Sunday, December 8, 2024

दीरखा

#anilbhatpahari 

।।दीरखा ,पठेरा और भुलकी ।।
       
    छत्तीसगढ़ सहित देश भर के ग्रामों  के अधिकांश घरों की दीवारों पर  दीरखा,पठेरा  और भुलकी पाए जाते हैं। इसे  बनाने की विशिष्ट परंपराएँ हैं क्योकिं इनके माध्यम से मानव सहजतापूर्वक  अपनी जीवन यात्रा निर्बाध रुप से करते हुए ,इस मुकाम तक पहुँचा हैं। 
आज भी ग्राम्य अंचलों के घरों पर यह सब देखने मिलता हैं। हमारे लिए यह सब बेहद महत्वपूर्ण हैं। 
      दीरखा का आशय दीया रखने का जगह जो त्रिभुजाकार  मंदिर आकार के होते हैं। इसमें  दीपक,चिमनी ढिबरी आदि जलाकर रखते हैं। ज्यामितीय आकृति होने से हवा के झोंके दीया को बुझा नहीं पाते और अर्निहिश जलते हुए अँधेरे में निरंतर प्रकाश देते रहते हैं।
पठेरा चौकोन आलमारी नुमा बनाए जाते हैं। लकड़ी का पल्ला या पत्थर लगाकर दो या तीन खंडों में विभाजित रहते हैं। इन खंडों में रोज इस्तेमाल  की जाने वाली वस्तुएँ  यथा  दवाइयां , आइना कंघी , कागज पत्र ,  छतरी,  लाइटर ,थैले इत्यादि  रखते  हैं। 
    
   इसी तरह रसोई घर या घर के आँगन के दीवार पर एक छोटी सी  खिड़की जिसे "भुलकी " कहे जाते हैं बनाएं जाते हैं। इनका प्रयोग महिलाएं प्रायः एक- दूसरे से आग या साग मांगने के लिए प्रयोग करती हैं।  दो घरों में  परस्पर सहयोग करते आत्मीयता को बनाए रखने का अप्रतिम उदाहरण यह भुलकी हैं। जहाँ सुख - दु:ख की बातें महिलाएँ करती हैं। घर परिवार के सदस्यों  में जो तनाव और अनबोलना पन होते हैं। यही भुलकी उसे दूर करने का काम भी करती है। पर आजकल यह सब विलुप्तप्राय:  हो गये हैं। 

 बहरहाल एक ददरिया गीत में इनकी महत्ता का उल्लेख दर्शनीय हैं -

कांदी ल लुए संग म लुवागे  फुलकी 
आगी ल अमरबे तय घर के भुलकी ( स्त्रोत- डॉ. पीसीलाल यादव )

     प्राचीन  स्थापत्य के अवशेषों में भी दीरखा, पठेरा और भुलकी देखे जा सकते हैं।
 नदी किनारे के ग्रामों के घरों पर यह दीरखा पठेरा बाढ़ से बचने और घरों में भरे पानी निकासी का भी एक प्रमुख साधन होते हैं।हमारे गाँव जुनवानी  ( प्राचीन बौद्ध नगरी सिरपुर के समीप महानदी तट  ) के घर जो पत्थर से निर्मित 200 -250 वर्ष पुरानी हैं,में ऐसा दीरखा बना हुआ हैं। 
    दीरखा मतलब दीया रखने का जगह ।
     गाँव में 3-4 सौ वर्ष पुराने पत्थर के घर हैं उसमें भी इस तरह के दीरखा हैं। 

चित्र- नालंदा बिहार प्राचीन बौद्ध स्मारक में प्राप्त पुरावशेष का दीरखा / ताखा 
      - डॉ. अनिल भतपहरी/ 9617777514

