Thursday, August 20, 2020

सतनाम संकीर्तन कार सुकालदास भतपहरी

सतनाम संकीर्तन कार सुकालदास भतपहरी

बहुमुखी  प्रतिभा के धनि सुकालदास भतपहरी‌ का जन्म 20 -8-1948 को ग्राम जुनवानी के  समान्य कृषक रामचरण मां पीलाबाई सतवन्तीन के घर हुआ।बचपन से ही वह ग्राम में गठित संस्था के कार्यक्रम में शिरकत करने लगे थे।  आगे चलकर अध्ययन करते हुए  युवा अवस्था से ही अनेक सम सामयिक विषय के साथ -साथ मंत्री नकुल ढीढी (मामा जी ) और अपने चाचा महंत नंदू नारायण भतपहरी ( जो मंत्री की बहनोई थे  )के संयुक्त गुरुघासीदास जयंती अभियान(जो कि  1938 से चल रहा था) में  गुरुघासीदास चरित पर आधारित सतनाम संकीर्तन भजन का प्रणयन अध्ययन के दरम्यान अमीन पारा छात्रावास रायपुर में रहते हुए 1965 के आसपास करने  लगे। और प्रस्तुतियां भी देने लगे थे। 
     हमारे ग्राम जुनवानी मे महंत नंदू भतपहरी एंव 
मंत्री नकूलढीढी के मार्गदर्शन  गठित संस्था बालसमाज (1940) के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों वे बाल्यावस्था से ही सक्रिय  थे।वे लोग समव्यस्क साथियों जिनमें सभी भाई -बंधु ,चाचा मामा ही थे के साथ लगे रहते।  और  गुरुघासीदास समारोह में उत्साह पूर्वक भाग लेते ,पंथी नृत्य गुरुचरित लीला एंव सतनाम संकीर्तन करके जनजागरण भी चलाते  । चाचा - मामा के  मार्ग दर्शन और आशीष तो मिलता ही था उनलोगो द्वारा आयोजित जयंती समारोह मे सम्मलित होकर सहभागिता तक निभाते थे।उनके सहयोगियों में अग्रज  मनोहर लाल भतपहरी , भुवनलाल भतपहरी ,भीष्मदेवढीढी का भीखु रामेश्वरम , रामचरण  सुखरुप्रसाद बंजारे  धनसिंग बंजारामेश्वर सोनवानी ,शोभाराम बंजारे आसी जोहनलाल  चंद्रबलि ,किशन अनिरुद्ध दयाल सायतोडे सुन्हर ढीढी  सेवक राम , जुगरुप्रसाद बंजारे , नेकराम बंजारे ,भागीरथी राय, पुरेना जी रमई फत्तेलाल रामलाल  बोधना ,डा उपराम बघेल कोंदा प्रसाद बधेल बिदुर बंजारे , मानसिंग सोनवानी , 
इत्यादि समव्यस्क लोग मिलते जुलते और अभियान के हिस्से दार व आयोजक प्रायोजक भी थे।
               इस दरम्यान 1969 में उच्च श्रेणी शिक्षक पद पर महासमुंद जिला के सबसे बड़ा ग्राम बुंदेली हाई स्कूल में  पदस्थ हो गये। वहाँ भी वह अपनी सांस्कृतिक व सामसजिक कार्य को अनवरत जारी रखा ।वहां नवयुवक समिति बनवाए  और आसपास के ग्रामों जैतखाम स्थापित करवाकर जयंती मनाए सर्व प्रथम सुप्रसिद्ध नाच पार्टी  दानी दरुवन को उस लरियांचल ले गये और उनकी आपार लोकप्रियता के चलते गुरुघासीदास जंयती महोत्सव पुरे परिक्षेत्र में सबसे बडा आकर्षण और उत्सव में परिणत हो गये।  वे शाम को भोजन के बाद 2-3 घंटा सतनाम संकीर्तन की प्रस्तुति देते फिर रात्रि 11 बजे नाच पार्टी आरम्भ होते इस बीच वे सामाजिक संगठन और सतनाम दर्शन को खुबसूरती से कला पूर्ण ढंग से उपस्थित आपार जन समूह को  समझाते थे ।

