Wednesday, August 29, 2018

एक ठोम्हा पसिया

"एक ठोम्हा पसिया "

    नाव भले सुधारन हवे फेर ओकर सब बिगड़े हवे। बुढ़तकाल म जब ओकर  जांगर थकगे  अउ सख नई चले लगिस त गोठ चले ल धरलिस ।बड़ तो अतलंग करे रहिस ...अपन नांव के अभिमान म । मार जवानी के जोश म  भुकरत  जोन ल पाय तोन ल बेरा देखे न कुबेरा कहय - मोर नांव नइ सुने अस का ? सुधार देहु ... सुधारनसिंग ल कखरो डर ये न भरोसा।अपन भरोसा तीन परोसा ... कहत बानी वाला अपन बर बिहई उही दिन डनिया के  डेहरी निकाल दिस जोन दिन बिचारी अपन मुंह उबाइस !
        उहु बड़ दुखियारिन हे नांव सुखिया हे त का भइस । तकत्कहा और खरखर अपन जोड़ी के संग बने सुख से जिनगी पहावत रहीस ।एक दिन बने राहेरदार रखिया बरी रांधे  जेवन परोसिस । सुधारन बिन बोले खाय अउ हाथेच के इशारा म पोरसौनी लेवय ... ते पाय के उन ल दुसर मन न इ परोसे खवाय । अउ एक एब रहिस कंडील दीया भुता जय त सथरा छोड़ अचो दय।
    अब अल्हन होनच बदे रहिस त कोनो उपाय कर ले नई रुके न थमे ,होइच के रथे। ओसनेहच होगे। दार म नुन जादा होगे रहय अउ बरी म डारे बर भुलागिस ...... कलेचुप गरवा बरोबर सुधारन   खाय लगिस ... फेर ये का  ठउके  लैन गोल होगे।बपुरी सुखिया आरती दीया बारेच रहीस  फेर निसाना म मढाय कि घुका म बुझागिस .... खात धानी कुलुप , नुनछुर अउ सीठ्ठा दार- साग  के सेती अगिया बैताल होगे .... मार रिस म बदाबद सुखिया ल सुधारबन सुधारे धरलिस ..... का समझत मय गाय गरुवा अंव ।बने जात के खवई न पि अई ।ये तोर माय मइके नोहय जिहां मइलोगन के हुकुम चलथे ।बस इहीच बोली के चिबोली कि बात बात तंय माय मइके ल झन उटक ... ! लिख के लाख होगे राई के पहार।सच कहे त लुक प पैरावट लेसागे ....
     सुखिया लाधंन सोपा परत  बिलखत ..सुसकत ...दुरिहा के फुफु लागे तरिया पार म बसे रहिस के घर आके रात पहाइस अउ बडे फजर कोन्हो झन देखे चुप निकल गिस .....

     समे कइसे पहाथे ओकर गम नी रहे फेर सुख के समे ल झन पुछ .... बांबी मछरी कस सलंग देथे ।
         मोटर म बिन टिकस के  चघे सुधारन ल कनडेक्टर ह धकियावत उतारे लगिस ... अरे डोकरा जब हाथ म रकम नही त मोटर च ढे के स उक काबर मरथस निकल इहा ले ....पैलगी हाथ जोड़त डोकरा कथे ददा मोला बल उदा जान दंव!  ... उहा मंय रुपया देवा देहु! अभी त न इहे ।फेर बेटा बहु अउ नवा बाई के दुख के सेती आज मोर ये दसा हवे ....फेर ओकर गोठ ल कोनो न इ मानत हवे .... बीच रद्दा भैंसा बस स्टेसन म कडेक्टर ह उन ल उतार दिस .!!  उतरत घानी रोनहुत सुधारन कहे लगिस .... आवत हंव साहेब तोर शरण म ठोम्हा भर पसिया पा जातेंव ....त मोर सहीक अधर्मी चोला तर जतीस .... गुरुगद्दी खपरीडीह धाम म सुने रहीस उहां भंडारा चलथे अउ कत्कोन दुखिया उंहा आके तरस हवे । दसकोशी मनखे सकलाथे अउ मुक्तिदाससाहेब के जस गुन देख हिरहंछा होथे ।