Saturday, November 23, 2024

हिमालय

#anilbhatpahari 

हिमालय 

संसार का वैभव  त्याग कर लोग हिमालय की ओर प्रस्थान करते रहे हैं। कहते है कि वहां देव निवास करते है इसलिए तो हिमालय परिक्षेत्र को देवभूमि की संज्ञा दी गई हैं। 
  कुछ संकट आया , वय ढला  और सर के बाल सफेद हुये नहीं कि लोग कैलाश ٫त्रिशुल٫ नंदादेवी के शिखर दर्शन के लिए उद्दत हो जाते हैं।तो कुछेक अमरनाथ , बद्रीनाथ गंगोत्री, हरिद्वार की ओर प्रस्थान करते है कि गोया वहां जाने मात्र से मुक्ति मिलेगी या  दर्शन मात्र से मोक्ष या निर्वाण मिल जाएगा ! मानसरोवर को बुद्ध की मानिंद हस्तगत या हड़पकर  चाइना  "बुद्धम शरंणम गच्छामि" का उद्धोष कर रहा है या  उनके आंऊ माऊ चाऊ हम जैसों के भेजे मे समाते नहीं क्या?भले धर्मशाला खोलकर हम मैनपाट तक शरणागतों को आश्रय देकर धर्मप्रिय महादेश के "धर्मात्मा "बने हुये हैं।
 तो भैये कह रहे थे कि वहां तो अनेक साधु ,तपस्वी , संत मठ ,मंदिर ,आश्रम  दिखते भी हैं। जहां मोक्ष निर्वाण का कारोबर चलता हैं । वहा पर परमानंद -आत्मानंद की अकथ कथा का प्रवाह भी शिलाखंडों व हिमखंडों को‌ चकनाचूर कर आगे प्रयाण करते कल कल निनाद करते  रहे हैं।
   पर सच तो यह है कि  हिमालय की ओर आजकल  युवाओं का ज्यादा आकर्षण बढ रहा  हैं। वहां बड़ी तेजी से होटल, रिसार्ट, होम स्टे ,रेस्त्रां ,पब और विविध मौज मस्ती के लिए पर्यटन  के नाम पर मनोरंजन उद्योग  के केन्द्र स्थापित होने लगे हैं। पैराग्लाडिंग, ट्रेकिंग  ,रीवर राफ्टिंग, जीप लेने जैसे साहसिक कारनामें यदि जीवन संघर्ष में काम आये तो किसी  हठयोगी की तप साधना के प्रतिफल से कमतर नही समझना चाहिये। हमें योगी नही सस्टनेबल भोगी चाहिये तो वसुंधरा के वैभव को चक्रवर्ती सम्राट की तरह भोग सके।
     हिमालय व देवभूमि  दर्शन  वैराग्य भाव को जागृत करते थे अब राग ,रति ,रंग हिमालय ही जगा रहे हैं। राग -वैराग्य का अनुठा समन्वय वहां द्रष्टव्य हैं। हमलोग हिमालयन व्यु पांइट को अब इंडिया का स्वीट्जरलैंड कह महाआनंद में निमग्न हो जाते हैं। सच कहे तो आसपास बार व बार बलाएं हो, तो इंद्रलोक को पछाड़ दे और गर फिरदौंस ... जमी अस्त कहके उस जहांगिर को चुनौति दे कि केवल कश्मीर ही नही रोहतांग से लेकर नाथुला तक जगह -जगह पर ज़न्नत ईज़ाद कर लिए गये हैं। अब बहत्तर ही क्यों पचहत्तर सैसत्तर हुरें सुबह ए शाम मौज़ूद हैं।
  जहां  संन्यास  की दीक्षा ली जाती थी अब उसी भूमि व पावन स्थल में सुहागरात मनाकर गृहस्थ की शुभारंभ करने  लगे हैं।  यही बदलाव है भाया-" अब नइ सहिबो बदल के रहिबो ।"  पांडव लोग महाभारत युद्ध जीत कर विजय के प्रमाद मदमस्त स्वर्गरोहण करने या कहे   मरने हिमालय  गये अब भी कथित विजेताओं द्वारा यह किये  जाते है पर अब जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं।उनका तो स्वागत सत्कार होना चाहिये न कि ... 

     बहरहाल  आइये हिमालय  दर्शन कीजिए और प्रकृति की प्रेम में निमग्न हो परमानंद में खो जाए ...और स्वामी अनिलानंद की भजन में डूब जाय -

कोई काहु में मगन कोई काहु में मगन 
मिटे सारे भ्रम हो प्रसन्न अन्तर्मन 
कोई गाये भजन कोई करे रमन ...

बाकी अंतरा कभी बाद में ...

"अगर बर्दास्त करो तो"  हमारे नये आकार ले रहे कथेतर संग्रह से

Tuesday, November 19, 2024

बरजोरी


#anilbhattcg

संसो सचरत हे

मुनगा  सेमी के गोठ बात
सुनिस अनिल आधा रात
चढ़े हस तय हर मोर ऊपर
सबके नज़र हर तोर ऊपर

अई तय कइसे गुठियाथस
सहारा देंव कह अटियाथस
जानत हव तोर डारा हे रटहा
रहिथस ठोस हँव के भोरहा

कहाँ के लमेरा पतरेंगी मुड़ चढ़े
बने हरियाये छछले अउ गहिदें
चारों मुड़ा ले लपेट मुस्की बांधे
फूल फर धरिस तहा मुंह ल ऐठे

कइसे येमन होवत हे झगरा
उलचत एक दूसर बर अंगरा
घर गृहस्थी ल बड़ जरोवत हे
माया पिरीत ल नंगत सरोवत हे

