Monday, January 23, 2023

लोक साहित्य सम्मेलन 2023

लोक साहित्य सम्मेलन 2023 

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार  संस्कृति एंव राजभाषा विभाग के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा 28,29 एंव 30 जनवरी 2023  को राज्य स्तरीय लोक साहित्य सम्मेलन   का आयोजन किया जा रहा हैं। इस महती आयोजन के प्रतिभागी गण एंव सहभागिता निभा रहे सभी विद्वत साहित्यकारों का हार्दिक अभिनंदन करते हैं। 
     उक्त त्रिदिवसीय कार्यक्रम को 6 सत्रों में विभाजित किया गया हैं । जिसके सत्राध्यक्ष एंव संचालक वरिष्ठ व ख्यातिनाम साहित्यकार रहेंगे। इसका  निर्धारण उच्च स्तरीय समिति द्वारा किया गया हैं।

किसी भी प्रदेश का अपना समृद्ध सांस्कृतिक परिदृश्य और उन्ही के अनुरुप लोक साहित्य जनमानस में परिव्याप्त रहते हैं। जिनके द्वारा जन साधारण विषम परिस्थितियों में भी संघर्षरत होकर भी  सुखमय जीवन जीते हैं।  लोक साहित्य में जो आदर्श की परिकल्पना होते हैं ,उन्हे साकार करने और धारण कर आचरणरत होते हैं,इसलिए लोक साहित्य का अतिशय महत्व हैं। वे जन मन को  क्रियाशील ,नैतिक और सभ्य  नागरिक बनाते हैं। ऐसे  प्रेरक लोक साहित्य का संरक्षण, संवर्धन एंव उपार्जन ही इस तरह के आयोजन का ध्येय है। 
             छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ने प्रदेश मे प्रचलित भाषाओं के लोक साहित्य और उनकी प्रदेय पर त्रिदिवसीय लोक साहित्य  सम्मेलन  आयोजन कर युवाओं की सम्बद्धता, उनकी भूमिका पर विचार करते उन्हे जोड़ने की उपक्रम किया जा रहा  है । इस तरह  प्रदेश की सांस्कृतिक व साहित्यिक चेतना का उचित मूल्यांकन कर उन्हें नई दिशा की ओर अग्रसर किया जा सके। 
         छत्तीसगढ़ी राजभाषा सहित प्रदेश मे प्रचलित गोंडी, भतरी, हल्बी, दोरली ,सादरी कुडुख, लरिया, सरगुजिहा इत्यादि जन भाषाओं और उनमें निहित लोक साहित्य का भी, उचित संरक्षण व संवर्धन में नई पीढ़ी को प्रवृत्त करा सकें। ताकि प्रदेश का सांस्कृतिक व साहित्यिक वैभव अक्षुण्य रहें।

 प्रतिभागी  साहित्यकारों / विचारकों से आग्रह किया गया था कि निर्धारित सत्र एंव विषयानुरुप आलेख उपलब्ध कराने पर उन्हें  स्मारिका (सोवनियर )  प्रकाशित कर सहभागिता निभा रहे  सभी  साहित्यकारों को उपलब्ध किया जा सके। ताकि  आयोजन के प्रयोजन से भलिभांति अवगत हो सके।
                लोक साहित्य सम्मेलन 2023 के सहभागी एंव  सहभागिता निभा रहे सभी प्रबुद्ध जनों को हार्दिक बधाई एंव नव वर्ष की मंगलकामनाएं ...

       डाॅ. अनिल कुमार भतपहरी 
                       सचिव 
छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग रायपुर

No comments:

Post a Comment