     दुख म जिकगी पाहत सुखिया तको अपन माय मइके वाले मनसंग बड़ दिन म गुरुद्वारा आय रहिस माथ नवाय ।
          संझाकन अटाटुट मनसे गुरुद्वारा के आधु जैतखाम चौरा म सकलाय हे तन मन के पीरा ल हर लय साहेब कहिके हाथ म सरधा के फूल अउ फल नरियर घरे साहेब अउ गुरुगद्दी भजे जात हवे ....
     सुधारन लैन म खडे माइलोगिन म सुखिया ल ठाड़े देखिस .... अउ बोमफारे रोवन लगिस ......
तरतर तरतर दुनो के आंसु बोहात हे ....
    बीससला टुटे -जरे- झुलसाय  रिस्ता हरियाय ल धरलिस ....
            सुधारनसिंग सच में आज सुधरगे ओकर रुवाप झरगे अउ ओखर चेथी डहन के आखी ल माथ डहन लहुट गे ।

सर्व व्यापी सतनाम

"सतनाम सर्वव्यापी "

सतनाम  आदि काल से व्यहृत है।इनके संदर्भ में  प्राचीन काल से लिखित में जानकारियाँ हैं। पालि में बुद्ध वचन सच्चनाम लिखे गये हैं। शिवपुराण में भी अमरकथा के अन्तर्गत सतनाम का ही संस्मरणहैं। वेद उपनिषद आदि में सतनाम की महिमा गाई गई हैं। अधिकतर ग्रंथ पुराण निगम सुत्रादि में सतनाम ही मूल सचेतक हैं। जिनते भी समाज अन्वेषक गुरु संत महात्मा उपदेक व सर्जक हुए सतनाम का ही सुमरन किए किसी ने सतनाम को साकार करते पात्रो को सत्य‌निष्ठा से जीवन यापन करते उनके चरित लिखे तो किसी ने उनके निराकार  स्वरुप का आराधना किए ।तो कोई उन्हे साकार निराकार से परे सद्गुण और भाव बताए .... इस तरह वह सर्वव्यापक होते गये ।वह ईश्वर गाड अल्लाह खुदा भगवान जैसे महिमामय और रहस्यमय तक हो गये।इस तरह साधक उनके अनगिनत स्वरुपों का वर्णन व दिग्दर्शन करने आरम्भ से लगे हुए है। बावजूद वह अपरिभाषित अअवलोकित व अवर्णनीय एंव अग्येय बना हुआ है। इसे चालाकियों विचित्र करमकांडो व क्रियाओ द्वारा आसानी से समझे नहीं जा सकते बल्कि सहज भाव से पवित्र मन व बुद्धि से स्वानुभूत किए जा सकते हैं। ऐसा पूर्व द्रष्टाओं ने कहे हैं। 
   बुद्ध कबीर गोरख नानक रैदास उदादास जगजीवन एंव गुरुघासी   सतनाम का प्रवर्तक हैं । इनकी संस्थापक अज्ञात हैं। इसलिए उसे रुपक में सतनाम सतपुरुष कहे जाते हैं।
      सतनाम संस्कृति गुरुमुख संस्कृति हैं। और यह गुरु शिष्य के द्वारा जनमानस में प्रचारित प्रसारित हैं।
    छत्तीसगढ़ में गुरुघासीदास से संदर्भित प्रथम लेखन उनके जाने या अन्तर्ध्यान १८५० के बाद १८६८-७० में महज १८-२० साल बाद किसी प्रत्यक्ष दर्शी के संस्मरण के आधार मि चिशोल्म ने गुरु घासी को इस छेत्र के असल आश्चर्य धोषित किया ।और उनके कार्य व प्रवृत्ति को यानि कि उनके  सतनाम जागरण  को जमीदोंज बताया।
        आजादी के आन्दोलन के दरम्यान उनके वंशज गुरु अगम दास जी ने १९२०-२२ में  गुरु घासीदास चरित का लेखन सतनामदास व पं सुखीदास से करवाया और इसी सुन्दरलाल शर्मा ने भी गुरुघासीदास  सतनामी पुराण  लिखा ।
    १९२५ में कलकत्ता से  सतनाम सागर प्रकाशित हुआ ।
    इस तरह यह प्रकाशन में पहला सतनामी साहित्य हुआ।हालांकि लेखन में पहले से हो चुका था।
    कलान्तर में मनोहरदास नृसिंह ने गुरुघासीदास चरित नामायण लिखा उसे उनके व्याख्याता  पुत्र खेमराज नृसिंह एम ए हिन्दी ने  जी ने व्यवस्थित व संपादित  करते महाकाव्यात्मक स्वरुप दिया। यह सतनामी समाज के प्रथम महाकाव्य होने का गौरव अर्जित किया।
  वर्तमान में  सतनाम साहित्य ८-१० महाकाव्य और २५०-३०० पुस्तक पंथी संग्रह एंव  पत्र पत्रिकाएं उपलब्ध हैं।
       गिरौदपुरी मेला का पाम्लेट  १९३५  प्राप्त है ।जिसमे दुर दुर से दर्शनार्थी आने के उल्लेख है। अत: इससे पूर्व ही मेला  संचालित हैं। और संत समाज गुरु बाबा से संदर्भित सभी स्थल ढून्ढे जा चुके थे भले उनका अपेक्षित विकास बहुत बाद में हुआ।
    इस तरह देखे तो सतनाम सर्वव्यापी हैं। इनके सुमरन से मन हृदय बुद्धि में बड़ा ही सकरात्मक प्रभाव पड़ता हैं। व्यक्ति को प्रकृति से जोड़ता हैं। शोषण विहिन और समानता से युक्त  समाज निर्माण में इनका योगदान अप्रतिम हैं। साथ ही अनेक जुल्मों के प्रकरान्तर संधर्ष करते प्रतिकार करने और  मर्मान्तक पीड़ा सहने की शक्ति देकर  व्यक्ति विश्वकल्याण की ओर प्रयाण कराता हैं।
   -डा अनिल भतपहरी
जुनवानी , "सतश्री "सेन्ट जोसेफ टाउन अमलीडीह रायपुर छग

