Saturday, October 23, 2021

रावण न जला

#anilbhatpahari 

रावण न जला 

मैदान में मिला 
करते अट्टहास रावण 
का यह पुतला 
बीत गये दशहरा 
पर वे आज तक न जला 
लोग मनाते दीवाली  
जुनुन मे हो चले  मनचला 
मंहगाई और दुनियादारी मे 
 सभी के निकले  दीवाला  
फिरता जग मे भूला भूला 
जलाने कोई  राम नही मिला 
सच तो यह  है लला 
कि रावणों के हाथों से  
रावण जलेगा भला ?
कोरोना में बहुतों की 
बहुत  कूछ  जला 
देखो यह दृश्य  अलबेला 
धूम मची है बखत चलि चला 
ऐसे मे इस  दशहरा मे 
रावण न जला

  -डा. अनिल भतपहरी

No comments:

Post a Comment