   इस बीच वे कलाप्रिय अपने सह शिक्षकों और विद्यार्थियो को लेकर  नवरंग नाट्यकला मंच 1975-76 में गठित किए  और चोर चरणदास ,  चांदी के पहाड राह का फूल , संगत  एक मुठा माटी के असरइया जैसे नाटकों का मंचन नवरंग ‌नाट्यकला मंच बनाकर करते व आसपास जयंती/ दुर्गा पूजा कार्यक्रम में करते रहे हैं। हमलोग बाल कलाकार फिर आगे चरणदास चोर में साधु और चांदी के पहाड में प्रमुख पात्र का अभिनय करने का अवसर मिला।
    वे सतनाम संकीर्तन कार ,नाटक लेखक‌ निर्देशक अभिनेता हारमोनियम वादक बांसुरी वादक के साथ साथ आदर्श शिक्षक और प्रभारी प्राचार्य तक रहे । शा हाई स्कूल गिधपुरी में सेवारत सन 2000 में नव गठित छत्तीसगढ़ राज्य के अस्तित्व में आने की खुशी से  मग्न बेहद प्रफुल्लित पिता श्री दीपावली के समय बीमार हो गये । जब नये राज्य अस्तित्व में आए वह रायपुर के हास्पीटल में थे अंततः एक माह बाद  दिनांक 4 दिसंबर 2000 को एम्स न ई दिल्ली में उनका आकस्मिक निधन हो गये ।भरा पुरा परिवार और अपने अदम्य न थकने वाली रचनात्मक ऊर्जा सृजनशीलता से परे न जाने किस लोक में उछिंद हो गये ।
       उनकी गीतो का कैसेट और किताब प्रकाशित है। तथा उनके प्रदेय व रचनाओं का एक संकलन "श्री सुकाल रचनावलि " के नाम पर शीध्र प्रकाश्य हैं। जो कि समाजिक सरोकार से युक्त पठनीय व संग्रहणीय हैं।
       आज जयंती अवसर पर उन्हे शत शत नमन 
                  ।‌।जय सतनाम ।।

