Monday, February 28, 2022

खर्सी म मांजे पैरी

।।खरसी ।।

खरसी मतलब सुखे हुए  छेना (उपला  )का टुकड़ा या सुखी हुई गोबर ।
छेना शब्द से मेरा एक गीत कल रविवार गुरतुर स्टुडियो में रिकॉर्ड किया गया।  संयुक्त संचालक वित्त साहनी साहब जो प्रसिद्ध गायक व संस्कृति प्रेमी हैं ,साथ में थे ।उन्होने कहां खरसी शब्द से कोई गीत नहीं बना है,इसे लेकर बनाओं। अमुमन अनायस व अप्रयास जेहन में कोई भाव कौंध जाय तो ही ही गीत / कविता लिखते रहे हैं ।सप्रयास बनता नहीं, पर खरसी शब्द मन में  फंसा रहा और जैसे -तैसे शाम तक यह गीत में ढ़ल ही गया ...! फागुन का मौसम है और सर्वत्र प्रेम का रंग बिखरा हुआ है, ऐसे में  सुखे छेने की टुकड़े, खरसी से प्रेम गीत कैसे बन पड़ा (लंबी भूमिका के लिए क्षमा सहित ) देखिए ...

खरसी मं मांजे पइरी गोरी तरिया के घठौंदा मं‌
खन -खन बाजय चुरी तोर  तरिया के घठौंदा मं ...

सुतिया चक मं जात  रहेंव जोते बर  नांगर 
पैठू तरिया ल नाहकत रहेंव परगे मोर नजर 
मोकाय बानी  रहिगेंव सपटे आमा के ओधा मं ...

हरदाही चुपरे देहे मं अउ  मुंड ल मिंजे माटी मं 
मोर नज़र तो अरझे राहय करधन अउ साटी मं 
फूंदरा संग ओरमे  राहय मोर मन तोर खोपा मं ...

               
          -डॉ॰ अनिल भतपहरी
          रचना - 1-3-2021  सोमवार शाम 6‌बजे

Sunday, February 27, 2022

।।बिसकैना सरीख राजनीति ।।

जऔ बगमबहखम
चुम्मुक ल सम्हरे  बिसकैना  सरीख  राजनीति ह  मोहत हे।
आनी-बानी के सवंगा साज महुरा मनखे मति मं घोरत हे।।
जेन देखबे तेन ह पद-पावर पाय बर कात्को उदिम करत हे।
समाज सेवा  के ओड़हर करत  गली -खोर मं किंजरत हे।।
साम दाम दंड भेद के  मलगी हर सुक्खा  पुरा मं तउरत हे।
नदियां नाहके ते झन नाहके आसवासन के हांका परत हे।।  

  बिंदास कहे डा. अनिल भतपहरी

चित्र - काव्यपाठ करते  प्रांतिय छत्तीसगढ़ी साहित्य सम्मेलन  दुधाधारी सत्संग भवन रायपुर ।

Saturday, February 26, 2022

मन मगन हे ...

सतनाम-संकीर्तन

मन मगन हे सत नामायन  म 
मन मगन हे संत गुरु दरसन म
मन मगन हे भजन संकीर्तन म...

दस कोसी मनखे सकलाये
जुरमिल सब गुरु गु‌न गाये
ग्यान गंगा बहे गांव गलियन म...

बड भागमानी मानुस तन पाया
जस करम गति तस फल पाया
हंसा तरही पार उतरही सन्त गुरु मिलन म...

खान पान व्योहार हो पबरित
अ‌न्न खावे जल पिये अमरित
सन्गत पन्गत औरहि अन्गत सार है जीवन म ...

     डा .अनिल कुमार भतपहरी
        ऊजिन्यार विहार 
    सी - १ १ अमलीडीह, रायपुर

Thursday, February 24, 2022

गीत : कलेचुप आके ...

कलेचुप आके बस जा अंतस म यार 
कोनो पावय झन आरो परोसिन पारा यार ...

रोज रतिहा तय सपना म आथस
फेर बिहने तय जाके कहां पराथस 
सुध बुध खोके किंदरव गांव गली  खार ...

