Thursday, November 4, 2021

पहेली

।।पहेली ।।

सब कुछ साफ दिखाई देते  है 
पर कोई भी चीज ज्ञात नही 
सारे चेहरे जाने- पहचाने है 
पर सब लगते  अज्ञात सही 
क्योंकि जिनके इहलोक सुधरे है 
वे परलोक सुधारने मे लगे है 
और जिनके इहलोक बिगड़े है 
वे परलोक सुधारकों को मनाने मे लगे है 
आज तक उनके परलोक सुधरा हो 
यह तो  ज्ञात नही 
इनके इहलोक कोई सुधारे 
यह भी ज्ञात नही 
कितना जटिल है समझना
आखों के सामने घटते घटनाओं  को 
कितना कठिन है  बयां करना 
आंखो के समक्ष सच्चाइयों को 

-डा. अनिल भतपहरी /      9617777514

No comments:

Post a Comment