Sunday, March 12, 2023

मंत्री जी का बजट पर अभिभाषण

बजट पर धन्यवाद ज्ञापन ‌


हमारी सरकार की यह अंतिम‌ बजट पर मुझे धन्यवाद ज्ञापन करने आमंत्रित किए हैं उनके लिए  मान अध्यक्ष महोदय के प्रति आभार प्रकट करता हूं। सदन के नेता मान  भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छ ग शासन । एंव विपक्ष के नेता मान चंदेल जी सहित हमारे मंत्री मंडल के सदस्य गण, मान  संसदीय सचिव गण , एंव मान विधायक गण जय जोहार जय छत्तीसगढ़ ।
    यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की शिखर तक पहुँचाने की एक सरग निसैनी यानि सीढी की तरह है। कोरोना काल के भीषण संकट और केन्द्र से अपेक्षित सहयोग  न मिलने तथा जीएसटी की हमारे हक अधिकार की  राशि से वंचित होने के बावजूद हमलोग विगत चार साल से  जनमानस के कल्याणकारी योजनाओं को सीमित संसाधन से  प्रतिपूर्ति करते आ रहे हैं। यह अवसर हमें हमारी छत्तीसगढ़ महतारी के ऊपजाऊ धरती  और ये प्रकृति के सहयोग से धान की  बम्फर उत्पाद  साथ ही प्रचुर मात्रा मे वनोपज और विभिन्न भूगर्भीय  खनिज पदार्थों  से सुख पूर्वक जीवन व्यतित करने का सौभाग्य  मिला है। प्रकृति की  कृपा के प्रति भी कृतज्ञता ज्ञापित करना हमारा नैतिक दायित्व हैं। 
   जब से हमारे मुखिया मान भूपेश बघेल जी प्रदेश का कमान सम्हाला हैं। सर्वत्र अमन चैन हैं। और अनेक नव निर्माण जारी हैं। राज्य की इस अवस्था को देख मुझे  स्मृत हो रहा है -

हरसत बरसत सब लखै करसत लखै न कोय ।
तुलसी प्रजा सुभाग से भूप भानु सम होय ।।

   संत बाबा तुलसीदास की उक्ति वर्तमान छत्तीसगढ़ में शत प्रतिशत सही है।  हालांकि यह लोक तंत्र हैं पर जो राजकीय व्यवस्था की उन्नत परिकल्पना की ग ई उनका चरितार्थ  माता कौशल्या के मायका और भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की धरा पर मान मुख्यमंत्री जी जन कल्याणकारी योजना - नरवा गरुवा घुरुवा बारी लाकर किया ।
  क्योकि  हमारा प्रदेश ग्राम्य व  कृषि प्रधान  राज्य हैं। यहाँ यही चारों चीजों ही आधारभूत तत्व हैं जिनके जतन से सहज ही समृद्धि लायी जा सकती है। और विगत 4 वर्षों में समृद्धशाली छत्तीसगढ़ का दिग्दर्शन हुआ भी है। चाहे राज्योत्सव हो, अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिस्पर्धा का आयोजन हो अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी  नृत्य महोत्सव हो , मैनपाट महोत्सव , राजिम पुन्नी मेला , रामायण प्रतियोगिता और कौशल्या धाम सहित राम वन गमन पथ का विकास और इन जगहों के आयोजन में  देश -विदेश से  खीचें आते पर्यटक हो । यहां की कला संस्कृति और भाषा बोली  के  उन्नयन से प्रदेश का गौरव देश- दुनिया में  सर्वत्र विस्तारित हुआ है।

     धान के कटोरा हर धान म छलकय ।
  फरय फूलय अउ अंजोर बगरावय ।।

      सरकार की आपार लोकप्रियता समय- समय पर हुये उपचुनाव में प्राप्त जनादेश में भी परिलक्षित हुई हैं। प्रदेश में नक्सल गतिविधियां थमी रही और कोई  बड़ी अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुआ ।यह देश दुनिया भली भांति देख समझ रहा है। 
   ग्रामीण विकास के साथ साथ नगरी विकास का कीर्तिमान लगातार राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होने से स्थापित हुआ है। 
   पिछले चार साल में धान की खरीदी का सीधे किसानों के खाते पर नकद और समय समय पर बोनस राशि जमा होने से  यहाँ कभी आर्थिक संकट नहीं आया । आम लोग खुशहाल हैं। कर्मचारी अधिकारी व्यापारी खुश है। प्रदेश सर्वत्र खुशहाली दर्शनीय हैं। मेले- हाट- बजार  खेल - तमाशा,  शादी ब्याह तीज त्योहार सब में रौनक आया हैं ।
   कोरोनाकाल के चलते नीजि क्षेत्र में अवसर घटे तथा  प्रदेश के नवयुवकों में व्याप्त बेरोजगारी को दूर करने युक्तियुक्त आरक्षण की प्रस्ताव पास कर मान राज्यपाल के पास लंबित हैं जैसे ही हस्ताक्षर होगा तत्काल बड़ी संख्या में  विभिन्न विभागों शास सेवाओं के अवसर मिलेंगे।

        उम्मीद ही नहीं पूर्णतः विश्वास हैं कि सत्र समाप्ति तक कोई सुनियोजित हल मिलेगा ।
     सर्वत्र विकास सबका विकास हमारी सरकार की मूल सिद्धान्त हैं। और इस पर हम लोग काम कर रहे हैं। भूपेश है तो भरोसा है , कका जिन्दा है जैसे जनप्रिय नारा  जनता से स्वस्फूर्त गढे हैं जो कि लोकप्रियता की पराकाष्ठा हैं।

  उड़ना है स्वच्छंद तो खुला आकाश चाहिए
  होना है सफल तो जरा सा आत्म विश्वास चाहिए

  हमारी सरकार और कांग्रेस पार्टी  में जरा सा नहीं बल्कि भरा- पुरा लबालब आत्म विश्वास हैं। अभी अभी राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ जिसमें हमारे शीर्ष नेतृत्व सम्मलित होकर जो यहाँ की विकास की गञगा देखे वह देश भर में छत्तीसगढ़ माडल के रुप में चर्चित हो रहे हैं। जिनका अनुशरण अन्य जगहों पर होना निश्चित हैं।
   हाल ही मान मुख्यमंत्री जी ने जो दीर्घकालिक प्रभाव वाली दूरदर्शी बजट प्रस्तुत किया हैं। वह प्रदेश को नव कलेवर प्रदान करेगा । यह बजट अब तक के विकास के सारे कीर्तिमान तोड़कर रखेगा ऐसा उम्मीद हैं। 

उड़ान पंख से नहीं  हमारी हौसलों से हुई  हैं ।
चहुमुखी विकास भूपेश के  दूरदर्शी फैसलों से हुई  हैं।।

    जय  जोहार जय छत्तीसगढ़ जय भारत

No comments:

Post a Comment