फिकर रहिथे मोला हमर बदनामी के 
निंदा चारी फोकटइहा गल्ला अउ गारी के ‍
तिही पाय के छटके-बगरे रहिथंन यार ...

झटकुन संघरबोन अउ गीत मया के गाबोन 
करके राजी घरवाले ल लगिन घराबोन 
नेवता बिहतरा के खवाबोन  झाराझार ...

गढ़ो के गढ़ तेलासी गढ़ ( बाड़ा)

[2/23, 20:54] anilbhatpahari: गढ़ों के गढ़ छत्तीसगढ़ : संदर्भ तेलासीगढ़ और रोहासी गढ़ 

भारत वर्ष के मध्य में अवस्थित छत्तीसगढ़ का प्राचीन नाम दक्षिण कोशल या दक्षिणापथ भी रहा हैं। क्योकि यहां से ही दक्षिण भाग में प्रवेश करते है। आर्य  , द्रविण ,नाग ,सत्यवंत सहित अरण्य संस्कृतियों का  समागम होने से  स्थापत्य कला  में  भी उनके तत्वों  का प्रभाव  सस्पष्ट: परिलक्षित होते हैं।
      छत्तीसगढ़  किसी एक वंश या राजा के अधीन रहा हो और यहां की स्थापत्य  और कला संस्कृति में केवल उनका ही प्रभाव या वृतांत , लोक कथाओ या गाथाओं मे  मिलते हो, ऐसा भी नही हैं। क्योकिं यहां पर अनेक राजवंशों का शासन होने के बाद भी स्थानीय जनता में स्वायत्ता भाव सदा विद्यमान रहा है फलस्वरुप  प्रत्येक राजवंश  और उनके मातहत जमींदारों, मालगुजारो, गौटिया , मंडलों  का प्रभाव साफ -साफ नजर आते है।उनकी अपनी मान्यताओं के आधार पर  धर्म कला संस्कृति का प्रचार - प्रसार  भी सर्वत्र  द्रष्ट्व्य हैं।
      यहां पर तकरीबन 100 के आसपास भाषाएं और बोलियों का प्रचलन रहा हैं और उनमें परस्पर अन्तर्संबंध भी रहा है । इन भाषाओं में जन जीवन की संस्कृति का दिग्दर्शन होते हैं।इसके  साथ ही 42 - 45 गढ़ होने का  भी उल्लेख मिलता है ।परन्तु वर्तमान मे 36 गढ़ की सीमाओं का प्रदेश होने के कारण  ही  छत्तीसगढ़  नाम पड़ा है । इन गढ़ो की कलाए भाषाएं यहा तक रहन सहन इत्यादि मे भी कुछ न कुछ विविधताएं नज़र आते है।  गढ़ों की संख्या के अतिरिक्त प्रदेश के   नामकरण मे  चेदि वंश के राज के कारण चेदिस गढ़ जो बाद छत्तीसगढ़ हुआ और बिहार से मगध नरेश के  सैन्य से निष्कासित 36 कुरि वंश जिन्हे तिरस्कृत किए आकर  छत्तीसगढ़ में घर  बनाए और बस गये। जैसे बातों का भी उल्लेख मिलता हैं। परन्तु  यह मान्यता लगभग सर्वमान्य हो चली है कि शिवनाथ नदी के दोनो ओर  रायपुर राज में 18 गढ़ और रतनपुर राज मे 18 गढ़  होने कारण यह प्रदेश छत्तीसगढ़ के रुप मे अस्तित्वमान  रहा हैं। इनका उल्लेख रायपुर एंव बिलासपुर के जिला गजेटियरों में उक्त 36 गढ़ों की सूची दी ग ई हैं।
साहित्य मे छत्तीसगढ़ का नाम 1487 में खैरागढ़ के चारण कवि दलराम राव कविता मे मिलते है- 
लक्ष्मी निधि राय सुनो चित्त दै गढ़ छत्तीस मे न गढ़ैया रहीं।
    यहां की स्थापत्य पर नजर डाले तो जन जीवन पर सर्वाधिक प्रभाव उस परिक्षेत्र की भूमि वहां  की जलवायु और  उसमें ऊगने वाली वनस्पत्तियां अन्नादि का होते हैं। छत्तीसगढ़ प्रमुखत: तीन भागो में विभक्त है जिसमे उत्तर में  सरगुजा का वनाच्छादित पठारी  भाग  मध्य  में ऊपजाऊ   मैदानी क्षेत्र और दक्षिण मे वनाच्छादित पहाड़ियों से धिरी हुई  बस्तर का पठारी क्षेत्र। यहां 40% अधिक वन्य क्षेत्र होने से औसत से अधिक बारिश वर्षाकाल मे होते है फलस्वरुप महानदी नर्मदा सोन शिवनाथ इंद्रावती जैसे नदियों का उद्गम है। वर्षा से बचने ढाल युक्त खपरैल से ओरवाती युक्त मकान बनाने की प्रथाए है। यदि मकान की छाजन देखे तो समझ मे आते है कि यहां की बनावट समुद्री तटवर्ती क्षेत्र जहां आए दिन बारिश होते रहते है से कम ढाल युक्त होते है फिर भी हमे बनावट मे सागर तटीय प्रदेश उडीसा आन्ध्रा केरल  महाराष्ट्र के घरो की तरह देखने मिलते हैं।
