Wednesday, December 12, 2018

ये कर दिस

कहें बिंदास अनिल भतपहरी
       आपके वास्ते छकड़ी हमरी
  
सोचे  नइ  रहेन ये भोकवा मन, जंउहर करदिस।
कलेचुप अतलंगहा मन ल,चंउर कस छर दिस।।
छिदिर-बिदिर करिन तेन ल, सुमा डोरी कस बर दिस।
बड़ बकवाय बोवाय बंबरी मं,आमा कइसे फर गिस ।।
जनता ल जोन जोजवा समझिस, उकरेच मुडा़ पुर गिस।
खाइस बाप पुरखा पान,दतला के जम्मा दांतेच झर गिस ।।
           -डा.अनिल भतपहरी

Monday, December 10, 2018

पानी न इये

"पानी नइये"

का कहव संगी मय  का सुनब संगी तय
कहे सुने के अब तो कहानी न इये
गाये बर गीत अब तो सुहानी न इये
कहे सुने के अब तो कथा कहानी न इये .....
बस गरजना हाबे बादर म पानी न इये

मारत  फुटानी टुरा बरा भजिया ल  खाबे
काबर काचा मिरचा कर्सस ल चाबे
चिरपुर बड देख क इसे कलबलागे
हद होगे होटल म पानी न इये बोतल म पानी न इये ...

असनादे खुसरे समारु अपन नहानी घर म
चुपरत साबुन मगन गावे गीत सुहानी घर म
आखी म परे गेजरा नल खोले त पानी न इये
बाल्टी म पानी न इये डोलची म पानी न इये ....

लगिन के नेवता भेजे हावे समयदास
जिहा दार भात उहा पहिदे माधोदास
दमकाते साठ थारी भात रेन्गे बाहिर सोज्झी धाट
नरवा म पानी न इये तरिया म पानी न इये ....

करत बराबरी टुरामन से ,
टुरीमन होगे आधु
इकर करसतानी ले
होगे उकर करसतानीे पाछु 
उधरा हे फुन्दरा अउ लाज बनगे गजरा ...
आखी म पानी न इये न जवानी न इये
जवानी के सुघ्घर  रवानी न इये ...

डा अनिल भतपहरी
९६१७७७७५१४

Sunday, December 9, 2018

ठोकर

कहें बिंदास अनिल भतपहरी
        आपके वास्ते छकड़ी हमरी

खाकर ठोकर सम्हलते है गिरने से लोग।
इसके पूर्व बहुत इतराते हैं कितने ही लोग।।
है कितने ही लोग,जो जीते रहे मुगालते में।
लगे रहते है छद्म,रुप धन बल की गफलत में।।
मिलें मंजिल सदभाव से,सद्मार्ग में ही जाकर।
कोई नहीं सम्हलते,बिना कोई ठोकर खाकर।।

               -डा. अनिल भतपहरी

गुरुघासीदास व सतनाम साहित्य

[12/9, 18:13] Dr anilbhatpahari: १ संत सतनाम दास  - दादूलाल जोशी
पुरानिक चेलक
२ मनोहरदास नृसिंह सम्मान
मंगत रविन्द्र , हर प्रसाद निडर 
३ पं साखाराम बधेल सम्मान - डा जे आर सोनी ,कृष्ण कुमार शानु
४ पं सुकुलदास धृतलहरे सम्मान - सेवकराम बांधे ,खिलावन सतनामी
५सुकालदास भतपहरी सम्मान - आसकरण जोगी, गजानंद पात्रे
६ नंकेशरलाल टंडन सम्मान -
एस पी नवरत्न  ,डा आर पी टंडन
७साधु बुलनदास सम्मान -
शशिभूषण स्नेही महंत बृज खांडे
[12/9, 18:28] Dr anilbhatpahari: १सतनाम सागर- संत सतनाम दास 
२नामायण  गुरुघासीदास चरित - नृसिंह
३सत्यायण - गुरुघासीदास चरित प सखाराम बधेल
४ समायण सतनाम पोथी - सुकुल दास धृतलहरे
५ सतनाम संकीर्तन - सुकालदास भतपहरी गुरुजी
६ सत सागर - प नम्मुराम मनहर
७ सत्यनाम धर्म ग्रंथ - प नंकेसर लाल टंडन
८ - गुरु उपकार - साधु बुलन दास
९ - श्री प्रभात सागर - मंगत रविन्द्र
१० - सतनाम सरित प्रवाह(  प्रकाश्य) डा अनिल भतपहरी
   ये सभी महाकाव्यात्मक रचनाएँ हैं।
गद्य में -
१सतनाम आंन्दोलन व सतनामी समाज -डा शंकरलाल टोडर
२ सतनाम दर्शन - इंजी टी आर खुन्टे
३  छत्तीसगढ़ राज्य और सतनामी समाज - के आर मारकन्डे
४ गुरुघासीदास  की मानवता व गुरुघासीदास उनके आन्दोलन - साधू सर्वोत्तम साहेब
५ सतनाम दर्शन - भाऊराम धृतलहरे
६ सतनाम के अनुयाई  व सतनाम रहस्य ,- डा जे आर सोनी
७ गुरुघासीदास और सतनाम साहित्य -  डा. अनिल भतपहरी शोध प्रबंध शीध्र प्रकाश्य

