मेला
४ खडुवा - क्वार दसमी गुरु दर्शन मेला
५१ अन्य सतनाम धर्म स्थल
खपरी पचरी बोडसरा पताढी बैकुण्ठ अमरद्वीप  (अमरटापू ) सेतगंगा सिरपुर महादेव धाट लाल पुर चक्रवाय ।
५२ ९  सतनाम रावटी स्थल है-
१ चिर ई पहर २ दन्तेवाडा ३ कान्केर ४ पानाबरस ५
६ भंवरदाह ७ भोरमदेव ८ रतनपुर ९ दल्हापहाड ।
५३ प्रथम आकाशवाणी कलाकार गंगाराम शिवारे
५४ प्रथम सतनामी आकाशवाणी  पंडवानी गायिका  स्व लछ्मी बन्जारे
५५ एकमात्र अधिकृत भरथरी गायिका सुरुज बाई खाण्डे
५६ प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय  पंथी नर्तक देवदास बंजारे
५७ एक मात्र गोपीचन्द गायक तुलाराम टंडन
५८ दुर्लभ व विलुप्त वाद्य यंत्र हुडका से मंगल भजन गायक महाकवि पं साखाराम बधेल
५९ चिकारा के सिद्धहस्त वादक गायक ९५ वर्षीय मानदास टंडन
६० अन्तर्राष्ट्रीय वेट लिफटर व राष्ट्रीय चैम्पियन  रुस्तम  सांरग
  ६१ प्रथम सतनामी रंगकर्मी
सुकालदास भतपहरी प्रसिद्ध नाटक राह का फूल चादी का पहाड  "एक मुठा माटी के असरइय्या "  चरनदास चोर सहित अनेक नाटक सृजन व मंचन
62 अनारक्षित विधानसभा से खड़ा होने व जितने वाले प्रथम सतनामी विधायक कौन है?
उत्तर:- श्री दाऊ राम रत्नाकर,पामगढ़
   सतनाम
63- निर्दलीय विधायक चुने गये- डेरहुराम धृतलहरे
64- गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान  स्थित है -कोरिया जिला
65 - भंडारपुरी गुरुद्वारा मोतीमहल का निर्माण- सन १८४०
66 -  कंगूरे पर- तीन बंदरो का  शिल्पांकन
67- 3 बन्दरो का मुद्रा - असत न कहो ,असत न सुनो असत न देखो
68- जैतखाम की ऊचाई -२१ हाथ

69- जैतखाम मे प्रयुक्त लकडी -सरई या साजा

70- पालो धर्म ध्वज का रंग- सफेद
71- पालो का आकार- आयताकार
72- ,पालो का छेत्रफल- सवा गज
73- पालो चढावा मे प्रयुक्त डंडे की प्रजाति  -बांस
74- बांस की डंडे मे  गठान की संख्या-  पांच
75-जैतखाम मे हुक की संख्या - 3
76 - चौका  के प्रवर्तक संत रतिदास
77- चौका मे-  १६ लगन मंगल  भजन गाए जाते है।
77- चौका के प्रधान वस्तु - सुख सागर, अध्धर जोत ,पान  प्रसाद  ,ज्योतिकलश, शीला सोत ।
78- लोकप्रिय सतनाम ग्रंथ
"गुरु घासीदास नामायण"
79- प्रथम महाकवि - पं सुखीदास
80- प्रथम लिखित व प्रकाशित  सतनाम साहित्य ग्रंथ  - "सतनाम सागर"
80- गुरु घासीदास नामायण के रचयिता मनोहरदास नृसिंह
81- महाकाव्य सतनामपोथी के रचयिता - पं-  सुकुलदास धृतलहरे
82- सतनाम धर्मग्रंथ के रचयिता - नंकेशरलाल टंडन
83- सत्यायण महाकाव्य  के रचयिता - पं साखाराम बधेल
84- "सतनाम-संकीर्तन "के रचयिता - सुकालदास भतपहरी

85-महाकाव्य " श्री सतनाम प्रभात सागर" के रचयिता- डां मंगत रविन्द्र
86- महाकाव्य " सतसागर" के रचयिता - नम्मुराम मनहर
87- एक था सतनामी का लेखक - डा जे आर सोनी
88 सतनाम दर्शन का लेखक - इंजी टी आर खुन्टे
89- सतनाम दर्शन का लेखक - भाऊदास धृतलहरे
90- प्रथम सतनामी  महिला अन्तराष्ट्रीय खिलाडी - कु मालती पनोरे तलवार बाजी
91- नाचा के सिद्धहस्त कलाकार -दानी दरुवन सुकुवा ,के अंजोर नाच पार्टी
92- सतनामी समाज का प्रथम राज्य  कांग्रेस अध्यछ सांसद परसराम भारद्वाज

93 - प्रथम सफल हाई कोर्ट वकील  एड मनोहरलाल भतपहरी
94- प्रथम रीजनल स्टेट बैक मैनेजर - राजेन्द्र प्रसाद भतपहरी
95- प्रथम बी एड  महाविद्धालय प्राचार्य व संयुक्त संचालक  पी आर गहिने
96-विश्व विद्यालय के  प्रथम महिला कुल सचिव - डा इन्दू  अनंत
९८ - प्रथम महिला सत्र न्यायाधीश - संधरत्ना भतपहरी
९९ - प्रथम महिला  आई एफ एस  विजिया रात्रे
१००  - सतनाम साहित्य पर प्रथम पीएचडी - डा अनिल कुमार भतपहरी
१०१ - सबसे सक्रीय व व्यवस्थित संस्था छग  प्रगतिशील  के संस्थापक अध्यछ - इंजी एल एल कोशले
१०२ - लोकप्रिय मासिक सतनाम संदेश के प्रबंध संपादक डी एल दिव्यकार
१०३-संतोषपुरी धाम के संस्थापक संत खूबलाल टंडन जी
१०४ - प्रथम राज्य  बसपा अध्यछ - दाऊराम रत्नाकर
१०५-  प्रथम अंतरिम सरकार १९३५  मे प्रतिनिधित्व किया गुरु गोसाई  अगमदास।
१०६ - प्रथम पायलेट - कैप्टन  युगल रात्रे
१०७  सतनामी  नासा वैग्यानिक द्वय   निराला जी  व भार्गव जी
१०८ - लिम्का बुक  मे २०० मांदर के साथ पंथी गायन कर रिकार्ड कायम एस एल बारले व अमृता बारले

१०९-  भव्यतम ११०० पंथी नर्तक विश्व रिकार्ड बनाए यमुना तट न ई दिल्ली श्री श्री रवि शंकर जी के विश्व सांस्कृतिक विरासत कार्यक्रम मे

११०- सर्वाधिक ऊचाई वाले जैतखाम गिरौदपुरी ७७ मीटर

- डा अनिल कुमार भतपहरी
टीप यदि कुछ तथ्य गलत हो तो कृप्या सुधार ले।या अवगत करावे। इसे टाईप करा कर फ्रेमित करे व अपने बच्चो को बतावे।ताकि सतनाम संस्कृति को थोडा बहुत समझ सके व गर्वानुभूति  प्राप्त कर सके। धन्यवाद सतनाम।