  महाराष्ट्र  विदर्भ पैटर्न का स्थापत्य  शिल्प यहां के अधिकतर बाडा हवेली और राजा / जमींदारों / मालगुजारों का घर आज भी  देखने को मिल जाते हैं।
 हालांकि शहरी क्षेत्रों मे उप बिहार म प्र राजस्थान गुजरात आदि  के व्यवसायी आव्रजन किए लोग बसे हुए है और घरो की  बनावटे  उसी तरह की विगत 2- 3 सौ वर्षो की   है  । परन्तु यहां की अधिकतर ग्रामों और सुदूर अंचलों के घरो बाडो और हवेलियो की बबनावट और स्थापत्य मे दक्षिण शैली का प्रभाव स्पष्टत: झलकते हैं।
    प्राचीन काल मे  एक गांव का मंडल  पांच गावों का  गौटिया आठ गांव का अठगंवा जहां मालगुजार होते थे  12 गांवो का बरहा  और अष्टादश गांव का जमींदार या या राज  गढ़ होते थे। यही से   राज का प्रचलन रहा है ।  इसलिए यहां  रायपुर राज धमधा राज खैरागढ़ राज ,लवन राज  पलारी राज कौडिया राज फुलझर राज जैसे अनेक  राज का प्रचलन रहा है  इसी तरह 16 गांवो की पाली भी प्रचलन मे रहे है। 
इनके अतिरिक्त  सघन बसाहट वाली  नगर या  बड़ा गांव  होते जहां जमींदार या राजा के निवास बनते जिसे गढ़ या गढ़ी कहे जाते हैं। इन गढ़ों का नाम गढ़ क्यो पड़ा यह भी रोचक दास्तान हैं।
      गढ़ - राजा/ जमींदार  के महल के चारो ओर जल दुर्ग होते थे और जल से सटा हुआ बाहरी और भीतरी हिस्सा दलदल होते थे जहां आक्रमण सैन्य दस्ता चाहे वह पैदल या घुड़वार  आदि हो दलदल में फंस जाते है। फिर उनपर तीर  भाले पत्थर  से प्रहार खदेड़े जाते थे और नगर और राजा व राज्य की सुरक्षा की जाती थी ।  यह  बेहद गहरी  खाइयां या गढिया  है जहां मिट्टी और जल का दलदल सुरक्षा गत कारणों से महत्वपूर्ण थे ।  इनके चारो ओर चार दरवाजा होते थे और उनके बाहर तालाब मैदान फिर आगे खेत और दादर यानि रम्य वन क्षेत्र फिर सघन वन एरिया । इस तरह की बनावट से युक्त गढ़ और उनके सामंत गढपति‌ होते रहे हैं। 
    छत्तीसगढ़ के अमेरा गढ़ मे स्थित अमेरा , पलारी, रोहासी ओड़ान, तेलासी ,  नामक प्राचीन जलदूर्ग से युक्त समृद्ध और बड़ा गांव है। इन ग्रामों के मध्य मे बड़ा सा विशालकाय बाड़ा बना हुआ हैं। जहां पर  महल दरबार और भंडार गृह  कोठार अन्नागार आंगतुक कक्ष कुआ बाड़ी  आदि व्यवस्थित रुप से निर्मित हैं।  जहां पर राजा जमींदार मालगुजार निवास करते थे और उनके मातहत लोग उस बाड़ा के चारो ओर बसे हुए होते थे। यह जलदुर्ग या गढ़ जंगली पशु और बाहरी लुटेरे या शत्रु से सुरक्षा के निमित्त होते थें। हर द्वार पर द्वार पाल या पहरेदार होते थें। साथ ही ग्राम रक्षक देवी देवताओ की स्थापना ही रहते है जिसमे ठाकुर देवता   महादेव,  महामाई ,शीतला ठेंगादेव ,करिया, ध्रुवा यहां तक कि रिक्षिन देव -देवी तो राक्षस या दानव के श्रेणी के होते उसकी भी पूजा की जाती रही हैं। 
    शिव विष्णु और शक्ति के उपासक मिलते थे साथ ही तंत्र मंत्र अनुष्ठान मे बैगा सिरहा भैरव डायन चूरेतिन-  परेतिन (चुडैल - प्रेतिन  ) मल्लिन भटनीन चटिया मटिया जैसे यक्ष यक्षिणी की पूजा की प्रथाए रही हैं। यह सब किसी पेड़ खोह पत्थर का तालाब नदी झील सरार  किनारे पर अनगढ़ पत्थर या लोहे या लकड़ी की बनी त्रिशुल ओखल सील आदि आकृति बनी हुई होती हैं। यहां के पुरावशेषो की और अब भी जो चीजे व्यवहृहत या इस्तेमाल हो रहे है का सुक्ष्म  अवलोकन से ज्ञात होता है कि हम इतनी प्राचीन विरासत के साथ जीते आ रहे हैं। यहां की प्रत्येक गढ़ महत्वपूर्ण है और उनसे संदर्भित प्रेरक गाथाए जिनमे प्रेम त्याग समर्पण जैसे उदात्य भाव समाहित है जो छत्तीसगढ के जन जीवन को और यहां सांस्कृतिक और ऐतिहासिक तथ्यों को  समृद्ध करती हैं।
    जय छत्तीसगढ़
[2/24, 19:46] anilbhatpahari: गढ़ों का गढ़  तेलासी गढ़ ( बाड़ा )