Sunday, August 16, 2020

सतनाम धर्म कुछ ऐतिहासिक तथ्य

सतनामी समाज से संदर्भित कुछ वर्षों से कुछ लोग व संस्थाएँ  सोसल मीडिया में सतनाम पंथ गुरुघासीदास डाॅ अम्बेडकर उनकी रिपब्लिकन पार्टी और गुरु अगमदास संत- महंत कांग्रेस और मंत्री नकूल ढीढी महंत नंदू नारायण भतपहरी संबंधित  आधी -अधुरी  प्रक्षिप्त जानकारियाँ  दी जा रही हैं। यह सब  डाॅक्टर. अम्बेडकर और नकूल देव ढीढी के व्यक्तित्व व संबंध को प्रदुषित करने का कुत्सित प्रयास मात्र हैं।
   सच तो यह था कि समकालीन समय में सतनामी केवल हिन्दू धर्म की  एक अस्पृश्य जाति  मात्र है। उनके साथ अस्पृश्यता का व्यवहार आज पर्यन्त होते आ रहे हैं।
१९५४ मे डाक्टर अम्बेडकर  मिनीमाता जी के द्वारा सदन मे अस्पृश्यता बिल पास करवा लेने के बाद मंत्री जी  कानुनन थाने/ कचहरी  आदि में नाई -धोबी ,पौनी -पसारी लेने लड़ते रहे और डाॅक्टर अम्बेडकर के रिपब्लिकन पार्टी से जुड़कर समाज सेवा व  लोकसभा चुनाव गुरुओ के विरुद्ध लड़े। वे ऐसा नहीं करते तो समाज में स्वाभिमान व स्वालंबन आते ही नहीं और न ही सेवादार जातियाँ उच्च वर्गों के दबाव के चलते सतनामियों को सेवाएँ देते ।सच कहे तो आज भी सतनामियों के यहां मलनिया नाई नहीं लगते न कोई भी सुविधा भोगी सम्पन्न मालगुजार  / बडे अधिकारी सतनामी  मलनिया नाई लगा सका हैं। यहाँ तक कि घरेलु काम करने वाली रौताइन  बाई  तक सतनामी अधि कारी / कर्मचारी के यहां नही लगते। गांवो मे हमारे कर्मचारियों को किराए का घर तक नही मिलते  शमशान तक अलग है। क्या यह सब बाते पता नही ? बौद्ध धर्म और डाक्टर अम्बेडकर सतनामियों के कब से द्वेषी हो गये ? जबकि गुरु को हत्याकांड से बचाए यह तो सर्वज्ञ है न। और तो उनके बनाए  संवैधानिक प्रावधानों का लाभ वर्तमान में मिल‌ रहे हैं। (जबकि हमारे सक्षम व प्रभावशाली  गुरु जन तो सवर्ण व सामंत बने फिर रहे हैं। और सक्षम व कम प्रभावशाली वंशज गुरु   समाज के दान दक्षिणा पर ही निर्भर होने लगे हैं। )नाईयो से सेलुन में नगद नारायण सेवाएं  दाढ़ी बाल कटवाना /लेना व्यवसायिक  बात हैं। और यह भी १९७०  के बाद ही आया ।
     एक बात और कि नकूल देव ढीढी  व गुरु अगम दास रायपुर लोकसभा सीट के परस्पर प्रतिद्वंद्वी भी थे। बावजूद गुरु के प्रति उनकी निष्ठा रही। जबकि इन लोगों के प्रति  गुरुओ उनके राज महंतो आदि ने प्रखरतम विरोध करते रहे ।यहां तक उन्हे गुरुघासीदास जयंती तक मनाने नहीं देते ।
   बहरहाल डाॅक्टर अम्बेडकर के प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस थे न कि कांग्रेसी अनुजाति वर्ग के नेता जो कि प्राय: गुरु महंत आदि थे । यही  नेतागण   तत्कालीन समय में छग के  समस्त सतनामी  कांग्रेसी नेता जो गुरु महंत आदि थे वे  नकूल देव ढीढी के साथ साथ डॉ  अम्बडेकर के भी प्रखर विरोधी व द्वेषी हो गये। (डाॅक्टर अम्बेडकर के विरुद्ध सवर्ण नेता के बहकावे मे आकर सतनामी समाज की ओर से पर्चे छपवा कर दुष्प्रचार करते रहे उसे छत्तीसगढ़ आने पर प्रतिबंध भी तत्कालीन  शुक्ल सरकार ने किए। इनका साक्ष्य व पाम्लेट हमारे पास उपलब्ध हैं। ) उस समय और अब भी सतनाम धर्म का कोई अतित्व नहीं है। बल्कि आजादी के बाद  से अनवरत हिन्दुओं के विरोध व अमानवीय व्यवहार से छुब्ध होकर न ई पीढी  के पढे- लिखे  लोगो द्वारा विगत ३०-३५ वर्षो से  सतनाम धर्म की मांग होने लगी हैं।
    नकुल ढीढी कभी भी सतनाम धर्म में शामिल होने का प्रस्ताव लेकर डा अम्बेडकर के पास नहीं गये।इसका सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि तब सतनाम धर्म ही नहीं था। न उनकी ऐसी कोई व्रत उत्सव त्योहार थे जो उन्हे अलग से प्रतिष्ठित करा सकते।
  पता नही किस प्रयोजन से कुछ लोग इस तरह झूठ और मनगंढत करके अनावश्यक भ्रम फैला रहे हैं जो आपत्तिजनक हैं। 
   ऐसा  लगता है कि इस तरह की दुष्प्रचार कुछ ब्रेन वास्ड अम्बेक्राइड और चंद सतनामी कट्टरपंथी लोग कर रहे हैं। फलस्वरुप समाज के नये एन्ड्राउड धारी युवा वर्ग अनावश्यक रुप  दिगभ्रमित हो रहे हैं। हमे इन्हे वास्तविक तथ्यों से अवगत कराने होन्गे ताकि जो सच है उनका उन्हें जानकारी हो सके। वास्तव में इन्ही लोगों से समाज में बिखराव के खतरे मंडराते नजर आते हैं। जबकि कुछ महत्वाकांक्षी  ऐतिहासिक धटना क्रमों को नजर अंदाज कर सतनाम धर्म के लिए सबको मिलजुल काम करना चाहिए।  
   आजादी के बाद १०४७ से  १९५६ तक का कालखंड का एक एक  महत्वपूर्ण घटनाओं का ऐतिहासिक दस्तावेज उपलब्ध है। यु ही किसी के आंखो में धूल नहीं झोका जा सकता ।
    ऐसे आलेख को न वायरल करे और न ही उन यकीन करे।
       डाक्टर अम्बेडकर भारत के समस्त अपृश्य समाज के मसीहा है उनके विराट व्यक्तित्व को ऐसे उलुल- जुलुल पोष्ट से  प्रभावित करने की कुचेष्टा व्यर्थ प्रलाप मात्र हैं।
              सतनामियों को अगर सतनाम धर्म लेना है तो डाक्टर अम्बेडकर व बौद्ध धर्म के विरोध करके नहीं लिया जा सकता अपितु सदियों से संग साथ रहकर शोषण दमन अत्याचार करते  आ रहे धर्म और उनके गुर्गों से बचकर रहने से संभव होगा। यह साधारण सी बातें मोटी अक्ल वालों को समझ कैसे नहीं आते यह जरुर विचारणीय हैं।
    
