Friday, September 24, 2021

गुरुगद्दी पूजा महोत्सव

"गुरुगद्दी पूजा महोत्सव व गुरुदर्शन शोभायात्रा " 

 सतनाम धर्म संस्कृति का यह महत्वपूर्ण आयोजन गुरुघासीदास के पुत्र राजा गुरुबालकदास के राज्याभिषेक  १८२० के बाद भंडारपुरी में आसपास के ग्रामों डूम्हा  तेलासी जुनवानी देवगांव मोहगांव गिधपुरी चिखली हरिभट्ठा बिजराडीह   अमसेना कोड़ापार भैसमुड़ी भैसा खपरी जैसे अनेक ग्रामों  में निवासरत हजारों -  सतनामियों का आनन्दोत्सव महापर्व रहा हैं। जिनकी तैयारियाँ बड़े जोर- शोर उत्साह पूर्वक किए जाते रहे हैं। गांव- गांव में पंथी अखाड़ा एंव गुरु चरित पर आधारित लीला साधु -अखाड़ा का धूम रहते ।घरो- घर बैलगाड़ियों धोड़ा गाडियों  में सगे संबंधी आते हर घर के ब्यारे में चूल चढते और  तालाब नदी नाले गजगजाते रहते ! दूर - दूर   से दर्शनार्थी आते और गौरवान्वित हो पूण्यलाभ अर्जित करते ।
  परन्तु समय के फेर भीषण के अकाल के चलते तेलासी बाड़ा के लूंकड़ जैन मरवाड़ी परिवार में  हस्तगत  हो जाने के फलस्वरूप यह विशिष्ट प्रथा बंद पड़ गये थे।
    भला हो कि १९८५ के बाद जुनवानी चिखली ग्रामों के युवा जनों एंव  ग्रामीण जन पुनश्च नव कलेवर के साथ इस महान सांस्कृतिक अनुष्ठान को गुरुदर्शन दसहरा पक्ष में क्वार शुक्ल एकम से दसमी तिथि में आयोजित कर  पुनर्जीवित किये।
     फलस्वरुप बलौदाबाजार - पलारी -आरंग  परिक्षेत्र जो सतनामी बाहुल्य और सतनाम  गुरुद्वारा भंडारपुरी तेलासीबाड़ा खपरी के प्रभाव वाले क्षेत्र हैं में हर्षोल्लास  पूर्वक इस वर्ष   ३४ वां भव्य आयोजन  होने जा रहा हैं। 
        यह आयोजन जो जनमानस में विलुप्त सा हो चूके है को इस वर्ष राजधानीके महात्मा गांधी नगर अमलीडीह रायपुर  निवासियों द्वारा आयोजन करने की महत्ती जिम्मेदारी उठा रहे हैं। जिसमें ७ दिनों तक विविध कार्यक्रम तिथिवार आयोजित करने  प्रस्तावित हैं- 

सप्त दिवसीय गुरुगद्दीपूजा व गुरुदर्शन शोभायात्रा महोत्सव अमलीडीह रायपुर
 
दि 2-10-2019  से 8-10-2019 
कार्यक्रम - रुपरेखा
 
प्रथम दिवस  2 -10-19 

मंच सज्जा एंव सतनाम भवन से   गुरुगद्दी परघाकर मंच पर   स्थापना भव्य पूजा आरती ... मंगल भजन पंथी नृत्य प्रसाद वितरण 
      द्वितीय दिवस  3-10-19
  
प्रात: 7-8 बजे  आरती पूजा व प्रसाद वितरण 

दोप - रंगोली सज्जा  
 
शाम -7-8 आरती पूजा प्रसाद वितरण 
रात्रि 9-11 सत्संग प्रवचन पंथी नृत्य नाटक‌

            तृतीय दिवस   4-10-19  
प्रात: आरती पूजा प्रसाद वितरण 

 दोप - प्रश्नोत्तर व चित्रकला प्रतिस्पर्धा 
शाम ७-८ आरती पूजा प्रसाद वितरण 
रात्रि -९-११ बजे तक  एकल नृत्य व केसेट डांस प्रतियोगिता 

चतुर्थ दिवस 5-10-19 

प्रात: आरती पूजा प्रसाद वितरण 

दोप -  निबंध लेखन प्रतियोगिता 
         व अन्य 

 शाम - ७-८ आरती पूजा प्रसाद वितरण 
रात्रि ९-११ सतनाम संकीर्तन 
  पंथी व प्रवचन 

पंचम दिवस 6-10-19 

प्रात : आरती पूजा प्रसाद वितरण 
 दोप -  कुर्सी दौड  व मटका फोड प्रतियोगिता बच्चो व महिलाओ द्वारा 
शाम ७-८ आरती पूजा  प्रसाद 
रात्रि - ९-११ सतनाम संकीर्तन पंथी  कवि सम्मेलन
     षष्ठम दिवस 7-10-19 
प्रात :आरती पूजा प्रसाद 

दोप -  कोई देशी खेल प्रतियोगिता  व अन्य 

शाम आरती पूजा प्रसाद वितरण
रात्रि आमंत्रित कलाकारों का कार्यक्रम भजन सत्संग  

सप्तम दिवस 8-10-19  
प्रात : आरती पूजा शोभायात्रा ....व गुरुगद्दी को गुरुद्वारा या सतनाम भवन में स्थापन ।
 दोप भोजन भंडारा  की तैय्यारी 

शाम को सार्वजनिक  शोभायात्रा  संगत एंव पंगत (स्वरुचि भोजन )एंव पुरस्कार वितरण  व अतिथियो का संबोधन एंव महोत्सव का समापन भजन कीर्तन । 

      सतनाम 
समस्त सतनामी समाज 
  महात्मागांधी नगरवासी अमलीडीह 

संपर्क -डा अनिल भतपहरी 
    9617777514,  
परमेश्वर टंडन ,7389675665
अनुपपात्रे , 9685515984, गिलहरे जी

No comments:

Post a Comment