Monday, August 27, 2018

दृष्टान्त

"दृष्टान्त "

भूख व असुविधाओं से धीरे

वंचित व निर्धन समाज

कभी कुछ पाने की आस में 

स्वत: एकत्र होने लगते हैं

पर शातिर लोग डालकर

प्रलोभन की रोटी

उन्ही में से कुछ को

पद-प्रतिष्ठा देकर

रखते सलामत अपनी चोटी

दिखाकर हसीन सपना

करते पुरा अरमान अपना

ठीक उस कौव्वें की तरह

जो स्वानों की भीड़ में 

गिराकर अपनी चोंच से रोटी

तीतर -बीतर कर उन्हें

रखते सलामत चोटी

परस्पर लड़ते / झपटते

होकर लहुलुहान

पड़े हैं बेबस -विवश

लुटे -ठगे स्वान

अब तो सुन लो गुन लो

यह दृष्टान्त 

-डा.अनिल भतपहरी ९६१७७७७५१४
जुनवानी , अमलीडीह रायपुर

Monday, June 11, 2018

सतनाम जागरण

"सतनाम-जागरण "
सतनाम महज हक अधिकर व संशाधन अर्जित करने आन्दोलन न होकर एक आत्म कल्याण हेतु मानव का आध्यात्मिक जागरण हैं। परन्तु इसे भी भारतीय मनीषा  पारंपरिक रुप से ईश अराधना समझ  निर्गुण मार्ग में आबद्ध करते हैं । जबकि गुरुघासीदास बाबा सगुण निर्गुण साकार निराकार किसी सर्व शक्ति सम्पन्न  ईश्वर उनके अवतार आदि की अराधना की बाते न कह कर अपने धट भीतर व्याप्त आत्मबल आत्म शक्ति को जागृत करने सप्त सिद्धान्त प्रतिपादित करके जनमानस में  सतनाम जागरण चलाए। सदाचार व सद्व्यवहार को लोकाचार रुप देकर समाज में  सुचिता और सत्य विश्वास को स्थापित किए इस तरह वे समाज में  सदगुरु के रुप में प्रतिष्ठित हुए।
सतनाम की शक्ति यदि पूर्ववत  चमत्कार जादू होते तो ऐसे तत्व से देश भरा हुआ था।३३ कोटी देवताओं  साथ अनेक तरह की ग्राम्य देव देवियाँ थी। 
उनके स्थान पर गुरुघासीदास ने संत समाज को सतनाम की शक्ति से परिचय कराते उनकी ‌जाप सुमरन करने की बाते क्यों कहे? लोग अपनी पुरातन रुढ़- मूढ़ मान्यताओं और अपनी छद्म जात पात धर्मादि का परित्याग कर सतनाम के अनुयाई बन सतनामी क्यो हुए? और तो और उनके एवज में उन्हें सामाजिक बहिष्कार सहित अनेक उत्पीड़न सहने पड़े ।कुछ तो होगा जो उन्हें मर्मान्तक पीड़ा से मुक्ति देकर सुकून और शांति प्रदान करते रहे हैं।