     डाॅक्टर अनिल भतपहरी / 9617777514

Thursday, August 13, 2020

नुमाइश

आपके वास्ते छकड़ी हमरी 
       नुमाइश 

बारिश राहत की और बाढ़ तबाही की
क्या  करामत हैं यार  लापरवाही  की
फिर भी जश्न -ए-शोर है वाहवाही की 
लगा  हैं मेला- मंजर  आवा-जाही की 
कुछ नुमाइश  जरुरी  हैं  राजशाही की
ताकि सनद रहे विकास की गवाही की

बिंदास कहे .  डाॅ. अनिल भतपहरी

Monday, August 10, 2020

करु- कसा 2

करु-कसा -2

।।विचारों की कीमागिरी ।। 

रविवार मुर्गे -बकरों की शामत का दिन है। आज शहर में बकरीद की मानिंद सैकड़ों बकरे-मुर्गे मच्छी  कटेन्गे और तकरीबन ८०-९०% घरों में पकेन्गे।  जब ये पकेन्गे तो इन्हे पचाने मदिरा तो आएन्गे ही आएन्गे ।
    बहरहाल इस आलम में जो अछूते हैं वही रियल में आजकल अछूत हैं। सरकारी नौकरी- चाकरी से लेकर दिहाड़ी करने वाले व  कुली -कबाड़ी  तक "जश्न ए संडे " में डूब जाते हैं। क्या गज़ब का अंग्रेज़ी तिहार है ।
    सुबह -सुबह चर्च के  प्रेयर से मुक्त होते माइकल  मुलायम बकरे की गोश्त  खरीदने के लिए साइकल चलाते शहर की पुरानी कसाई ख़ाना गये। सोचा कुछ कीमा लेते आए ,अर्सा हो गये कबाब खाए? लाकडाउन में होटले/ बिरयानी सेंटर  बंद है तो धर में ही पका -खा ले ।  दूर से एक बंदा शायद  जासुस सा, हाव- भाव देखते समझ गया और जोर से आवाज दिए-" ओय सर जी ! यही मिलेगा शानदार मक्खन जैसा  "करीम का कीमा " 
      पास साइकल खड़ा करते पुछे -"क्या भाव ?" 
"सर जी !७०० रुपये १०० रुपये तो कुटने का लगा रहे हैं। मेहनत बहुत है सर जी !
    अरे लूट रहे हो जी उधर हमारे तरफ तो ६०० में गोश्त लो या कीमा सब समान रेट हैं।
    अरे जनाब !क्या कह रहे हैं कसाई कभी बेईमानी नहीं करता।  उधर गड़ेरियें और हिन्दुओं की दूकानें है। भला वे लोग हमसे बेहतर कटिंग्स क्या जाने ? यहाँ क्वालिटी और कटाई -चुनाई का महत्व है,तभी तो जानकार टूट पड़ते हैं। फिर तौल झुकाकर देते हैं उनके तरह डंडी नहीं मारते जनाब!
    सच में खाल उतरे बकरे ,रस्सी से लटके करीने से सजे थे ।भले  उनमें मक्खियाँ भिनभिना रही थी, उसे हांकते और उनकी तरफ दिखाते कहे -"ऐसा सफाई और चुनाई ओ कर दे तो ,कसम मौला की !धंधे छोड़ दे और बकरियाँ चराने गड़रिये बन जाय !"
   "अच्छा यह तो अच्छी बात है! कसाई से गड़रिये यह तो पुण्य का काम है । ये मारना - काटना छोड़ पालना शुरु कीजिए ।
   अरे साहब! काहे नीच नराधम बनाने की सोच रहे हैं?हमारे ही लहु सने दिए पैसों  से, पलने वाले गड़रिये से हम ऊचे दर्जे का है। वे हमारे आगे गिड़गिड़ाते है। हमसे छोटे व नीच  हैं। 