    बौद्ध धर्म में जो महत्व सारनाथ  (तथागत बुद्ध ने   पांच लोगो को दीक्षा देकर धम्मचक्र प्रवर्तन किया था)  का है  ठीक सतनाम पंथ में तेलासी का है। जहां पर सतनाम पंथ प्रवर्तन हेतु महासंगम हुआ अनेक जातियां अपनी पूर्व मान्यताओं को त्याग कर सतनाम पंथ को अंगीकृत किया। सुप्रसिद्ध तेलासी बाड़ा  जो कि पौने  तीन एकड़  परिक्षेत्र मे  रहवास, जेवनास,  दरबार, पहुनाघर ,  हाथीसार ,घोड़ासार एंव दुधारु गाय भैंस और कृषि कार्य के लिए  बैल -भैसा कोठार निर्मित हैं।। सुरक्षा हेतु चारों ओर जल दुर्ग/ खाईयां बनी  है ।जिनमे पानी भरा हुआ होता हैं छत्तीसगढ़ी मे इसे  गढ़ /गढिया कहतें है । इस तरह के अनेक " हाथी बुड़उल"  बांस भर गहराई के  गढ़  ( दलदल कीचड़  से युक्त जल )  सामरिक महत्व के  ऐतिहासिक इमारतें द्रट्व्य  हैं।
   