सुग्घर  संघरा लपटाय राहय
चार दिन के जिनगी ल पहाय 
जात धर्म अलग त काके पियार
एक रुख त  एक हर नार बियार

ऊपर ले ये राजनीति के करंजन
लीगरी लगा के रचे हे बड़ अल्हन
इकर रीत नीत  अउ प्रवृति अलग
रंग रुप चाल ढाल संस्कृति अलग

ये जोजवा भोकवा ओ चलवंतीन 

कलर कइया माते इकर रातदिन 

हरके बरजे माने नहीं करें सीना जोरी ज

इसे बसुन्दरा मन के चले बर जोरी 

भले साग मे एमन संघरा मीठाय
फेर दुनों के संग चिटको नई सुहाय
मनखे कस जात धर्म बर जबर बैर बांधे
इंकर झगरा सुन देख मन मोर कौव्वाथे

फेर संसो हर चारों कोती ले सचरत हे
मनखे के पय हर रुख राई मे बगरत हे
कइसे खेत खार बारी बखरी ल उजारत हे
ढीलाय गोल्लर मन खुरखूंद इन ला चरत हे

. _ डॉ अनिल भतपहरी, 9617777514

रचना 19- 20 नव 24 रात्रि 12 बजे से 1 बजे के मध्य अमली डीह रायपुर

Sunday, November 17, 2024

अनु जाति जनजाति की स्थति

छत्तीसगढ़ के अनुसूचितजाति एवं अनुसूचित जनजाति की स्थिति 

    छत्तीसगढ़  वनाच्छादित रत्नगर्भा और धान कटोरा से विभूषित शस्य श्यामला भूमि हैं. इनका पृथक अस्तित्व प्राचीन काल मे रहा हैं. मराठा और ब्रिटिश कलखंड में यह सी पी एंड बरार के रुप मे जाने गए और ज़ब आजादी मिली तो  मध्यप्रदेश हिंदी राज्य के अधीन हो गए.इस तरह पूर्व मे मराठा और बाद मे मप्र,उत्तर भारतीयों के सांस्कृतिक और भाषाई उपनिवेश मे जाने अनजाने जकड़ते गए. विराट भूखंड और जनजीवन के भाषा धर्म कला सांस्कृति  आदि तत्वों की उपेक्षा होती गई.  फलस्वरूप शिक्षा समझ बढ़ने से धीरे धीरे पृथक छत्तीसगढ़ के लिए महौल बना और 1 नवम्बर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य अतित्व में आई. 
    यहाँ 32+15 = 47% जनता अनु जाति /जनजाति का हैं. और इतनी बड़ी आबादी की  विकास एवं उनकी धर्म कला भाषा एवं संस्कृति  के  उत्थान लिए कोई सार्थक पहल विगत 24 वर्षों मे दिखाई नहीं पड़ता.

अनु जाति वर्ग मे सतनामी को छोड़कर शेष जातियां हिन्दू धर्म के अभिन्न अंग हैं और अनेक कुलदेवी देवता उपासक हैं. हिन्दुओं के सार्वजनिक धार्मिक आयोजनों मे उनकी भागीदारी अनिवार्य हैं. 
    सतनामी समाज मे किसी तरह की कट्टरताये नहीं हैं.एक तरह से यह समुदाय सबको सम्मान देता हैं.क्योंकि इस पंथ में अधिकतर जातियाँ हिन्दू धर्म से निकल कर जाति विहीन समुदाय के रुप विकसित हुआ हैं. इसलिए इनकी अपनी कोई पृथक धार्मिक पहचान नहीं हैं. हालांकि ब्रिटिश दस्तावेजों मे स्वतंत्र रिलीजन के रुप मे चिन्हकित की गई थी. पर आजादी के आंदोलन के समय हिन्दू सतनामी महासभा गठित साझा संघर्ष किये. आजादी तो मिली परन्तु अस्तित्व विलीन सा हो गए.विगत 40 वर्षो से इनमें कुछेक संस्थान और प्रबुद्ध जन पृथक  धर्म के लिए संघर्षरत हैं.
    जनजातियों मे ईसाई धर्म अपना लिए समुदाय को छोड़कर प्रायः सभी देव देवी उपासक हैं और इस तरह हिन्दू धर्म के ही अधीन हैं. शिक्षा से आई जागृति के कारण कुछ दशकों से पढ़े लिखें वर्ग सरना और गोंडी धर्म के लिए संघर्षरत हैं.