    माइकल सोच मे पड़ गये -"ये ऊंच -नीच   कहा -कहां घुस गये हैं। उस दिन कबाड़ वाले देवार कह रहे थे कि हम नेताम आदिवासी देवार  सुअर पालने वाले शहरी  देवार से ऊंच है।  इसी तरह सूत -सारथी सफाई करने वाले घसिया  भंगी मेहतर से स्वयं को ऊंच कहते हैं। और  खाल छिलने वाले  मेहर  से खाल की जूते बनाने वाले मोची ऊंच बना बैठा है। मलनिया से ऊंच  सेलून में बाल काटने वाले नाई है और  बड़ी मच्छी मार नाविक  केवट से नीच छोटी मच्छी और उनकी सुक्सी बेचने वाले  ढीमर हैं। किसान के  बरदी चराने व गोबर बिनने वाले  राउत से बड़ा खुद के डेयरी चलाने ,दूध बेचने वाले यादव बने हुए हैं। इधर किसानो में कुर्मी -तेली बडहर व प्रतिष्ठित है और  वही  किसान  सतनामी ,लोधी अघरिया हिनहर कैसे हो गये हैं?शादी ब्याह व सत्यनारायण  कथा करने  वाले ब्राह्मण अंत्येष्टि  करने से ब्राह्मण से ऊंच बना हुआ हैं। और  पैदल सैनिक से बड़ा हाथी घोडे वाले क्षत्रिय बने  बैंठे है।"
       विचित्र मान्यताओं व संस्कृति वाले अजायबघर देश में मांस ,मदिरा, खान -पान वाले आमिष आहारी और निरामिष के बीच  सडयंत्र कर परस्पर एक- दूसरे को लडाने वाले छुआ-छूत, जात- पात को बढावा देने  प्रभावशाली हैं।तथाकथित सात्विक आहारी -विहारी उनके शास्त्र आदि को  यही कीमियागिरी  लोग  पूज्यनीय बना रखे है! जिनकी गाढ़ी कमाई और श्रद्धा के वही लोग सौदागर बने मजे लूट रहे हैं।
    इधर कुछ जातिविहिन समानता वादी  सिख, सतनामी, बौद्ध ,जैन आदि भी केवल उत्सवी बन‌कर रह गये हैं। और उनमें इनके देखा -देखी अनेक धड़े, फिरके बनने लगे हैं। 
    बहरहाल  ठोस विचारों की किमागीरी करते अपने रास्ते पैडल मारते माइकल आए ..और हमें देख फूट पड़े  ओ राइटर  महोदय ! कब इस देश से  जात -पात, ऊंच -नीच  भेदभाव जाएगा और  मानवता स्थापित होगा ? समानता का मार्ग कब प्रशस्त होन्गे ? उनके औचक प्रश्न व व्यवहार देख हम हतप्रभ सा रह गये!! 

    -डॉ. अनिल भतपहरी/9617777514

मज़ा और सज़ा

।।मज़ा और सज़ा ।।

कहते हैं वो कि उनकी ,मज़ा ही मज़ा हैं
पर सच कहे ज़िन्दगी, सज़ा ही सज़ा हैं

 दिखने लगा सब साफ़, चढ़कर ऊँचाई 
आए हाथ  दूर सब ,तन्हाई ही सज़ा हैं 

यकीन है दूर कर लेगें ,उनकी नाराज़गी 
हर अदा पर उनकी, दिल अपनी रज़ा हैं

उसे पता है कि ये ,आदमी है बेवकूफ़ 
पर न जाने क्युं, उनसे ही वफ़ा हैं

झुके थे सज़दे में तभी ख़बर आया 
आ रही ओ इस तरफ़ हो गई कज़ा हैं 

जैसा भी है अब तो मस्ती में मलंग है 
 आने से उनकी अब तो रंगीन ही फिज़ा हैं
  -डाॅ. अनिल भतपहरी