इसलिए उन्हे विचित्र कर्मकाण्ड भ्रम मिथक आदि से बचाकर सतनाम की उपासना ,साधना , भक्ति व अराधना की ओर मोड़े । सरल सहज सात्विक जीवन यापन हेतु सतनाम एक विशिष्ट दर्शन हैं जो मानव मन  को जागृत करते हैं। यह अध्यात्मिक पंथ या  मार्ग  हैं जिसके द्वारा अन्त:करण की यात्रा की जाती हैं।  इस दृष्टि से इन्हे "सतनाम जागरण"  कहते हैं। परन्तु इसे आन्दोलन कह इनके मूल स्वर को डायवर्ट करने की कयावद भी हुई है। आन्दोलन इसलिए भी सहज ग्राह्य हुआ क्योकि संगठित मानव समुह हक अधिकार के लिए सतनाम की नारा लगाते आन्दोलन रत हो गये। परन्तु यह सतनाम का बाह्य स्वरुप हैं,आन्तरिक नहीं। आन्दोलन से आप संशाधन पा सकते हैं पर जीवन यापन की कलाए नहीं ।वस्तुए और सामग्री संचय कर सकते हैं पर सुकून और शांति नहीं । बडे बडे भूस्वामी इन्हीं के अभाव के चलते तेजी से क्षरित हो गये।सतनाम को पदार्थ भौतिक वस्तु समझ उनकी मन या हृदय के भीतर तक की चेतना जागरण करने वाली अलौकिक शक्ति से अपरिचित होते गये ।और अधात्मिक क्षुधा  मिटाने यत्र -तत्र बिखरने लगे। 
वर्तमान में कुछ  लोग बाग जो कथित साछर और नौकरी पेशा शहरी तबका छिटकर कर गायत्री रामास्वामी सतपाल बौद्ध इसाई जय गुरुदेव श्री माली आदि के शरणागत हो रहे हैं । और सतनाम धर्म संस्कृति को गंवारु रुढ़ मूढ़ समझ उन की नित अवहेलना कर रहे हैं । मानो वे लोग गुरुबाबा से भी अधिक प्रग्यावान हो चले हैं। दो अछर पढ क्या लिए पुस्तकी ग्यान ले क्या लिए सतनाम की विराट दर्शन की अवहेलना करने पर उतारु हो जाते हैं ।
     सतनाम दुखी पीड़ित लोगों  मरणासन्न वृद्ध बीमार व्यक्ति को मृत्यु भय से उबारते हैं। तो सुखी समृद्ध  लोगों व युवा बेरोजगार उन्मत्त  लोगों को अनेक तरह से भय से उबार उनकी कल्याण कैसे नहीं करेन्गे। जरुरत मंद  राह चलते दो टुक कहते कि हमे रोटी रोजगार चाहिए धर्म दर्शन नहीं ।यह सच भी हैं गुरु बाबा ने सतनाम की प्रवर्तन करते कहे कि तय अपन बर बारो महिना के खर्चा जोड ले तब सतनाम के  भक्ति कर न इते झन कर ।यह उन जरुरत मंदो के लिए हैं। पर जिनकी आवश्यकता पूर्ण हो गई जो समय प्रभाव खो चुके या उनके जगह उनके पुत्र उत्तराधिकारी हो घर गृहस्थी चलाने क्या अब उनके साथी सतनाम नहीं ? क्या इनकी अराधना से वह शेष जीवन सुखमय  व शांति पूर्वक नहीं व्यतित कर सकते? अब उनके सतनाम आन्दोलन नहीं बल्कि अन्त:करण और भीतर की आध्यात्मिक यात्रा का एक नायाब   अलौकिक पंथ हैं। नाराबाजी या  श्लोगन नहीं हैं। सभा जुलुस में शक्ति संगठन प्रदर्शित करने वाले कारक नहीं है।
    