Thursday, December 6, 2018

सतनाम धाम गिरौदपुरी

सतनामी तीर्थ
💐💐💐
                सतनामियों सहित अनेक मुख्यधारा से वंचित समाज का अपना कोई सामूहिक आस्था प्रकट करने हेतु न तीर्थ था न संत महात्मा ।शुक्र है कि आज गिरौदपुरी चटुआ खडुआ भंडार तेलासी और उनके नव रावटी स्थल हैं। जहां लोग अपनत्व भाव लेकर जाते आते हैं। और सामूहिक रुप से एकत्र होकर केवल आस्था ही नहीं बल्कि  अपनी संगठनिक शक्ति और लाखो लोग स्व नियंत्रित सद्भाव का प्रदर्शन करते हैं।
           तो इस तरह जैसे अन्य वैश्विक धर्म इसाई मुस्लिम बौद्ध हिन्दूओ का जुडाव येरुशलम वेटिकन सिटी मक्का मदिना बोधगया सारनाथ  या लामाओ के बुद्ध मैनेस्ट्री में होते हैं। सिखो का अमृतसर  और हि‌न्दुओ का चारो कुंभ मे जमवाडा होते है वर्तमान में उसी तरह गिरौदपुरी सतनाम धर्म के महान तीर्थ धाम के रुप में आकार ले चूका है देश  भर से श्रद्धालु आते हैं। यहा तक विदेश से भी आने लगे हैं। यह सतनामियों की बहुत बडी उपलब्धि है।  और यह स्व स्फूर्त हुआ हैं। लाखो लोगो की करोड़ो रुपये जो अन्य मेले मड ई  खेल तमाशे में नष्ट होते थे आज गिरौदपुरी में वह सात्विक मंगल भजन सत्संग प्रवचन और स परिवार प्रकृति के सानिध्य में सहभोज करते तीन दिन सधनात्मक जीवन जीते आत्मविभोर होते हैं। यह  अप्रतिम मंजर है।इसे ब्राह्मण वाद या अंधविश्वास आदि के साथ जोड़कर न देखे। ऐसा देखने समझने वाले सांस्कृतिक व आध्यात्मिक रुप से कृपण व आलोचना प्रवृत्ति के लोग है जो भ्रमित व सशंकित है।
   हां आपार भीड़ में कुछ नादां भोला भाले और कुछ अंध श्रद्धालु भी मिलेन्गे पर वे अपवाद और उनके निम्नतर बौद्धिक स्तर है।उन्हे नजर अंदाज करना चाहिए।