Sunday, August 9, 2020

जात-पात

करु-कसा -2

।।जात- पात।। 

रविवार मुर्गे -बकरों की शामत का दिन है। आज शहर में बकरीद की मानिंद सैकड़ों बकरे कटेन्गे और तकरीबन ८०-९०% घरों में पकेन्गे। और जब ये पकेन्गे तो इन्हे पचाने मदिरा तो आएन्गे ही आएन्गे ।
    बहरहाल इस आलम में जो अछूते हैं वही रियल में अछूत हैं। सरकारी नौकरी चाकरी से लेकर दिहाडी करने वाले व  कुली कबाडी तक "जश्न ए संडे " में डूब जाते हैं। क्या गजब का अंग्रेज़ी तिहार है ।
    सुबह -सुबह चर्च से प्रेयर से मुक्त होते माइकल  मुलायम बकरे की गोश्त  खरीदने के लिए साइकिलिंग करते शहर की पुरानी कसाई खाना गये। सोचा कुछ कीमा भी लेते आए अर्सा हो गये कबाब खाए? लाकडाउन में होटले/ बिरयानी सेंटर  बंद है तो धर में ही पका -खा ले ।  दूर से एक बंदा शायद  जासुस सा हाव भाव देखते समझ गया और जोर से आवाज दिए-" ओय सर जी ! यही मिलेगा शानदार मक्खन जैसा  "करीम का कीमा " 
      पास सायकल खड़ा करते पुछे -"क्या भाव ?" 
"सर जी !७०० रुपये १०० रुपये तो कुटने का लगा रहे हैं। मेहनत बहुत है सर जी !
    अरे लूट रहे हो जी उधर हमारे तरफ तो ६०० में गोश्त लो या कीमा सब समान रेट हैं।
    अरे जनाब !क्या कह रहे हैं कसाई कभी बेईमानी नहीं करता उधर गड़ेरिये और हिन्दुओं की दूकाने है। भला वे लोग हमसे बेहतर कटिंग्स क्या जाने ? यहाँ क्वालिटी और कटाई -चुनाई का महत्व है तभी तो जानकार टूट पड़ते हैं। 
    सच में खाल उतरे बकरे रस्सी से लटके करीने से सजे थे भले मक्खियाँ भिनभिना रही थी उसे हांकते और उनकी तरफ दिखाते कहे -"ऐसा सफाई और चुनाई ओ कर दे तो ,कसम मौला की !धंधे छोड़ दे और बकरियाँ चराने गड़रिये बन जाय !"
   "अच्छा यह तो अच्छी बात है! कसाई से गड़रिये यह तो पुण्य का काम है । ये मारना - काटना छोड़ पालना शुरु कीजिए ।
   अरे साहब! काहे नीच नराधम बनाने की सोच रहे हैं। हमारे ही लहु सने दिए पैसों  से पलने वाले गड़रिये से हम ऊचे दर्जे का है। वे हमारे आगे गिड़गिड़ाते है हमसे छोटे हैं। 
    माइकल सोच मे पड़ गये -"ये ऊच -नीच   कहा कहां घुस गये हैं। उस दिन कबाड़ वाले देवार कह रहे थे कि हम नेताम आदिवासी देवार  सुअर पालने वाले शहरी  देवार से ऊच है।  इसी तरह घसिया सूत सारथी सफाई करने वाले  भंगी मेहतर से  ऊच है कहते हैं। और  खाल छिलने वाले  मेहर  से खाल की जूते बनाने वाले मोची ऊच बना बैठा है। मलनिया से अधिक प्रतिष्ठित सेलून में बाल काटने वाले नाई है और  बड़ी मच्छी मार नाविक  केवट से नीच छोटी मच्छी और उनकी सुक्सी बेचने वाले  ढीमर हैं। किसान के  बरदी चराने व गोबर बिनने वाले  राउत से बडा खुद के डेयरी चलाने , कचरा करने वाले यादव बने हुए हैं। इधर किसानो में कुर्मी -तेली बडहर व प्रतिष्ठित है और लोधी अघरिया हिनहर कैसे हो गये हैं।शादी ब्याह व सत्यनारायण  कथा करने  वाले ब्राह्मण अंत्येष्टि  करने से ब्राह्मण से उच्च बना हुआ हैं।और पैदल सैनिक से बडा हाथी घोडे वाले क्षत्रिय बडा बना बैंठा है।"
       विचित्र मान्यताओं व संस्कृति वाले  अजायबघर देश में मांस ,मदिरा, खान -पान वाले आमिष आहारी और निरामिष के बीच  सडयंत्र कर परस्पर एक- दूसरे को लडाने वाले छुआ-छूत, जात- पात को बढावा देने  प्रभावशाली तथाकथित सात्विक आहारी -विहारी उनके शास्त्र आदि को  यही कीमियागिरी  लोग  पूज्यनीय बना रखे है! जिनकी गाढ़ी कमाई और श्रद्धा के वही लोग सौदागर बने मजे लूट रहे हैं।
    इधर कुछ जातिविहिन समानता वादी  सिख सतनामी बौद्ध जैन  ईसाई  भी केवल उत्सवी बन‌कर रह गये हैं। और उनमें इनके देखा -देखी अनेक धड़े, फिरके बनने लगे हैं। 
    बहरहाल  ठोस विचारों की किमागीरी करते अपने रास्ते पैडल मारते माइकल आए ..और हमें देख फूट पड़े  ओ लेखक महोदय ! कब इस देश से  जात -पात, ऊंच -नीच  भेदभाव जाएगा और  मानवता स्थापित होकर समानता का मार्ग प्रशस्त होन्गे ? उनके औचक प्रश्न व व्यवहार देख हम हतप्रभ सा रह गये।