बाहरहाल आजादी के बाद लोकतंत्र की स्थापना होने पर संगठित समुदाय में हक अधिकार के लिए राजनैतिक चेतना या उन्हे वैग्यानिक चेतना से सम्पन्न कराना है तो मना कहा हैं? उन्हें बेहतर ढंग से व्यवस्थित कीजिए ।गुरुवंशज या कोई भी जिस पार्टी आदि से जुड़े है इसके मतलब समस्त समाज को जोड दिए या दलाली आदि निकृष्टतम शब्दावलियाँ का प्रयोग क्यु ? लोकतंत्रात्मक व्यवस्था में हर व्यक्ति और पार्टी को समाज में अपनी बाते और उनकी सहमति मत आदि लेने का अधिकार हैं। हमे यह नहीं भूलना चाहिए कि सत्ता और शासन संविधान की हैं। किसी पार्टी या विचारधाराओं का नहीं । ये केवल लोगो को अपनी मान्यताओं से आकृष्ट कर मत लेना भर हैं। 
बाहर हाल सतनाम ही सबसे उन्नत वैग्यानिक चेतना के साथ साथ राजनैतिक चेतना से सम्पन्न कराते है। इन तथ्य को समझ कर अपनी - अपनी दृष्टिकोण विकसित करना चाहिए अन्य को नहीं कह सकते पर जो अपने लोग हैं। उसे पूर्व मान्यताओं और समयानुकूल आधुनिक परिदृश्य के आधार पर मणिकांचन अनुप्रयोग  धर्म व जनकल्याण हेतु करना चाहिए।
 
सतनाम ही सबकी सार है।

संसार सतनाम मय हो
     सत श्री सतनाम
            -डा. अनिल भतपहरी

Thursday, June 7, 2018

सतनाम    सतनाम    सतनाम
                
              सूचना

    सतनाम साहित्य प्रकोष्ठ प्रगतिशील छग सतनामी समाज द्वारा दिनांक १० -६ -२०१८ रविवार समय ११ बजे गुरुघासीदास सांस्‍कृएएसतिक भवन  न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर में साहित्यकारों / विचारकों का एक दिवसीय संगति बैठक का आयोजन किया गया है।
जिसमें निम्नवत् विषयों पर विचार विमर्श किए जाएन्गे -

१ सतनाम साहित्य सृजन प्रक्रिया पर विचार
२ सतनाम संदेश पत्रिका के प्रचार प्रसार हेतु दिशा निर्देश
३ सतनाम संस्कृति के संरछण व अभिवर्धन हेतु विचार विमर्श
४ सतनाम रावटी स्थल दर्शन यात्रा हेतु पहल
५ अन्य सम सामयिक विषय

समस्त साहित्यकारों बुद्धिजीवियों  से विनम्र आव्हान कि अपनी अमूल्य समय सुझाव व विचार देकर सतनाम साहित्य को समृद्ध करने अपनी सक्रिय सहभागिता का निर्वहन करे ।
           ।। सतनाम ।।

               डा. अनिल भतपहरी
                    सचिव
         सतनाम साहित्य प्रकोष्ठ
  प्रगतिशील छग सतनामी समाज

Monday, June 4, 2018

गुरुघासीदास शोध पीठ प र वि वि रायपुर शोध संगोष्ठी प्रतिवेदन

" गुरुघासीदास का संत - साहित्य में योगदान "

