Tuesday, April 19, 2022

लघु कथा सम्मान नेपाल

लघु कथा सम्मान 2079 ( 2022)

     वैशाख एकम नव वर्ष  2079  के पावन अवसर पर  भारत रुस और नेपाल के  समकालीन लघु कथा लेखकों- साहित्यकारो का  अन्तर्राष्ट्रीय लघु कथा सम्मेलन प्रज्ञा प्रतिष्ठान  काठमांडू नेपाल में  हुआ ।
  
       उक्त भव्‍य आयोजन में  मेरी सद्य: प्रकाशित  अंग्रेजी लघु कथा संग्रह - The value of a cup of tea  का विमोचन हुआ ।
      द्वितीय  सत्र शोध पत्र वाचन एंव  लघुकथा पाठ में अध्यक्षता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ी पाली और नेपाली भाषा के अन्तरसंबध पर सक्षिप्त चर्चा करते संतो गुरुओं प्रवर्तकों द्वारा उपदेशनार्थ  लघु और दृटान्त कथाओं पर बातें करते  "ये जीना भी कही" लघु कथा पाठ और अपनी चर्चित कविता "युद्ध के खिलाफ बुद्ध " को बुद्ध की जन्मभूमि पर प्रस्तुत करते भाव विह्वल हुआ। 
      अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर  छत्तीसगढ़ी परिधान में सम्मलित  गुणी जनों से आशीष और सम्मान पाकर धन्य हुआ।

No comments:

Post a Comment