    -डॉ. अनिल भतपहरी

Saturday, August 8, 2020

बस्तर के मंगलमय गान‌

विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासियों की भूमि से -

।। बस्तर के मंगलमय गान ।।

आम्र मंजरी चार मौर महुएं फूल का      
मादक महक चहुंओर परिव्याप्त हैं
सरई -सागौन से सजा -धजा बस्तर 
बांस की झुरमुट से झाकता हरित आफ़ताब हैं
पावन परब लक्षमी तीजा  जगार 
ककसाड़ मेले -मड़ई की बाहर हैं
गांव -गांव में सल्फी लांदा संग 
मुरगा लड़ाई और ढोल की ताल है
लया -चेलिक की खिलखिलाहट 
इंद्रावती जलधार  कलकल निनाद हैं 
आलोकित हो कुटुमसर परलकोट हो मुक्त 
निहारते  गुंडाधूर भूमकाल का महानाद हैं
मधुर गाती मैना - मंजुर थिरकते हिरण सा
सीखे माड़िया -भतरा की नृत्य -नाट गान है
पलाश सेमल से दमकता लाल रंग  चहुं ओर 
बस्तर की प्रेम त्याग का अनोखी शान हैं
दंतेसरी की कृपा चितालंका की रावटी 
गूंजे चिरई पदर से नित सतनाम हैं
शंखनी -डंकनी सी मिले झिटकू -मिटकी 
सदा प्रेम भरा जनजीवन में अनुराग हैं
कांकेर की कथा रुपई -सोनई की गाथा 
ढोलकन  बारसूर की मनोहर  भाग हैं
जीवन संगीत झरे तिरथगढ़ से निकल 
चितरकोट की झरना तक प्रवाहमान हैं
रत्न गर्भा धरती का दिन बहुरे हो सदभाव 
सौहार्द्र रहे कायम यह मंगलमय गान हैं
खाकर मेवे सा कंद -मूल तेंदू कोसम आदि
पुष्टिवर्धनम् मन तन सबल भरे स्वाभिमान हैं 

     -डा. अनिल भतपहरी/ 9617777514

चित्र- कुटुम्बर गुफा, तिरथगढ़ जलप्रपात  तेंदू बेचती आदिवासी महिला और राजमहल‌ जगदलपुर