         गुरुघासीदास शोध पीठ पं र.शु. वि.वि. रायपुर द्वारा आयोजित "संत -साहित्य में गुरु घासीदास जी का योगदान"  विषय पर केन्द्रित संगोष्ठी में गुरुघासीदास के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विद्वान वक्ताओं द्वारा प्रकाश डालते सारगर्भित विचार प्रकट किए गये।स्वागत भाषण शोध पीठ के अध्यक्ष डा जे आर सोनी ने दिए तत्पश्चात् के एल वर्मा मान.   कुलपति  महोदय ने गुरुघासीदास की एक- एक वाणी पर विचार विमर्श करते किन परिस्थितियों में कही ग ई  और उनका तत्कालीन समाज पर क्या प्रभाव पड़ा इस प्रसंग  पर काम करने की  आवश्यकता पर बल दिए ।
    वरिष्ठ साहित्यकार डा सुशील त्रिवेदी  जी ने संत -साहित्य और खासकर   छत्तीसगढ़ की उपेक्षा पर ध्यान आकृष्ट कराते कहे कि गुरुघासीदास की  सिद्धान्त ,अमृतवाणी, उपदेश में व्यक्त बाते  जन साहित्य हैं। जो काव्य शास्त्र की परिपाटी से पृथक हैं, जिनकी मूल्यांकन आवश्यक है।
स्वामी विवेकानंद पीठ के प्रमुख व दार्शनिक विचारक ओम प्रकाश वर्मा जी ने सतनाम दर्शन को वेदान्त और उपनिषद के समकक्ष रखते गुरुघासीदास को ऋषि परंपरा के संवाहक कहे। स्वामी प्रत्युतानंद जी ने स्वामी विवेकानन्द का प्रसंग सुनाते कहे कि जैसे उन्हे गुरु की सीख से जनमानस के बीच रहकर काम‌ करते संतत्व के बल पर लोक जागरण करना था ।गुरुघासीदास पहले से ऐसा कर आर्दश स्थापित कर चुके थे। वे निर्गुण संत के रुप में ख्यातिमान रहे।
छत्तीसगढ़ी संस्कृति के छरण पर मधुर काव्यपाठ के लिए चर्चित ख्याति नाम कवि मीर अली मीर ने समाज सापेक्ष काव्यपाठ किए।
   
    ख्यातिनाम व्यंग्यकार व  साहित्यकार गिरिश पंकज जी ने गुरु घासीदास पर अपनी शीध्र प्रकाश्य उपन्यास सत्यान्वेषी पर चर्चा करते उनकी उपदेशों को कवि कर्म घोषित कर मानव को श्रेष्ठतम चीजों का सौगात देने तथा गुरु के जगह गुरु की माने कह उनके सिद्धांतों को वर्तमान परिवेश में  प्रासंगिक बताते गुरुघासीदास को छत्तीसगढ़ के कबीर कहे।
   तत्पश्चात विषय पर केन्द्रित  डा .अनिल‌ भतपहरी ने अपनी व्याख्यान में  कहे कि इसी विषय पर हमारी शोध कार्य हैं । गुरुघासीदास का कार्य युगान्तरकारी हैं। केवल आदर्श ही नहीं यथार्थ के धरातल पर वे वर्ग विहिन जातिविहिन समाज की संरचना करके समानता को संस्थापित किए।उनकी  सतनाम सिद्धांत अमृतवाणी एंव उपदेश जो कि मूलतः छत्तीसगढ़ी में हैं।उससे यहां के लोकजीवन में सरलता व सहजता आए। उनकी साहित्य को वैश्विक पटल पर स्थापित करना यहां के प्रग्यावान  लेखकों- विचारको का  दायित्व हैं ।
वरिष्ठ साहित्यकार दादूलाल जोशी ने संत साहित्य की विशेषताएओं को रेखांकित करते गुरुघासीदास निःसृत वाणियो उपदेशों को परिगणित करते उनकी ४२ अमृतवाणियों का पाठ किए।
     अंत में सभी व्यक्तव्य का सार निरुपण करते राजभाषा आयोग के अध्यक्ष व मुख्यातिथि गुरुघासीदास के प्रदेय को मानव कल्याणकारी बताते इनके संरक्षण व संवर्धन हेतु आवश्यक पहल करने तथा शोधार्थियों को संत- साहित्य खासतौर पर छत्तीसगढ़ में गुरुघासीदास के ऊपर कार्य करने हेतु मार्गदर्शन किया और कहे कि 'निर्गुण सगुण नही कछु भेदा 'तथा' लोक च वेद च ' की अवधारणा  संपुष्ट करने कहे।
      डा डी एन खुन्टे  ने अभ्यागतों के आभार प्रदर्शन किए और कार्यक्रम का संचालन डा . सोनेकर जी ने किए। कार्यक्रम में के पी खांडे सेवाराम कुर्रे देवचरण बंजारे शिवप्रसाद जोशी डां करुणा कुर्रे डा प्रवीण कुर्रे सहित विश्वविद्यालयीन  आध्यापकगण  शोधार्थी  छात्रगण व साहित्यकार व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
  डा. अनिल भतपहरी
९६१७७७७५१४
      प्राध्यापक
शा बृजलाल वर्मा महाविद्यालय पलारी