  अनु जाति /जनजाति को एक विभाग बनाकर यहाँ 16% अनु जाति को प्रायः आजादी के बाद से अनदेखा करते आ रहें .जबकि दोनों संवर्ग अलग अलग संस्कृति प्रवृत्ति के है. सुदूर वानंचलो के रहवासी होने से जनजातीय समुदाय के प्रति सहानुभूति और अनुजाति समुदाय जो मैदानी गाँवो / शहरों के सहवासी होने से प्रायःप्रतिद्वन्दविता झलकते हैं.

हमलोग अध्ययन काल से ही दोनों विभाग को अलग करने की मांग करते आ रहें हैं. ताकि अनु जाति वर्ग का भी अपेक्षित विकास हो पर सुने कौन?खैर अब जाकर अनु जाति प्राधिकारण का गठन हुआ है देखे आगे इनकी धर्म कला संस्कृति के साथ साथ अपेक्षित विकास क्या होगा?

Wednesday, November 13, 2024

बांध के सुनता

#anilbhatpahari 

।।बांध के सुंता ।।

इंहा  मनखे मन के 
कब  मान रहिस 
जुन्ना समे म तको 
असनेच हाल रहिस 
सिधवा मन बोकराच  
कस हलाल रहिस 
अउ चतुरा मन के 
जम्मा  माल रहिस 
जब तक तुमन  
एकमई हो जुरियाहूं नही 
अउ अपन चीज- बस  ल
बनेच पोटारहूं नही 
तब तक तुंहर गांजे खरही
 रोजेच उजरतेच  रही 
तिड़ी-बीड़ी होय मनखे मन 
 दाना अना बर लुलवातेच  रही 
 जात-पात म बाट के 
उन मन  राजेच करही 
कतको जुग बीत जय  
तभो ले अंधियारेच रही
पढव लिखव बनेच अउ 
मिल के सजोर होवव 
हक -अधिकार बर  
सब बंहजोर होवव 
अपन बोली भाखा अउ  
अस्मिता ल जतनव 
पुरखा के असीस मिलही 
थोकिन तो बात  परखव 
तुंहर जमीन तुंहर जंगल 
तुंहरेच हे  नंदी -पहाड़ 
बसुंदरा मन चगल लिन  
तुंहरेच खेती अउ खार 
कहां के सतजुग कहां के त्रेता 
द्वापर के दंश सुन लागे फदित्ता 
कलजुग के गोठ सुन सुन सिठ्ठा 
सिरतोन ये कि ,ये सब हांसी ठठ्ठा ?
तभो ले तुम हव कइसन 
एसन म बिकट मगन 
परलोक सुधारे बर करथव 
जबर भजन कीर्तन 
इहलोक बिगाडे के ये 
कइसन अलकरहा जतन 
भुखन ल देथव दुत्कार 
 अउ पथरा बर भोजन छप्पन 
फंसे हव अभीच ले 
पाप-पुन के  चक्कर म 
उन मन आके रपोट लिन 
सब के बारी बख्खर ल
सब जागव  सब डहन 
अउ खरतर खरबान धरव 
सडयंत्र के पर्दाफास बर
अब तो  सावधान रहव 
नवा साल म करव नवा परन 
परे झन रहव अरन -बरन 
चूर मंद-मांस म मेला-मड़ई 
यहा तरा देव-धामी के रीत मनई 
बांध के सुंता थोरकिन तो 
करमकांड ल कमतिया लव  
अवघट परे विकास के रद्दा ल 
अब तो बनेच  चतवार लव ...

   डा. अनिल भतपहरी / 9617777514 
सतश्री ऊंजियार सदन अमलीडीह, रायपुर

Sunday, November 10, 2024

एक थे ही कब

#anilbhattcg 

एक थे ही कब कि  बटेंगे 
डर क्यूँ फैला रहें कि कटेंगे

दम नहीं किसी में जो काट सकें 
बटे हुए को कोई और बाट सकें 

करना हैं गर एक तो वर्ण जात पात मिटाओं 
इसके जनक ऋचा श्लोक वेद ग्रन्थ से हटाओं

Saturday, November 9, 2024

सतनाम जपइया

सतनाम सुमरईया हवय ग़ मोर गुरु 
मोर बाबा संगी मोर गुरु 
मोर गुरु संतों मोर बाबा 
सतनाम जपोइया हावे ग मोर बाबा ....

औरा धौरा  के उड़त शोर 
तेंदू के तीर में छागे अंजोर 
गिरौदपुरी के रहैया गा मोर 

गुरु बाबा के बानी महान 
मनखे मनखे एक सामान 
सत मारग के बताइया गा मोर बाबा

सादा खानी बानी सादा विचार 
सत ईमान सबके जीवनाधार
डग डग के रद्दा देखइया ग मोर गुरु 

सब जीनस ले सतनाम सार 
गुरु के महिमा सब ले आपार 
भव सागर पार करैया गा मोर गुरु...