       पुरा महत्व के यह  इमारत  जीर्ण शीर्ण अवस्था में है और गढ़  ग्रामीणों के अतिक्रमण के भेंट चढ़ गये है। यदि इनका उचित संरक्षण नहॊ होगा तो हमारे द्वारा 1992 में   की भविष्यवाणी कि भंडारपुरी का मोती महल गुरुद्वारा केवल चित्र मे नजर आएगी की तरह तेलासी बाड़ा भी ध्वस्त होकर महज तस्वीर मे दिखाई पड़ेगा।
                इस ओर समाज और शासन प्रशासन को ध्यान देने की महती आवश्यकता है ताकि यह आस्था और श्रद्धा का केन्द्र अपनी ऐतिहासिकता के साथ संरक्षित रह सकें। ज्ञात हो कि इसे 1986 मे 103 सत्याग्रहियों की जेल यात्रा के बाद अनेक वर्षो की संघर्ष के बाद गणेश मल लुंकड़  के चंगुल से बचाकर समाज को सौंपे गये थें। परन्तु उचित देखभाल और रखरखाव न होने से अत्यन्त जीर्ण- शीर्ण अवस्था मे है और कभी भी ध्वस्त हो सकते हैं।

Sunday, February 13, 2022

टुटय बैर

निरदइय्या निरमोहना मन के हिरदे मं मया जगाबोन ।
 मया करबोन,मया सिखाबोन अउ गीत मया के गाबोन।।

       टुटय बैर सिरावय इरखा जग मयामय होय।
       झगरा थमय हिंसा रुकय जग दयामय होय ।।

               ।।मयारुक दिवस के बधाई ।।

Sunday, February 6, 2022

कोरोना का असर

वर्तमान परिस्थितियों को देखकर  हमें ऐसा लगने लगा  है कि दुनियां बहुत तेजी से जाति,गोत्र , सम्प्रदाय , मत मजहब, पंथ, रिलिज‌न आदि से ऊपर उठकर मानव होने के कगार पर खड़ा हैं। जिसका सपना हमारे संत गुरु महात्मा लोग देखते आए हैं। वह यदा- कदा  साकार होने लगे हैं। आगे चलकर अधिकांश  ऐसा घर- परिवार अस्तित्व मान होन्गे  जहाँ भिन्न- भिन्न  जाति ,मत, सम्प्रदाय , मजहब रिलिजन, मान्यताओं वाले लोग आपसी समझ -व्यवहार से मिल-जुल जीवन निर्वहन करेन्गे ।
        महानगरीय और बेहद प्रतिभाशाली परिवारों/ अभिजात्य वर्गों  में यह सब दशकों से हो भी रहे हैं। अब वह तेजी से जनसमान्य और    मध्यम वर्गों में होने लगेगा।
                कोरोनाकाल के बाद तेजी से मानवतावादी दृष्टिकोण जनमानस में फैलेगा और प्रकृति के प्रति सचेत होन्गे तभी वह सुखी व समृद्धशाली हो सकेन्गे। सच कहे तो आने वाला समय सद्गुणों से युक्त होन्गे फलस्वरुप जातिय ,सामाजिक व धार्मिक अपराधिक प्रवृत्तियाँ कमतर होगी सत्यनिष्ठ करुणामय जीवन होन्गे और परस्पर प्रेम सद्भाव परोपकार जैसे मानवीय गुणों का धारण लोग अंतकरण में करेन्गे। 
         मिथकीय परिकल्पनाएं और रुढ़ -मूढ़  मान्यताएँ आधुनिक शिक्षा पद्धति और ग्लोबोलाइजेशन के चलते क्षरित होन्गे या शैन :शैन: वह छुटते चले जाएन्गे।
             आप सबको बधाई कि शीध्र ही यह खुशनुमा माहौल पुरी दुनियां में आयेगी । उनके स्वागत के लिए आप सभी मानसिक रुप में तैयार रहे।
         धन्यवाद।

                         सत श्री  सतनाम 

                 -डाॅ. अनिल भतपहरी / 9617777514

चित्र-  एन एस एस नेशनल होम स्टे प्रोग्राम मैसुर विश्वविद्यालय , प्रांगण मैसुर कर्नाटक ।