डा अनिल भतपहरी
      ।।सतनाम ।।
💐💐🙏🙏💐💐

तपोभूमि गिरौदपुरी सतधाम

"तपोभूमि गिरौदपुरी सतधाम "
सतनाम धर्म के प्रवर्तक और महान मानवतावादी  संत गुरु घासीदास बाबा का जन्मभूमि एंव तपस्थली है।गिरौदपुरी सतधाम का राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति है।१९३५ के गिरौदपुरी मेले के  पाम्पलेट में उनके राष्ट्रीय स्तर पर प्रसार की उल्लेख मिलते है। जहाँ देश भर से लाखों श्रद्धालुओ के आगमन और उनके आने जाने ठहरने की सूचना है।
    नैसर्गिक  सुषमा से अच्छादित यह पावन स्थल अत्यन्त रमणीय व मनमोहक है।वन्य जीव से आबाद बार अभ्यारण्य और कलकल बहती जोगनदी व ट्रान्स  महानदी के कछार पर स्थित गिरौदपुरी का सौन्दर्य हर किसी के मन को भाते है।
   बन तुलसा( बडी तुलसी )के झाड़ियों से  महकते पहाड़ी परिछेत्र में सुप्रसिद्ध औरा-धौरा वृछ के तले ध्यानरत गुरुघासीदास तेन्दू वृछ के समीप धर्मोपदेश व मनन चिन्तन और योग तपस्या मे निरत रहते थे ।समीप पहाड़ी के नीचे चरण कुण्ड और वहाँ से ५०० मीटर दूर    अमृतकुण्ड का जल गंगाजल सदृश्य पवित्र है। यह दोनो प्राकृतिक कुण्ड सदानीरा है जहाँ स्वच्छ जलराशि बारहोमास पहाड़ी की तलहटी मे विद्यमान आस्था कौतुहल और अनुसंधान का विषय है।इस कुण्ड के जल का धार्मिक पूजापाठ मे गंगाजल जैसा ही अनुप्रयोग जनमानस करते रहे है।यहा तक कृषि कार्य और खेतों मे इनके छिडकाव हेतु दूर-दूर से लोग गैलनो, कनस्तरो और अन्य पात्रों मे भरकर ले जाते है।
  इस जगह में आते ही सुकून शांति और मन हृदय मे पवित्रता का आभास श्रद्धालुओं को होते है।इसलिए स्वस्फूर्त बारहो मास वे उक्त आकर्षण मे आबद्ध हो सतधाम आते है।जहां पर अपनत्व और एक तरह से स्वच्छंदता का स्वानुभुति होते है।यहा पर पण्डे पुजारी कोई दान दछिणा रोक टोक नही है बल्कि लोग स्वत: अनुशासित होकर राग द्वेष से मुक्त परम आनंद मे निमग्न नजर आते है।मंगल भजन सत्संग चंदन तुलसी की महक शुद्ध प्राकृतिक हवाएँ प्रदूषण मुक्त नैसर्गिक जगह सचमूच सतलोक सदृश वातावरण इस पवित्र धाम का है। जहाँ प्रमुख दर्शनीय स्थल निम्नवत् है-
१ गिरौदपुरी ग्राम
२ झलहा मंडल का दोतल्ला  घर
३ उसी घर से लगा गुरु बाबा का  जन्म स्थल
४ गोपाल मरार के घर बाडी और कुंआ
५ गुरु द्वारा हल चलाए बाहरा खेत
६ बाहरा तालाब 
७ नागर महिमा स्थल
८ बुधारु सर्पदंश उपचार स्थल
९ बछिया जीवन दान स्थल
१० सफुरामाता जीवन दान स्थल
११ शेर पंजा मंदिर
१२ औरा धौरा तेंदूपेड़/ मुख्य प्राचीन मंदिर
१३ चरण कुंड
१४ अमृतकुंड
१५ छाता पहाड
१७ पंचकुंडी
१८ सुन्दरवन
१९ जोक नदी
२० हाथी पथरा
२१ विशाल जैतखाम
इन सभी के सहित१५ कि मी परिछेत्र और फा शु पंचमी से सप्तमी तक १०-१५ लाख जनमानस के स्वनियंत्रित चहल पहल भजन सत्संग प्रवचन चौका पंथी और संत महंत गुरु वंशज और प्रतिभाशाली लेखक कवि कलाकार सेवादार दर्शनीय है।
    श्रद्धा-भक्ति और आस्था के अनगिनत स्थलो मे तपोभूमि गिरौदपुरी सतधाम अप्रतिम व अद्वितीय है।इनका दर्शन मात्र से आत्मकल्याण व आत्मिक सुखानूभुति होते है।
    ।।जय सतनाम।।
- डां अनिल भतपहरी